जयपुर नगर निगम के सफाई अभियान पर विवाद, कांग्रेस का आरोप- भाजपा के वार्डों में पहले सफाई, हमारे वार्डों का नंबर दिवाली बाद

Raghvendra Singh Rathore | Oct 14, 2026, 19:02 IST
Share
कांग्रेस पार्षदों का आरोप, भाजपा के वार्डों को सफाई में प्राथमिकता।
कांग्रेस पार्षदों का आरोप, भाजपा के वार्डों को सफाई में प्राथमिकता।

जयपुर नगर निगम के विशेष सफाई अभियान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया है कि भाजपा के वार्डों में दिवाली से पहले सफाई कराई जा रही है, जबकि कांग्रेस के कई वार्डों की तारीखें नवंबर और दिसंबर में तय की गई हैं। पार्षदों ने विरोध जताया है। हालांकि, निगम आयुक्त ने भेदभाव के आरोपों को खारिज किया है।

जयपुर नगर निगम के विशेष सफाई अभियान को लेकर सियासी विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया है कि भाजपा पार्षदों के वार्डों में दिवाली से पहले सफाई कराई जा रही है, जबकि कांग्रेस पार्षदों के कई वार्डों में नवंबर के आखिरी सप्ताह और दिसंबर तक की तारीखें तय की गई हैं। कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया और सफाई अभियान का कैलेंडर बदलने की मांग की।

कांग्रेस पार्षदों का सवाल है कि जब दिवाली से पहले पूरे शहर की सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं, तो कुछ वार्डों को दिसंबर तक इंतजार क्यों करना पड़ेगा? हालांकि, नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने राजनीतिक भेदभाव के आरोपों को खारिज किया है।

सफाई कैलेंडर में अक्टूबर से दिसंबर तक की तारीखें

नगर निगम का विशेष सफाई अभियान 8 अक्टूबर से शुरू हुआ है। इसके तहत अलग-अलग जोन में वार्डवार सफाई की तारीखें तय की गई हैं। उपलब्ध सफाई कैलेंडर के मुताबिक, किशनपोल जोन के वार्ड 105 में 30 अक्टूबर और वार्ड 110 में 2 नवंबर को विशेष सफाई प्रस्तावित है। वहीं वार्ड 119, 137, 143 और 147 में नवंबर के आखिरी सप्ताह से दिसंबर तक की तारीखें रखी गई हैं।

किशनपोल जोन में विशेष सफाई की तारीखें

वार्ड नंबरसफाई की तारीख
10530 अक्टूबर
1102 नवंबर
11927 नवंबर
1372 दिसंबर
1434 दिसंबर
1478 दिसंबर
आदर्श नगर जोन में भी वार्ड 118, 124, 127, 129 और 132 की सफाई अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से नवंबर के मध्य तक निर्धारित है। वहीं वार्ड 103 के लिए 2 दिसंबर की तारीख रखी गई है।

फारुख खान बोले- कांग्रेस के वार्डों की अनदेखी हो रही

वार्ड 19 के पार्षद फारुख खान ने आरोप लगाया कि नगर निगम कांग्रेस पार्षदों के वार्डों की लगातार अनदेखी कर रहा है। दिवाली नजदीक है, लेकिन कांग्रेस के कई वार्डों में विशेष सफाई की तारीखें त्योहार के बाद रखी गई हैं।

उन्होंने सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के रवैये पर भी सवाल उठाए। पार्षदों की शिकायत है कि कई बार सफाई निरीक्षक और मुख्य सफाई निरीक्षक फोन नहीं उठाते। इससे वार्डों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता।

भरत मेघवाल ने पूछा- किस आधार पर तय हुई तारीखें?

वार्ड 84 के पार्षद भरत मेघवाल ने नगर निगम से सफाई अभियान का कैलेंडर दोबारा जांचने की मांग की है। मेघवाल ने सवाल उठाया कि आखिर किस आधार पर कुछ वार्डों में पहले और दूसरे वार्डों में बाद में सफाई कराने का फैसला लिया गया? उनका कहना है कि नगर निगम को सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। त्योहार से पहले हर वार्ड में सफाई की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी

जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने भी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वच्छता उत्सव के कैलेंडर में भाजपा पार्षदों के वार्डों को प्राथमिकता दी गई है, जबकि कांग्रेस पार्षदों के वार्डों को पीछे रखा गया है।

सुनील शर्मा ने निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे कांग्रेस पार्षदों के साथ कथित अभद्र व्यवहार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सफाई कैलेंडर में बदलाव की मांग करते हुए चेतावनी दी कि भेदभाव दूर नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

जयपुर में अनुभव प्रमाणपत्र विवाद: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से भर्ती प्रक्रिया पर सवाल | Jaipur Experience Certificate Dispute: Strike by Sanitation Workers Raises Questions on Recruitment Process
जयपुर में अनुभव प्रमाणपत्र को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, भर्ती से पहले नगर निगम में विवाद
10 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर नगर निगम के किशनपोल जोन में अनुभव प्रमाणपत्र जारी करने में देरी से नाराज सफाई कर्मचारी हड़ताल पर उतर आए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि आवेदन के बावजूद समय पर प्रमाणपत्र नहीं मिल रहे हैं। वहीं, नगर निगम प्रशासन का कहना है कि दस्तावेजों और कर्मचारियों के रिकॉर्ड की जांच के बाद ही प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।

सफाई कर्मचारी हटाने पर पार्षद ने किया विरोध

सफाई व्यवस्था को लेकर वार्ड 138 की पार्षद दीपिका शर्मा ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने अपने वार्ड से सफाई कर्मचारी हटाए जाने का आरोप लगाते हुए जोन कार्यालय में विरोध किया।

दीपिका शर्मा का आरोप है कि अधिकारियों ने उनकी शिकायत नहीं सुनी और उनका पत्र भी नहीं लिया। विरोध में वह अधिकारी की गाड़ी के आगे धरने पर बैठ गईं।हालांकि, अधिकारियों ने अभद्र व्यवहार के आरोप से इनकार किया। उनका कहना था कि उप आयुक्त ने पार्षद की मांग स्वीकार नहीं की थी।

जयपुर में त्योहारों पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: पुलिस का दो महीने का खास प्लान | Relief from traffic jams during festivals in Jaipur: Police's special two-month plan
जयपुर में त्योहारों पर ट्रैफिक संभालने की तैयारी, पुलिस बनाएगी दो महीने का प्लान
10 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
जयपुर की पुलिस ने अगले दो महीनों के लिए यातायात सुधार की कार्ययोजना तैयार की है। इस योजना के तहत प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी। ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था को सही करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।

निगम आयुक्त बोले- भाजपा और कांग्रेस में कोई भेदभाव नहीं

नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने कांग्रेस पार्षदों के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि विशेष सफाई अभियान में किसी भी वार्ड को राजनीतिक आधार पर प्राथमिकता नहीं दी गई है।

आयुक्त के मुताबिक, नगर निगम का उद्देश्य पूरे शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाना है। सभी वार्डों को अभियान में शामिल किया गया है। तारीखों में दिखाई दे रहा अंतर संयोग हो सकता है। पार्षदों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के आरोप पर भी आयुक्त ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि पार्षदों की समस्याएं सुनी गई हैं और उनके समाधान का भरोसा दिया गया है।

राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस का 50% टिकट युवाओं को देने का लक्ष्य, 1.85 करोड़ युवा वोटरों पर नजर | Rajasthan Panchayat Elections: Congress aims to give 50% tickets to youth, eyeing 1.85 crore young voters
राजस्थान में 1.85 करोड़ युवा वोटर्स पर कांग्रेस की नजर, पंचायत चुनाव में 50% टिकट यूथ को देने का लक्ष्य
12 Oct 2026 ,
By Saurabh Mishra
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने 50 साल से कम उम्र के उम्मीदवारों को करीब आधे टिकट देने का लक्ष्य रखा है। निकाय चुनाव में जयपुर के 12 जेन-जी उम्मीदवारों में से चार की जीत के बाद पार्टी अब गांवों में भी युवा चेहरों को मौका देना चाहती। इस रणनीति के जरिए कांग्रेस 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए नए नेता तैयार करने की कोशिश में है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी दिसंबर तक सफाई का कैलेंडर क्यों?

इस विवाद में सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों को लेकर उठ रहा है। मुख्यमंत्री ने 5 अक्टूबर को शहरी निकायों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में दिवाली से पहले सफाई, सड़क, बिजली और स्ट्रीट लाइट से जुड़े जरूरी काम पूरे करने के निर्देश दिए थे।

इसके बावजूद नगर निगम के विशेष सफाई अभियान में कई वार्डों की तारीखें नवंबर के आखिरी सप्ताह और दिसंबर तक रखी गई हैं। ऐसे में सवाल है कि जिन वार्डों में विशेष सफाई दिसंबर में प्रस्तावित है, वहां दिवाली से पहले क्या व्यवस्था होगी? क्या इन वार्डों में नियमित सफाई के अलावा कोई अतिरिक्त अभियान चलाया जाएगा?

जयपुर नगर निगम चुनाव: किसी ने 4 हजार तो किसी ने 3 लाख खर्च किए, जानिए कौन रहा आगे | Jaipur Nagar Nigam Election: Someone spent 4 thousand, someone 3 lakh, know who was ahead
जयपुर नगर निगम चुनाव: किसी ने 4 हजार रुपए में लड़ा चुनाव, तो कोई कर गया 3 लाख पार
13 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
जयपुर नगर निगम चुनाव के बाद विद्याधर नगर विधानसभा के 124 प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा सामने आया है। निर्दलीय प्रत्याशी विनोद ने सिर्फ 4,236 रुपए में चुनाव लड़ा। भाजपा की पलक यादव ने सबसे ज्यादा 3,24,500 रुपए खर्च किए। खर्च की सीमा 3.50 लाख रुपए तय थी। भाजपा कांग्रेस चुनावी खर्च में भाजपा करीब 2.08 लाख रुपए आगे रही।

Tags:
  • जयपुर नगर निगम
  • दिवाली सफाई अभियान
  • कांग्रेस पार्षद
  • भाजपा वार्ड
  • स्वच्छता उत्सव 2026
  • ओम कसेरा
  • जयपुर सफाई विवाद
  • Jaipur Nagar Nigam
  • Jaipur Municipal Corporation
  • Diwali Cleaning Drive
जोधपुर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रोफेसर की अश्लील चैट सामने आई

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रोफेसर की अश्लील चैट सामने आई
एक करोड़ के मानहानि का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस, 28 नवंबर तक मांगा गया जवाब

By Umeshwari Baghel

एक करोड़ के मानहानि का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस, 28 नवंबर तक मांगा गया जवाब
जिम में रनिंग करते हुए सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की मौत, बेटी के साथ करने गए थे एक्सरसाइज

By Ashish Bhardwaj

जिम में रनिंग करते हुए सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की मौत, बेटी के साथ करने गए थे एक्सरसाइज
IGKV यूनिवर्सिटी में पेपर लीक पर प्रदर्शन, रजिस्ट्रार से बोले NSUI नेता, थप्पड़ पड़ेगा चाहे कोई भी हो...

By Harrison Masih

IGKV यूनिवर्सिटी में पेपर लीक पर प्रदर्शन, रजिस्ट्रार से बोले NSUI नेता, थप्पड़ पड़ेगा चाहे कोई भी हो...
लाड़ली बहना योजना से वंचित महिलाओं के लिए खुशखबरी! फिर जुड़ सकते हैं नए नाम, जानें कब खुलेगा पोर्टल

By Anshika Singh Chauhan

लाड़ली बहना योजना से वंचित महिलाओं के लिए खुशखबरी! फिर जुड़ सकते हैं नए नाम, जानें कब खुलेगा पोर्टल
इंदौर में जलसंकट को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 15 अक्टूबर को बुलाई अहम बैठक

By Sanjay Gupta

इंदौर में जलसंकट को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 15 अक्टूबर को बुलाई अहम बैठक
पटवारी हड़ताल से मोहन सरकार की मुश्किलें बढ़ीं: 50 लाख रजिस्ट्री का लक्ष्य अटका, इंदौर-उज्जैन में 32 पटवारी पर कार्रवाई

By Arohi Raj

पटवारी हड़ताल से मोहन सरकार की मुश्किलें बढ़ीं: 50 लाख रजिस्ट्री का लक्ष्य अटका, इंदौर-उज्जैन में 32 पटवारी पर कार्रवाई