जवाहर कला केंद्र में नियमों को दरकिनार दे दी पदोन्नति, वित्त विभाग ने उठाई आपत्ति —न नियम, न कायदे, मनमर्जी से काम

Gyan Chand Patni | Sept 03, 2025, 16:05 IST
Share
jkk jaipur
jkk jaipur

राजस्थान की राजधानी जयपुर के जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में नियमों की अवहेलना के आरोप लगे हैं। रंगकर्मियों का मानना है कि इससे कला और कलाकार दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं।

मुकेश शर्मा @ जयपुर

राजस्थान में राजधानी जयपुर के जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में अनियमितताओं का मामला उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कि जेकेके के कर्ताधर्ताओं ने सरकारी नियमों को दरकिनार करके यह पदोन्नति की है। इस अनियमितता के कारण कला और कलाकार दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं।

नियम ही नहीं, फिर भी कर दी पदोन्नति

नियमों के विपरीत पदोन्नति के बारे में जवाहर कला केंद्र के कलाकारों ने आरटीआई के माध्यम से सूचना प्राप्ल की। कलाकारों का कहना है कि इस संस्थान में भर्ती और पदोन्नति आदि के लिए अलग से कोई नियम नहीं है। इसके बावजूद पदोन्नति प्रक्रिया अपनाई गई। विरोध करने पर कहा गया कि पदोन्नति के लिए पुरातत्व विभाग के नियमों को अपनाया गया है। इसके लिए सरकार में सक्षम स्तर से अनुमोदन और अनुमति नहीं ली गई।बताया जाता है कि सहायक निदेशक और अधीक्षक सह सहायक निदेशक जैसे पद जेकेके की सेवा संरचना में नहीं हैं और ना ही पुरातत्व विभाग के। इसके बावजूद जेकेके में इन पदों पर पदोन्नति कर दी गई।

जयपुर के जवाहर कला केंद्र में नियमों का उल्लंघन का मामला सामने आया है। आरोप है कि पदोन्नति में नियमों का उल्लंघन किया गया। जेकेके में नियमों का उल्लंघन इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

वित्त विभाग की आपत्ति भी दरकिनार

जेकेके की पदोन्नति प्रक्रिया पर वित्त विभाग ने भी आपत्ति उठाई। इसके लिए वित्त विभाग के संयुक्त शासन सचिव सुरेश कुमार वर्मा ने 27 मई, 2025 को पत्र भी लिखा था, लेकिन इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ।

कलाकारों ने इस पूरे मामले के लिए जेकेके में ही कार्यरत एक कर्मचारी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इन लोगों का कहना है कि जेकेके ने एक ऐसे कर्मचारी को भी पदोन्नति दे दी है, जिसकी नियुक्ति ही नियम विरुद्ध थी।

हां यह सही है कि आर्ट व कल्चर की स्वायत्तशासी संस्थाओं के सर्विस रुल अभी तक नहीं बने हैं और हम डीओपी के नियम व गाईडलाईंस के अनुसार ही काम करते हैं। हालांकि सर्विस रुल्स बनाने की कवायद जारी है। अल्का मीणा अतिरिक्त महानिदेशक प्रशासन,जेकेके

आरटीआई में भ्रामक सूचना

कलाकारों का आरोप है कि जेकेके प्रशासन आरटीआई में भ्रामक और गुमराह करने की वाली सूचनाएं दे रहा है। कई अन्य कलाकार भी समय-समय पर आरटीआई में जानकारी मांगते हैं, लेकिन कभी भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलते। इस मामले में कलाकारों ने सीएम, सीएस सहित पर्यटन व कला—संस्कृति मंत्री और जेकेके महानिदेशक को शिकायत की हैं। कलाकारों ने कहा है कि यदि सरकार ने जल्दी ही कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।

कला और कलाकारों के अस्तित्व से जुड़ा मामला

रंगकर्मी माधव सिंह का कहना है कि यह मामला सिर्फ पदोन्नति तक सीमित नहीं है। यह कला और कलाकारों के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। यहाँ पर जो संविधान है, उसे पूरी तरह लागू किया जाना चाहिए और जवाहर कला केंद्र को पूरे सिस्टम से चलाया जाना चाहिए। एक अन्य रंगकर्मी अमित शर्मा ने कहा कि जवाहर कला केंद्र कला का मंदिर है। यहां नियमों का उल्लंघन हुआ तो इसका असर पूरे कला समाज पर पड़ेगा।

रंगकर्मी उज्जवल प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हमने आरटीआई के माध्यम से तथ्य जुटाए हैं। लेकिन जवाहर कला केंद्र प्रशासन लगातार नियमों को ताक पर रखकर कार्य कर रहा है। इससे कलाकारों का विश्वास डगमगा रहा है। इसी तरह रंगकर्मी ओमप्रकाश सैनी ने कहा कि अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो हमें आंदोलनात्मक रास्ता अपनाना पड़ेगा।

FAQ

  1. 1. जवाहर कला केंद्र में पदोन्नति के नियम क्या हैं?
    जवाहर कला केंद्र में पदोन्नति के लिए कोई स्पष्ट नियमावली मौजूद नहीं है। हालांकि पदोन्नति के लिए पुरातत्व विभाग के नियमों को लागू किया जाने का दावा किया गया है, जो कि सही नहीं है। नियमों का पालन न होने के कारण विवाद उत्पन्न हुआ है।
  2. 2. वित्त विभाग ने जवाहर कला केंद्र की पदोन्नति प्रक्रिया पर क्या आपत्ति जताई?
    वित्त विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने 27 मई 2025 को जवाहर कला केंद्र की पदोन्नति प्रक्रिया में अनियमितताओं के प्रति आपत्ति जताई और उचित कार्रवाई की मांग की, लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।
  3. 3. कलाकारों ने इस मामले में क्या कार्रवाई की मांग की है?
    कलाकारों ने मुख्यमंत्री, पर्यटन एवं कला-संस्कृति मंत्री, और जेकेके महानिदेशक को शिकायत की है और यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन और प्रदर्शन की चेतावनी दे रहे हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • राजस्थान
  • जवाहर कला केंद्र
  • जयपुर के जवाहर कला केंद्र में नियमों का उल्लंघन
  • पदोन्नति में नियमों का उल्लंघन
  • जेकेके में नियमों का उल्लंघन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा