विधायक जी फर्जी डिग्री से बने थे टीचर, 5 साल वेतन लिया, अब FIR
Jageshwar prasad | Jun 13, 2026, 11:10 IST
डिग्री घोटाला में फंसे BAP विधायक जयकृष्ण पटेल
राजस्थान के बागीदौरा से BAP विधायक जयकृष्ण पटेल पर SOG ने फर्जी डिग्री से शिक्षक बनने का केस दर्ज किया है। पटेल ने तीन राज्यों से एक सत्र में डिग्री ली थी। पहले ACB ने रिश्वत में पकड़ा था और 3 महीने जेल में रहे थे।
समझें क्या है पूरा मामला
- BAP बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल पर फर्जी डिग्री का मामला दर्ज।
- तीन राज्यों से एक ही सत्र में ली बीए की डिग्री।
- जिन दो यूनिवर्सिटी से डिग्री ली, वे 2015 में बंद हो चुकी हैं।
- पांच साल तक सरकारी शिक्षक रहे, लाखों का वेतन उठाया।
- इससे पहले ACB ने रिश्वत लेते हुए भी किया था गिरफ्तार।
उन्होंने पांच साल तक सरकारी खजाने से लाखों रुपए वेतन उठाया। इससे पहले साल 2025 में ACB ने उन्हें विधानसभा में सवाल पूछने के बदले रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। वे करीब तीन महीने जेल में रहे थे।
कौन हैं जयकृष्ण पटेल?
तीन राज्यों से डिग्री लेने का फर्जीवाड़ा
इसी दौरान सिक्किम की EIILM यूनिवर्सिटी (Eastern Institute for Integrated Learning in Management University) से 73.85 प्रतिशत अंकों के साथ बीए की डिग्री बनवा ली। 2012 में गुजरात की कालोरेक्स टीचर्स यूनिवर्सिटी से भी एक और बीए डिग्री ली।
दोनों यूनिवर्सिटी हो चुकी हैं बंद
चुनावी शपथ पत्र में भी डिग्री दिखाई
जबकि साल 2010 में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में बीए फाइनल परीक्षा दे रहे थे और 2011 में सिक्किम की डिग्री भी बता रखी है। एक ही समय में तीन जगह पढ़ाई संभव नहीं है।
5 साल वेतन लिया, फिर इस्तीफा दिया
रिश्वत में भी पकड़ाए थे
शिकायतकर्ता रवींद्र सिंह ने 4 अप्रैल 2025 को ACB से संपर्क किया था। ACB ने विधायक का मोबाइल सर्विलांस पर लिया। 15 अप्रैल को शिकायतकर्ता ने एक लाख रुपए दिए। 4 मई को विधायक ने जयपुर बुलाया, पार्किंग में कार में बैठकर पैसे गिने और उसी शाम ACB ने गिरफ्तार कर लिया।
यह राजस्थान में पहला मामला था जब किसी विधायक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
आगे क्या हो सकता है
FAQ
- BAP विधायक जयकृष्ण पटेल पर SOG ने क्या केस दर्ज किया है?
SOG ने विधायक जयकृष्ण पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी बीए डिग्री के दम पर सरकारी शिक्षक की नौकरी हासिल की और 5 साल तक वेतन लिया। - BAP विधायक जयकृष्ण पटेल ने कितनी और कहां-कहां से डिग्री ली थी?
पटेल ने एक ही समय में तीन राज्यों से डिग्री ली। सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर में रेगुलर छात्र थे, साथ ही EIILM यूनिवर्सिटी सिक्किम और कालोरेक्स टीचर्स यूनिवर्सिटी गुजरात से भी बीए की डिग्री हासिल की। दोनों यूनिवर्सिटी को UGC ने 2015 में बंद करा दिया था। - क्या BAP विधायक जयकृष्ण पटेल पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं?
हां, 4 मई 2025 को ACB ने उन्हें विधानसभा में सवाल वापस लेने के बदले रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। यह राजस्थान में पहला मामला था जब किसी विधायक को रिश्वत लेते पकड़ा गया। वे करीब तीन महीने जेल में रहे।
ये भी पढ़ें:-
सफाई में लापरवाही पड़ी भारी, बूंदी के 12 अधिकारी निलंबित
चिकित्सा मंत्री फिर विवाद में आए, बोले-आप पता करो, महिलाएं चलते आईं या नाचते
पूर्व मंत्री महेश जोशी को झटका, गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका खारिज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman