ट्रेनों में 3 करोड़ की चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 7 राज्यों में थे सक्रिय
Ashish Bhardwaj | Updated:
जोधपुर GRP
राजस्थान में जोधपुर GRP पुलिस ने ट्रेनों में 3 करोड़ के गहने चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़कर तमिलनाडु पुलिस को सौंपा। आरोपी फर्जी नाम से रिजर्वेशन कर चोरी करते थे।
समझें क्या है पूरा मामला
- ट्रेन में 3 करोड़ के सोना-हीरे चोरी करने वाले गिरफ्तार।
- जोधपुर GRP ने पकड़े दो शातिर चोर।
- 7 राज्यों में कर चुके थे करोड़ों की चोरी।
- फर्जी नाम से रिजर्वेशन कर देते थे वारदात।
- तमिलनाडु पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर रवाना।
7 राज्यों में कर चुके थे चोरी
पुलिस के अनुसार आरोपी नोटबंदी के समय से लगातार ट्रेनों में चोरी की वारदातें कर रहे थे। जोधपुर में भी करीब 10 साल पहले इसी तरह की चोरी हुई थी। आरोपी यात्रियों के बैगों में रखी ज्वेलरी चुराते थे। नोटबंदी से अब तक वे करीब 3 से 4 करोड़ रुपए का सोना और अन्य सामान चुरा चुके हैं। इनमें ज्यादातर बड़ी वारदातें दक्षिण भारत में हुई हैं।
फर्जी नाम से करवाते थे रिजर्वेशन
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ट्रेनों में फर्जी नाम से रिजर्वेशन करवाकर वारदात को अंजाम देते थे। इससे पुलिस को उनका पता लगाने में मुश्किल होती थी।
घटना के बाद से थे फरार
पुलिस ने बनाई थी स्पेशल टीम
इस स्पेशल टीम ने आरोपियों को डिटेन कर तमिलनाडु जीआरपी को सूचना दी। इससे पहले तमिलनाडु जीआरपी की कई टीमें आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में घूम रही थीं।
तमिलनाडु पुलिस की स्पेशल टीम के रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश अपने साथ 8 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर बिहार से 3 सितंबर को जोधपुर पहुंचे। पूछताछ के बाद तमिलनाडु पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कई राज्यों में कर चुके वारदात
दोनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया। इसके बाद तमिलनाडु जीआरपी की टीम दोनों को लेकर शुक्रवार रात तमिलनाडु रवाना हो गई। इस कार्रवाई में साइबर सेल एएसआई दीपेंद्र पाल सिंह, एएसआई हुकम सिंह, कॉन्स्टेबल मोहनलाल और खेमाराम भी शामिल रहे।
ये खबर भी पढे़:-
गांव के बच्चों को दिखाई अंतरिक्ष की राह: राजस्थान के शिक्षक दिव्येंदु सेन को राष्ट्रीय सम्मान
सीएम भजनलाल शर्मा आज भीलवाड़ा-उदयपुर दौरे पर, करेंगे रोड शो
निर्दलीय प्रत्याशियों की पहली पसंद बना सेब का सिंबल, जानें क्यों आया चर्चा में
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi