जोधपुर में SI बनने के लिए दौड़ रहे ASI की मौत, फिजिकल टेस्ट के दौरान अचानक गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम
Jageshwar prasad | Oct 09, 2026, 13:54 IST
मंडोर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 50 वर्षीय ASI दुर्गाराम की मौत
जोधपुर के मंडोर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में SI पद के लिए फिजिकल टेस्ट दे रहे 50 साल के ASI दुर्गाराम की मौत हो गई। दौड़ के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी।
राजस्थान के जोधपुर में पुलिस की प्रमोशन परीक्षा के दौरान एक ASI की मौत हो गई। शुक्रवार को मंडोर स्थित राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (Rajasthan Police Training Center) में सब इंस्पेक्टर (SI) बनने के लिए फिजिकल टेस्ट चल रहा था। इसी दौरान 50 साल के ASI दुर्गाराम की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
वह दौड़ते समय बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला। मेडिकल टीम ने भी मदद की। इसके बाद दुर्गाराम को मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।
जोधपुर के मंडोर स्थित राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (RPTC) में शुक्रवार को ASI से SI पद पर प्रमोशन के लिए फिजिकल टेस्ट हो रहा था। इसमें जोधपुर ग्रामीण पुलिस में तैनात 50 साल के ASI दुर्गाराम भी शामिल थे। वह मूल रूप से बाड़मेर जिले के चौहटन क्षेत्र के नेतराड़ गांव के रहने वाले थे।
शुक्रवार को ट्रेनिंग सेंटर में पुलिसकर्मियों की दौड़ और फिटनेस की जांच चल रही थी। दुर्गाराम भी दूसरे पुलिसकर्मियों के साथ परीक्षा में हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान दौड़ते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। यह देखकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उनके पास पहुंचे।
मौके पर मौजूद मेडिकल टीम को बुलाया गया। टीम ने दुर्गाराम की हालत देखी और उन्हें शुरुआती इलाज दिया। हालांकि, उनकी स्थिति गंभीर थी। पुलिसकर्मियों की मदद से दुर्गाराम को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दौड़ के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से एएसआई दु्र्गाराम की मौत होने की आशंका है। हालांकि, डॉक्टरों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की। दुर्गाराम की मौत किस वजह से हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में जरूरी कार्रवाई कर रही है।
दुर्गाराम की मौत के मामले में साइलेंट हार्ट अटैक की भी आशंका जताई जा रही। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई। साइलेंट हार्ट अटैक भी दिल का दौरा होता। इसमें कई बार सीने में तेज दर्द नहीं होता। व्यक्ति को थकान, सांस लेने में दिक्कत, पसीना आने या घबराहट जैसी परेशानी हो सकती।
कई बार लोग इन लक्षणों को मामूली थकान समझकर ध्यान नहीं देते। हालांकि, दौड़ते समय अचानक बेहोश होने की दूसरी वजहें भी हो सकती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, दौड़ते या मेहनत वाला कोई काम करते समय अचानक बेहोश होना गंभीर बात है। ऐसी स्थिति में तुरंत मेडिकल मदद मिलनी चाहिए।
दुर्गाराम की मौत की जानकारी मिलते ही जोधपुर पुलिस के कई अधिकारी MDM अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू करवाई। पुलिस ने दुर्गाराम के परिवार को भी सूचना दे दी है। अचानक उनकी मौत की खबर मिलने से परिवार के लोग सदमे में हैं।
दुर्गाराम का शव MDM अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिवार के जोधपुर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दुर्गाराम की अचानक मौत से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। उनके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों ने भी दुख जताया है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इससे पता चलेगा कि दौड़ के दौरान दुर्गाराम की मौत हार्ट अटैक से हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी।
वह दौड़ते समय बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला। मेडिकल टीम ने भी मदद की। इसके बाद दुर्गाराम को मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।
ASI से SI बनने के लिए दुर्गाराम दे रहे थे परीक्षा
दौड़ते समय अचानक बिगड़ी तबीयत
मौके पर मौजूद मेडिकल टीम को बुलाया गया। टीम ने दुर्गाराम की हालत देखी और उन्हें शुरुआती इलाज दिया। हालांकि, उनकी स्थिति गंभीर थी। पुलिसकर्मियों की मदद से दुर्गाराम को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
MDM अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
क्या होता है साइलेंट हार्ट अटैक?
कई बार लोग इन लक्षणों को मामूली थकान समझकर ध्यान नहीं देते। हालांकि, दौड़ते समय अचानक बेहोश होने की दूसरी वजहें भी हो सकती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, दौड़ते या मेहनत वाला कोई काम करते समय अचानक बेहोश होना गंभीर बात है। ऐसी स्थिति में तुरंत मेडिकल मदद मिलनी चाहिए।
बाड़मेर के रहने वाले थे दुर्गाराम, परिवार को दी सूचना
पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा जाएगा शव
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, दिव्यांग आरक्षण को लेकर उठे सवाल
By Harrison Masih
मध्यप्रदेश में 10 DSP को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ACP स्तर के पदों पर नई पोस्टिंग, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
By Sourabh Bhatnagar
सीएस अशोक बर्णवाल भड़के, कलेक्टर दबाव में, पटवारी विरोध में, स्वामित्व अधिकार बंधक लोन में चार साल पहले ही आदेश
By Sanjay Gupta
दिल्ली में प्रदर्शन के चलते 28 ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट
By Manya Jain
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस ने सौंपी 152 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, टिकट से प्रचार तक रखेंगे नजर
By Saurabh Mishra
UPI पर एमडीआर विरोध पर इंदौर में फैसला, यह लागू तो क्यूआर कोड दुकानों से हटा देंगे, नकद लेंगे
By Sanjay Gupta
छत्तीसगढ़ में 18 IPS अफसरों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से जिलों तक बदली जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली पोस्टिंग
By VINAY VERMA