सर्द मौसम में गुलाबी नगरी के पर्यटन का लुत्फ ले रहे सैलानी, आमेर फोर्ट बना टूरिस्ट की पहली पसंद

Kamlesh Keshote | Dec 04, 2025, 17:15 IST
Share
amer
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ने के साथ ही जयपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिलना शुरू हो गया है। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भीड़ नजर आने लगी है। ऐसे में आमेर महल ने नया रिकॉर्ड बनाया और विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Jaipur. राजस्थान में सर्दी बढ़ने के साथ ही गुलाबी नगरी में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। राजधानी जयपुर में नवंबर महीने में प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। आमेर महल ने 2,15,697 पर्यटकों के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही नाहरगढ़ किला और हवा महल जैसे प्रमुख स्थानों पर भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

राजस्थान में शीतलहर का असर : 7 शहरों में पारा 5 डिग्री तक पहुंचा, अगले हफ्ते तक जारी रहेगा अलर्ट

आमेर महल में पर्यटकों की भीड़

आमेर महल जयपुर का प्रमुख और ऐतिहासिक किला है। यह किला नवंबर माह में पर्यटकों की संख्या में सबसे ऊपर रहा। इसके बाद नाहरगढ़ किला अपनी पहाड़ी स्थिति और सनसेट व्यू के लिए प्रसिद्ध है। वह भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहा। नाहरगढ़ किले में 1,22,276 पर्यटकों ने विजिट किया, जो सैलानियों में इसकी लोकप्रियता को दिखाता है।

राजस्थान हाई कोर्ट ने दिए आदेश : धौलपुर MLA शोभारानी कुशवाह के खिलाफ​ क्रिमिनल केस रद्द किया जाए

हवामहल मुख्य आकर्षण हवामहल ने भी पर्यटकों को खूब आकर्षित किया। यहां पर 1,78,571 पर्यटकों ने दौरा किया। हवामहल की वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के कारण यह हमेशा से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। जंतर-मंतर ने भी 1.05 करोड़ से अधिक टिकट आय के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा ईसरलाट पर युवा और फोटोग्राफरों की भारी मौजूदगी देखी गई, जहां कुल 7,169 पर्यटक पहुंचे।

पर्यटकों को खींच लाती खूबसूरती

सिसोदिया रानी गार्डन अपनी खूबसूरत हरियाली और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। अब शादी के शूट और फोटो शूट के लिए भी पहली पसंद बन चुका है। यहां पर नवंबर में 7,330 पर्यटकों ने विजिट किया। हालांकि विद्याधर गार्डन में केवल 2 पर्यटक ही आए। यह संख्या इस स्थान पर सुविधाओं और प्रचार की कमी को दर्शाती है। कुछ स्थलों में बेहतर प्रचार और सुविधाओं की आवश्यकता है, ताकि अधिक पर्यटक आकर्षित किए जा सकें।

राजस्थान हाई कोर्ट ने रद्द की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, एग्जाम से पहले सिलेबस जारी करने के निर्देश

सर्दी के मौसम में पर्यटकों की भीड़

जयपुर के प्रमुख स्मारकों पर नवंबर में पर्यटकों की भीड़ देखी गई। लाखों विजिट्स दर्ज की गईं। इससे साबित होता है कि सर्दी के मौसम में जयपुर एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है। आमेर महल ने अकेले 1,49,65,378 रुपए की आय के साथ सबसे अधिक टिकट कलेक्शन किया।

यह स्थान विदेशी पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। विदेशी पर्यटकों के बीच अल्बर्ट हॉल, हवा महल और नाहरगढ़ किला की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इन स्थलों पर अधिक विदेशी पर्यटकों ने विजिट किया।

मौसम पूर्वानुमान (3 दिसंबर) : मध्यप्रदेश में शीतलहर, महाराष्ट्र और राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना

विदेशी पर्यटकों का टॉप डेस्टिनेशन

जयपुर शहर दुनियाभर के पर्यटकों की पहली पसंद माना जाता है। हर साल यहां लाखों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। सर्दी का मौसम और हेरिटेज टूरिज्म ने जयपुर को फिर से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का टॉप डेस्टिनेशन बना दिया है। यह जयपुर के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक बड़ा अवसर है और आने वाले समय में यह और भी बढ़ सकता है। खासकर विदेशों से आए सैलानी जयपुर घूमने के लिए जरूर आते हैं।

जयपुर में शादी को लेकर उत्साह : कथावाचक इंद्रेश लेंगे शिप्रा संग सात फेरे, कई बड़ी हस्तियों की होगी उपस्थिति

जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल

आमेर महल : आमेर किला राजधानी जयपुर के आमेर में बना सुप्रसिद्ध किला है। यह दुर्ग देश विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। दुनियाभर के सैलानी यहां घूमने आते हैं।

हवामहल : हवामहल जयपुर के परकोटा क्षेत्र में सिटी पैलेस से सटकर बना हुआ है। इसे लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से बनाया गया है। हवामहल अपनी अनूठी वास्तुकला और इतिहास के चलते दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

नाहरगढ़ किला : अरावली पर्वतमाला पर बना यह किला आमेर की रक्षा के लिए बनाया गया था। यह किला जयपुर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए किसी विहंगम दृश्य से कम नहीं है। यह किला अपनी बेहतरीन जल संचयन प्रणाली के लिए जाना जाता है।

जंतर-मंतर : जंतर-मंतर का निर्माण जयपुर के महाराजा जयसिंह द्वितीय ने शुरू किया था। यहां काल गणना करने वाले यंत्र स्थापित किए गए हैं। जंतर-मंतर को देखने देश-दुनिया से पर्यटक जयपुर आते हैं।



Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • पर्यटन
  • आमेर महल
  • गुलाबी नगरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा