राजस्थान SI भर्ती परीक्षा: रिटन फेल महिला फिजिकल देने पहुंचीं, ऐसे पुलिस ने पकड़ा

Saurabh Mishra | Aug 07, 2026, 17:34 IST
Share
राजस्थान SI भर्ती के फिजिकल एग्जाम में फर्जी एडमिट कार्ड
राजस्थान SI भर्ती के फिजिकल एग्जाम में फर्जी एडमिट कार्ड

जयपुर में राजस्थान SI भर्ती परीक्षा के फिजिकल एग्जाम में एक फर्जी महिला कैंडिडेट पकड़ी गई। वह रिटन में फेल होने के बाद एडिट किए एडमिट कार्ड से परीक्षा देने पहुंची थी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान SI भर्ती के फिजिकल एग्जाम में महिला फर्जी एडमिट कार्ड लेकर पहुंची थी।
  • वह रिटन एग्जाम में पहले ही फेल हो चुकी थी।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।
  • पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
  • महिला में यह अपने घरवालों को धोखा देने के लिए किया था।
जयपुर में राजस्थान सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2025 के फिजिकल परीक्षा में चित्रकूट थाना पुलिस ने एक फर्जी महिला अभ्यर्थी को हिरासत में लिया। लिखित परीक्षा में फेल होने के बाद वह फर्जी एडमिट कार्ड से फिजिकल परीक्षा देने आई थी। जांच में पता चला कि एडमिट कार्ड के रोल नंबर पर असल में एक युवक पास हुआ था। रिटन एग्जाम का डाटा खंगालने पर यह फर्जी एडमिट कार्ड निकला।

कौन है आरोपी युवती

जयपुर के DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली मोहिता (27) को हिरासत में लिया गया। वह जयपुर के चित्रकूट नगर में रहकर राजस्थान SI भर्ती की तैयारी कर रही थी। जांच में सामने आया कि जिस रोल नंबर का इस्तेमाल किया गया, उस असली कैंडिडेट का फिजिकल एग्जाम 5 अगस्त को उदयपुर में हो चुका था।

युवती ने कैसे बनाया फर्जी एडमिट कार्ड

मोहिता ने पूछताछ में बताया कि उसने साइबर कैफे से पास हुए कैंडिडेट्स की लिस्ट निकाली थी। इसमें से एक कैंडिडेट का रोल नंबर उसने चुना। इसके बाद काट-छांट करके उसने अपना फर्जी एडमिट कार्ड तैयार कर लिया। इसी के सहारे वह फिजिकल एग्जाम देने पहुंची थी।

image-2026-08-07t153541014_1786097141-471056
image-2026-08-07t153541014_1786097141-471056

घरवालों को दे रही थी धोखा

राजस्थान पुलिस की जांच में पता चला कि मोहिता रिटन एग्जाम में फेल हो चुकी थी, लेकिन उसने यह बात अपने घरवालों को नहीं बताई। उसने परिवार से कहा कि वह एग्जाम पास कर चुकी है। इसी झूठ को सच साबित करने के लिए वह जयपुर में रिश्तेदारों के साथ रहती रही।

रिश्तेदारों का शक दूर करने के लिए की तैयारी

रिश्तेदारों को शक न हो इसलिए मोहिता फिजिकल एग्जाम की तैयारी के बहाने चित्रकूट स्टेडियम में दौड़ भी लगाती थी। यही धोखा उसे आखिरकार फर्जी एडमिट कार्ड बनाने तक ले गया। एग्जाम वाले दिन सुबह उसे छोड़ने खुद उसके चाचा आए थे। फिलहाल पुलिस आरोपी युवती से पूछताछ कर रही है।

FAQ

  1. जयपुर में SI भर्ती परीक्षा में क्या फर्जीवाड़ा पकड़ा गया?
    SI भर्ती के फिजिकल एग्जाम में एक महिला फर्जी एडमिट कार्ड से एग्जाम देने पहुंची थी। वह रिटन एग्जाम में पहले ही फेल हो चुकी थी।
  2. आरोपी महिला ने कैसे बनाया फर्जी एडमिट कार्ड?
    महिला ने साइबर कैफे से पास हुए कैंडिडेट की लिस्ट निकालकर रोल नंबर लिया। फिर काट-छांट कर अपना एडमिट कार्ड तैयार किया।
  3. SI भर्ती परीक्षा में फेल चुकी महिला ने ऐसा क्यों किया?
    वह रिटन एग्जाम में फेल होने की बात घरवालों से छुपाना चाहती थी। इसी वजह से उसने फर्जी एडमिट कार्ड बनाकर फिजिकल एग्जाम देने की कोशिश की।
यह खबरें भी पढें...

नीट पेपर लीक से लिया सबक, राजस्थान SI भर्ती री-एग्जाम के लिए 8 कड़े नियम

लाखों में मिलेगी सैलरी, एचपीसीएल राजस्थान भर्ती में इंजीनियर्स के लिए मौका

राजस्थान के पूर्व कांग्रेस विधायक जगदीश जांगिड़ का बढ़ा कद, यूपी में मिली अहम जिम्मेदारी

राजस्थान में ओल्ड पेंशन योजना का विकल्प चुनने की डेडलाइन बढ़ी, जानें नई तारीख

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • राजस्थान पुलिस
  • SI भर्ती परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा