जयपुर में मैकडॉनल्ड आउटलेट का लाइसेंस निलंबित, खाद्य सुरक्षा मानकों का हो रहा था उल्लंघन

Ashish Bhardwaj | Apr 16, 2026, 20:04 IST
Share
md
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जयपुर में मैकडॉनल्ड के एक आउटलेट का फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। यह कदम निरीक्षण के दौरान घटिया खाद्य तेल मिलने के बाद उठाया गया है।

News In Short

  • जयपुर में मैकडॉनल्ड्स आउटलेट का किया फूड लाइसेंस सस्पेंड।
  • सीएमएचओ ने गौरव टावर में मैकडॉनल्ड्स आउटलेट पर छापा मारा था।
  • फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य तेल में मानक से अधिक टीपीसी पाया।
  • रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी करने के बाद भी सुधार नहीं हुआ।
  • अब मैकडॉनल्ड्स पर खाद्य सामग्री की बिक्री पर पाबंदी।

News In Detail

राजस्थान में जयपुर के गौरव टावर स्थित फास्ट-फूड रेस्टोरेंट चैन मैकडॉनल्ड के आउटलेट का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। यह कदम खाद्य सुरक्षा और मानकों के उल्लंघन के कारण उठाया गया। निरीक्षण के दौरान जांच टीम ने आउटलेट पर इस्तेमाल हो रहे खाद्य तेल में टीपीसी (टोटल पोलर कंपाउंड) मानक से अधिक पाया। ऐसा तेल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

मानकों का किया उल्लंघन

सीएमएचओ जयपुर डॉक्टर मनीष मित्तल के अनुसार रेस्टोरेंट के किचन में उपयोग किए जा रहे खाद्य तेल का मानक 25 से अधिक था। टीपीसी मानक से अधिक पाया गया तेल रेस्टोरेंट के किचन से लैब में जांच के लिए भेजा गया, और रिपोर्ट में वह अनसेफ (असुरक्षित) पाया गया।

फूड लाइसेंस का निलंबित

पिछले निरीक्षण के बाद रेस्टोरेंट संचालक को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया था। हालांकि, जब फिर से खाद्य सुरक्षा टीम ने आउटलेट का निरीक्षण किया, तो कई और कमियां पाई गईं। इसके चलते आउटलेट का फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार की बिक्री पर रोक लगा दी गई। इसके परिणामस्वरूप अब रेस्टोरेंट और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी खाद्य सामग्री का बेचान नहीं किया जा सकेगा।

फूड सेफ्टी टीम का निरीक्षण और नोटिस

निरीक्षण और नोटिस जारी करने के बावजूद रेस्टोरेंट में मानक के उल्लंघन की स्थिति बनी रही। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत सुधारात्मक कदम उठाने के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया था, लेकिन फिर भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

ये भी पढे़:-

मुठभेड़ के बाद लॉरेंस गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, 3 साथी विदेशी हथियारों संग पकड़े गए

तनोट से जयपुर पहुंची ओरण बचाओ पदयात्रा, पुलिस ने सीएम हाउस जाने से रोका

बड़ा जासूसी नेटवर्क ध्वस्त, पाकिस्तान भेजा जा रहा था सेना का लाइव फुटेज, छावनियों में लगाए थे सोलर कैमरे

आईपीएस मनीष अग्रवाल के पास करोड़ों की संपत्ति, जिनका विवादों से रहा पुराना नाता

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • खाद्य सुरक्षा
  • सीएमएचओ जयपुर
  • मैकडॉनल्ड्स
  • फूड लाइसेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा