जोधपुर: भाजपा प्रत्याशी पर तथ्य छुपाने का आरोप
जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026: महापौर प्रत्याशी नामांकन पर 'आपत्ति वॉर'!
Jageshwar prasad | Updated:
जानकारी छुपाने का आरोप
जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में सियासी भूचाल आ गया है। BJP के मेयर प्रत्याशी प्रसन्न चंद मेहता पर चुनावी हलफनामे में महत्वपूर्ण जानकारी छुपाने का आरोप लगा है। कांग्रेस ने नामांकन रद्द करने की मांग की।
समझें क्या है पूरा मामला
- जोधपुर नगर निगम चुनाव में सियासी भूचाल।
- BJP मेयर प्रत्याशी पर हलफनामे में झोल का आरोप।
- प्रसन्नचंद मेहता ने जेवर-बुलियन का वजन छुपाया।
- कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपी शिकायत।
- शिकायत के साथ कांग्रेस ने नामांकन रद्द करने की मांग की।
जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 में महापौर पद के घमासान के बीच एक बड़ा राजनीतिक भूचाल आ गया है। 21 सितंबर 2026 को नामांकन पत्रों की संवीक्षा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) और इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC), दोनों ही प्रमुख दलों ने एक-दूसरे के महापौर प्रत्याशियों के खिलाफ तथ्य छुपाने की गंभीर शिकायतें दर्ज कराकर नामांकन निरस्त करने की मांग की है।
कांग्रेस का दांव: BJP प्रत्याशी प्रसन्न चंद मेहता पर जेवरात का विवरण छुपाने का आरोप
गहनों के ब्योरे में झोल: शिकायत में सीधा आरोप लगाया गया है कि BJP के महापौर प्रत्याशी प्रसन्न चंद मेहता ने अपने हलफनामे (उपाबंध 1) के भाग 'अ' (VII) में चल संपत्ति दर्ज करते समय बड़ा तथ्य छुपाया है।
वजन और ब्योरा गायब: प्रत्याशी ने अपने व पत्नी के पास मौजूद जेवरात, बुलियन और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की कुल कीमत तो दर्ज की है, लेकिन उनका सटीक वजन (ग्राम/किलोग्राम) और विवरण दर्ज नहीं किया।
नामांकन निरस्त करने की मांग: कांग्रेस का दावा है कि हलफनामे में गहनों का ब्योरा व वजन न देना निर्वाचन नियमों का सीधा उल्लंघन है, अतः प्रसन्न चंद मेहता का नाम-निर्देशन पत्र तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए।
BJP का पलटवार: कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी पर आपराधिक केस छुपाने का आरोप
आपराधिक मुकदमों का लोप: शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने शपथ पत्र व घोषणा पत्र में विचाराधीन आपराधिक मुकदमों की सूचना के स्थान पर "लागू नहीं" लिखा है, जो कि सरासर मिथ्या और असत्य घोषणा है।
JDA अध्यक्ष काल के ACB मामले: शिकायत के अनुसार, जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के तत्कालीन अध्यक्ष रहे सोलंकी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा दर्ज 4 गंभीर एफआईआर (FIR No. 108/2016, 109/2016, 110/2016 और 111/2016) दर्ज हैं। इन मामलों में IPC की धारा 409, 420, 467, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) की धाराएं शामिल हैं।
अदालती प्रसंज्ञान: विशिष्ट न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम संख्या-1, जोधपुर) द्वारा 18-12-2020 को इन मामलों में सोलंकी के विरुद्ध प्रसंज्ञान (Cognizance) लिया जा चुका है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला: शिकायत में उच्चतम न्यायालय के लैंडमार्क फैसलों (पूनम बनाम दूलेसिंह - 2025 INSC 1284 एवं मीनाक्षी नटराजन बनाम भारत निर्वाचन आयोग - 12-06-2026) का हवाला देते हुए तर्क दिया गया है कि आपराधिक मुकदमों के तथ्यों को छुपाना नामांकन पत्र खारिज करने का पर्याप्त और कानूनी आधार है।
विरोधाभास: गहनों का 'वजन' बनाम 'भ्रष्टाचार के मुकदमे'
कांग्रेस की आपत्ति
BJP की आपत्ति
जोधपुर की राजनीति में अब दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी कानूनी शिकंजे में फंसते दिख रहे हैं। एक तरफ जहां BJP प्रत्याशी पर संपत्ति का विवरण अधूरा छोड़ने का तकनीकी पेंच है, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पर आपराधिक मुकदमों को छुपाने का संगीन कानूनी आरोप है। अब पूरा दारोमदार रिटर्निंग ऑफिसर (RO) की जांच और फैसले पर टिका है।
ये भी पढ़ें:-
भीलवाड़ा नगर निगम: भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित, बनीं नई महापौर
निकाय चनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न
जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi