जयपुर मेयर की कुर्सी पर भाजपा में घमासान, तीन पूर्व मेयर बिना पार्षद बने दावेदार
Mukesh Sharma | Aug 27, 2026, 17:49 IST
जयपुर निकाय चुनाव: बिना पार्षद का पर्चा भरे मेयर बनने की होड़
जयपुर नगर निकाय चुनाव के बीच भाजपा में मेयर पद को लेकर दावेदारी तेज हो गई। पार्टी के तीन पूर्व मेयर मोहनलाल गुप्ता, अशोक परनामी और अशोक लाहौटी बिना पार्षद का चुनाव लड़े ही महापौर बनने की तैयारी में जुटे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर निकाय चुनाव में बिना पार्षद का पर्चा भरे मेयर बनने की होड़।
- 2019 का नगरपालिका कानून संशोधन बना पूर्व मेयरों का बड़ा सहारा।
- मोहनलाल गुप्ता, अशोक परनामी और अशोक लाहौटी फिर से रेस में शामिल।
- भाजपा के भीतर विरोध, पार्षदों में से ही चुना जाए नया मेयर।
- अभिमन्यु सिंह राजवी और पुनीत कर्णावत भी जयपुर मेयर की दौड़ में।
इनमें जयपुर के पूर्व महापौर और विधायक रह चुके मोहनलाल गुप्ता, अशोक परनामी और अशोक लाहोटी शामिल हैं। तीनों ने अपनी सियासी सक्रियता बढ़ा दी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क शुरू कर दिया।
तीन पूर्व मेयर फिर महापौर की दौड़ में शामिल
अशोक परनामी 2004 से 2008 तक जयपुर के मेयर रहे। इसके बाद आदर्श नगर से 2 बार विधायक बने और 2014 से 2018 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। वहीं, अशोक लाहोटी दिसंबर 2016 से दिसंबर 2018 तक जयपुर के मेयर रहे। 2018 में सांगानेर से विधायक बनने के बाद उन्होंने मेयर पद छोड़ दिया था।
तीनों फिलहाल विधायक नहीं हैं। 2023 में भाजपा ने किसी को भी विधानसभा टिकट नहीं दिया था। ऐसे में मेयर पद की दावेदारी को उनकी राजनीतिक वापसी की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा।
बिना पार्षद बने कैसे बन सकते हैं मेयर?
इसके बाद ऐसा प्रावधान हुआ कि कोई व्यक्ति पार्षद का चुनाव जीते बिना भी निकाय अध्यक्ष या महापौर बन सकता। यही संशोधन अब भाजपा के इन नेताओं की दावेदारी का आधार बन रहा।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क में पूर्व महापौर
अशोक लाहोटी और पूर्व डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावत के अलावा सरकारी सेवा से वीआरएस लेने वाले राजकुमार शर्मा ने भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की है। हालांकि अभी भाजपा ने मेयर पद के लिए किसी नाम पर फैसला नहीं किया।
भाजपा में ही हो रहा विरोध, पार्षद में से मेयर बनाने की मांग
उनका तर्क है कि भाजपा ने 2019 में हुए इस संशोधन का विरोध किया था। अब राज्य में भाजपा की सरकार है तो इस व्यवस्था को वापस लिया जाना चाहिए।
हालांकि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियम बदलना संभव नहीं है। ऐसे में पार्टी के भीतर मांग उठ रही है कि मौजूदा नियम का इस्तेमाल गैर-पार्षद को मेयर बनाने के लिए नहीं किया जाए।
भाजपा से मेयर पद की रेस में कई और चेहरे
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति रहे दिवंगत भैरोंसिंह शेखावत के नाती तथा पूर्व मंत्री नरपत सिंह राजवी के बेटे अभिमन्यु सिंह राजवी भी पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगर वे चुनाव जीतते हैं तो मेयर पद पर दावा कर सकते हैं।
असली तस्वीर टिकट के बाद साफ होगी
ऐसे में जयपुर में भाजपा के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पार्टी किसी पुराने दिग्गज को बिना पार्षद बनाए मेयर की कुर्सी देगी या फिर पार्षदों में से ही नया चेहरा चुनेगी? इसका जवाब भाजपा के टिकट और महापौर पद के फैसले के बाद ही सामने आएगा।
ये भी पढ़ें:-
जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस
निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा
मिशन मोड़ में भाजपा, निकाय चुनाव में सीनियर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
By Amresh Kushwaha
90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल
By Aman Vaishnav
MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?
By Ramanand Tiwari
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान
By Sourabh Bhatnagar
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!
By Amresh Kushwaha