दुबई में भारतीय मूल के कारोबारी के अपहरण का मामला, लुत्फी गैंग का गुर्गा गिरफ्तार
Saurabh Mishra | Aug 15, 2026, 16:59 IST
लुत्फी गैंग
जयपुर में भीलवाड़ा पुलिस ने दुबई कारोबारी अपहरण और रंगदारी मामले में लुत्फी गैंग के गुर्गे मोहम्मद रज्जाक को गिरफ्तार किया। गैंग के 8 अपराधी अभी फरार हैं, वहीं हाईकोर्ट ने 3 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- दुबई में भारतीय मूल के व्यापारी मुकेश टेलर के अपहरण का मामला।
- पुलिस ने लुत्फी गैंग के गुर्गे रज्जाक को जयपुर से गिरफ्तार किया।
- रज्जाक के साथ भारत भागे मोइन खान की पहले ही उदयपुर से गिरफ्तारी हो चुकी।
- भीलवाड़ा पुलिस को इस अपहरण कांड के 8 और आरोपियों की तलाश है।
- हाई कोर्ट ने इस मामले में तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत खारित कर दी है।
पुलिस के अनुसार व्यापारी मुकेश टेलर का दुबई में अपहरण हुआ था। इसके बाद उनसे रंगदारी वसूलने की कोशिश हुई थी। यह मामला 1 जुलाई को दुबई में सामने आया था। जांच में लुत्फी गैंग का नाम सामने आया था।
लुत्फी गैंग का सरगना फजले रउफ फिलहाल दुबई की जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार वह भारत का भगोड़ा अपराधी है। इस गैंग के कई गुर्गे भारत में सक्रिय बताए जा रहे हैं।
जयपुर से लुत्फी गैंग के गुर्गे की कैसे गिरफ्तारी हुई?
पुलिस के मुताबिक, रज्जाक दुबई में वारदात के बाद भारत भाग आया था। वह भीलवाड़ा के गांधीनगर निवासी मोइन खान के साथ भागा था। मोइन को पुलिस पिछले महीने उदयपुर से गिरफ्तार कर चुकी।
दुबई में वारदात के बाद भारत भागा था आरोपी
पुलिस अब लुत्फी गैंग की सह-सरगना फहीम फातिमा की तलाश कर रही। वह लुत्फी की पत्नी बताई जाती। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही।
हाई कोर्ट से 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज
यह फैसला शुक्रवार को आया है। इससे पहले योगेश मूंदड़ा और वसीम मोहम्मद की याचिकाएं भी खारिज हो चुकी हैं। कोर्ट ने अभी तक किसी आरोपी को राहत नहीं दी है।
8 फरार अपराधियों की तलाश में जुटी भीलवाड़ा पुलिस
इमरान उर्फ चुन्नी लाला और जिशान खान भी वांछित हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों प्रतापगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता जे जोशी हत्याकांड में सजायाफ्ता हैं। दोनों को हार्डकोर अपराधी बताया जा रहा है, दोनों पैरोल से फरार हैं।
बाकी वांछितों में नीलम खोईवाल, जीतू माली, आदिल शेख और नीतू महेश शामिल हैं। नीलम खोईवाल दादाबाड़ी, भीलवाड़ा की रहने वाली है। जीतू माली सुमेरपुर, पाली से है। आदिल शेख मांडल का रहने वाला है, वहीं नीतू महेश अजमेर की निवासी है।
पुलिस का लुकआउट सर्कुलर जारी
लुत्फी गैंग के प्रत्यर्पण के प्रयास तेज
पुलिस का कहना है कि यह प्रक्रिया जल्द पूरी करने के प्रयास जारी हैं। इस पूरे मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
FAQ
- दुबई में भारतीय मूल के व्यापारी मुकेश टेलर के अपहरण का मामला क्या है?
दुबई में बीती 1 जुलाई को व्यापारी मुकेश टेलर का अपहरण हुआ था। इसमें भारत के भगोड़े अपराधी फजले रउफ के शामिल होने की बात सामने आई थी। जो लुत्फी गैंग का सरगना है। - जयपुर से पुलिस ने लुत्फी गैंग के किस गुर्गे को गिरफ्तार किया है?
पुलिस ने मोहम्मद रज्जाक उर्फ रियाज को जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने पहले उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उसपर भी अपहरण कांड में शामिल होने का आरोप है। - इस अपहरण और रंगदारी के मामले में कितने अपराधी अभी भी फरार हैं?
पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी 8 आरोपी फरार हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है।
कांवड़ यात्रियों के लिए राजस्थान पुलिस के दिशा-निर्देश, इन बातों का रखें ध्यान
भीलवाड़ा पुलिस की कार्रवाई : कांग्रेस से भाजपा में आए नेता के 40 मकान, 350 बीघा जमीन और करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त
राजस्थान पुलिस में सुधार का नया खाका, 20 थानों से होगी शुरुआत
फर्जी NDPS छापा: राजस्थान पुलिस ने दर्ज की MP के दो TI सहित 100 पर FIR
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari