जयपुर में स्कूलों का समय बदला, बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Ashish Bhardwaj | Apr 22, 2026, 18:02 IST
Share
school time
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गर्मी के तीखे तेवरों को स्कूलों का समय बदला गया है। अब स्कूल सुबह 7:30 से 12 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश 27 अप्रैल से लागू होगा।

News In Short

  • जयपुर में बढ़ती गर्मी के कारण स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 12 बजे तक किया।
  • समय परिवर्तन 27 अप्रैल से लागू होगा, प्री-प्राइमरी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए होगा।
  • जिला कलेक्टर ने गर्मी से बच्चों के बचाव को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है।
  • कई जिलों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच चुका है, जिससे गर्मी बढ़ गई है।
  • मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हीटवेव और तापमान में वृद्धि का अलर्ट जारी किया है।

News In Detail

Jaipur: जयपुर जिले में गर्मी के तीखे तेवर और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब जिले के सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। स्कूलों पर यह नया समय 27 अप्रैल से लागू होगा। यह निर्णय प्री-प्राइमरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए मान्य होगा। जिला कलक्टर संदेश नायक ने इस निर्णय को लागू करने के लिए शिक्षा अधिकारियों की बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए।

गर्मी के कारण लिया निर्णय

गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए इस निर्णय को बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। नई टाइमिंग का उद्देश्य बच्चों को तेज धूप और लू से बचाना है, ताकि वे स्कूल के समय में ज्यादा गर्मी का सामना न करें।
राजस्थान के कई इलाकों में गर्मी अपने चरम पर है और बच्चों को गर्मी से राहत देने के लिए समय में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि आदेशों की उल्लंघना करने पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कई जिलों में पारा 40 पार

राजस्थान में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। चित्तौड़गढ़ में सबसे गर्म दिन और बाड़मेर में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। राज्य के 10 से अधिक जिलों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच चुका है, जिससे आमजन और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान और बढ़ सकता है, और 23 से 25 अप्रैल के बीच प्रदेश के 7 जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है।

जयपुर में बढ़ती गर्मी का असर

राजधानी जयपुर में भी गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगी है, और दोपहर तक यह स्थिति और कठिन हो जाती है। रात को भी गर्मी का अहसास बना रहता है।



Vande-Bharat-Maintenance-Depot
Vande-Bharat-Maintenance-Depot


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राजस्थान के कई जिले, खासकर पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में, तेज गर्मी की चपेट में रहेंगे। भरतपुर, धौलपुर, अलवर, कोटा, बीकानेर और श्रीगंगानगर जैसे जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रह सकता है। ऐसे हालात को देखते हुए प्रशासन का यह निर्णय बच्चों को राहत देने वाला माना जा रहा है, क्योंकि इससे बच्चों को गर्मी के दुष्प्रभाव से बचाया जा सकेगा।

ये भी पढे़:-

बार कौंसिल चुनाव में बवाल: जयपुर में हाईकोर्ट और सैशन कोर्ट में वोटिंग रद्द, सांगानेर से श्रीगंगानगर तक हंगामा

रिटायर्ड अधिकारी की जमीन हड़पने का आरोप, रात में दीवार तोड़कर कब्जे की कोशिश

बाड़मेर जिले में स्कूल बस हादसा, ट्रक की टक्कर से एक बच्चे की मौत, 20 घायल

विधायक पुत्री के प्रमाण-पत्र जांचने हॉस्पिटल पहुंची SOG, फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का है मामला

Tags:
  • मौसम विभाग
  • जयपुर
  • पश्चिमी राजस्थान
  • जिला कलेक्टर
  • चित्तौड़गढ़
  • संदेश नायक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच