सिनेमा के लिए मिला भूखंड, जेडीए ने रद्ध किया आवंटन, 30 साल बाद आया कोर्ट में

Mukesh Sharma | Jul 20, 2026, 20:05 IST
Share
30 साल पहले JDA ने रद्द किया सिनेमा भूखंड, कोर्ट ने फैसले को सही माना
30 साल पहले JDA ने रद्द किया सिनेमा भूखंड, कोर्ट ने फैसले को सही माना

जयपुर की एक अदालत ने जेडीए द्वारा सिनेमा भूखंड आवंटन निरस्त करने के खिलाफ 30 साल बाद दायर याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि देर से पता चलने का आधार कानूनी रूप से सही नहीं माना जा सकता है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • कोर्ट ने 30 साल पहले जेडीए की नीलामी व भूखंड आवंटन रद्ध करने का फैसला सही माना।
  • जेडीए ने तय समय पर निर्माण न करने पर 1988 में निरस्त किया था सिनेमा भूखंड का आवंटन।
  • जयपुर की कोर्ट ने कहा, 30 साल बाद देर से पता चलने का आधार कानूनी रूप से सही नहीं।
  • निरस्तीकरण के खिलाफ चुनौती केवल जानकारी मिलने के 3 साल के भीतर ही दी जा सकती है।
  • कोर्ट ने स्पष्ट किया कि JDA के मामलों की सुनवाई केवल JDA ट्रिब्यूनल ही कर सकता है।
जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के तीन दशक (30 साल) पहले निरस्त किए गए सिनेमा भूखण्ड आवंटन को रद्ध करने के फैसले को कोर्ट ने सही माना है।

जयपुर की एडीजे क्रम-04 नीतू भारद्वाज ने कहा है कि इतने दशकों बाद पुराने फैसलों को दूरी से सूचना मिलने के आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने याचिका को समय सीमा और क्षेत्राधिकार से बाहर मानते हुए खारिज कर दिया है।

क्या है 30 साल पुराना मामला?

1983 में नीलामी: जेडीए ने 30 सितंबर 1983 को जयपुर के सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर में सिनेमा बनाने के लिए भूखण्ड की नीलामी की थी। उच्चतम बोली लगाने वाले यादव हरवानी एंड कंपनी को यह भूखंड मिला था।

1988 में रद्द: बकाया शहरी जमाबंदी व किराया जमा नहीं कराने और निर्धारित दो साल में निर्माण नहीं करने पर जेडीए ने 30 अगस्त 1988 को नीलामी व आवं​टन निरस्त कर दिया। साथ ही जमा राशि जब्त कर ली गई।

30 साल बाद चुनौती: मूल आवंटी की मृत्यु के बाद उनके वारिस अहमदाबाद निवासी पत्नी तारा बैन व पुत्रों ने सिविल कोर्ट में शरण ली। इसमें 1988 के निरस्तीकरण आदेश और 1987 के मांग पत्र को चुनौती दी गई। साथ ही भूखण्ड का कब्जा दिलाने और जेडीए द्वारा पुनः नीलामी की कार्यवाही रोकने की मांग की।

2017 में हुई जानकारी

मूल आवंटी की पत्नी व बेटों का कहना था कि 1988 में नीलामी रद्द करने के आदेश की जानकारी उन्हें पहली बार 21 जनवरी 2017 को मिली थी। इसलिए उनका मुकदमा समय सीमा के भीतर है।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा है कि आवंटी के पिता ने 1988 में ही एक मुकदमा किया था। इसमें जेडीए की कार्यवाही का जिक्र था। ऐसे में यह कहना कि 30 साल बाद वर्ष 2017 में उन्हें जानकारी मिली सही नहीं है।

कानूनन किसी आदेश के निरस्तीकरण का दावा जानकारी मिलने की तिथि से 3 वर्ष के भीतर ही लाया जा सकता है। मुकदमा करने से पहले जेडीए केा नोटिस नहीं दिया, जबकि पहले नोटिस देना अनिवार्य है।

जेडीए के आदेश व नोटिस के खिलाफ सिर्फ जेडीए ट्रिब्यूनल ही सुनवाई कर सकता है। सिविल कोर्ट को जेडीए मामले सुनने का अधिकार नहीं है।

ये भी पढ़ें:-

द्रव्यवती नदी की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, जेडीए सचिव ने मंगवाया रिकार्ड

जेडीए की गैरहाजरी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, बताए अवैध निर्माण पर कार्रवाई

भजनलाल सरकार का यू-टर्न, हाईकोर्ट की जेडीए को लताड़- सरकार बदलने से नहीं बदलते वादे और कांट्रेक्ट

चंदन के पेड़ चोरी में ऊपर से नीचे तक मिलीभगत, जेडीए करेगा 90 लाख के नुकसान की भरपाई

Tags:
  • जयपुर विकास प्राधिकरण
  • जेडीए
  • सिविल कोर्ट
  • भूखंड आवंटन
  • जेडीए ट्रिब्यूनल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती