जोधपुर निगम चुनाव: 44-44 पर अटकी BJP-कांग्रेस, जानें क्या कहते हैं ज्योतिषीय संयोग?
Saurabh Mishra | Sept 15, 2026, 12:23 IST
आंकड़ों में अटका बोर्ड
जोधपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस 44-44 सीटों पर बराबर हैं। 11 निर्दलीय पार्षद अब मेयर चुनाव में निर्णायक बन गए हैं। वार्ड 50 पर रिपोलिंग बाकी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- जोधपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को मिली 44-44 सीटें।
- जोधपुर में कांटे की टक्कर, निर्दलीय बने किंगमेकर।
- जोधपुर नगर निगम चुनाव, 11 निर्दलीयों के हाथ सत्ता की चाबी।
- जोधपुर में मेयर की रेस खुली, कौन मारेगा बाजी?।
- जोधपुर नगर निगम: बराबरी की टक्कर में फंसा मेयर पद।
44-44 वार्ड जीतने की वजह से भाजपा और कांग्रेस में से कोई भी पार्टी अपने दम पर बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में अब11 निर्दलीय पार्षद किंगमेकरकी भूमिका में आ गए। आने वाले दिनों में किस दल को इनका समर्थन मिलता है, इसी पर बोर्ड गठन और मेयर चुनाव का समीकरण काफी हद तक निर्भर करेगा।
इसी बीचअंक ज्योतिषी आचार्य देव नवल पंडितने जोधपुर के इस चुनावी समीकरण को अंक ज्योतिष के नजरिए से समझाया। उनके अनुसार 44-44-11 का यह आंकड़ा कई विशेष संकेत देता है। हालांकि, यह ज्योतिषीय व्याख्या है और इसे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित चुनावी भविष्यवाणी नहीं माना जा सकता।
44-44 के आंकड़े में क्या है खास?
उनके मुताबिक भाजपा और कांग्रेस दोनों का 44-44 सीटों पर रुकना एक तरह के संतुलन और राजनीतिक खींचतान का संकेत माना जा सकता। दोनों दलों को लगभग बराबर राजनीतिक ताकत मिली है, लेकिन कोई भी पार्टी अकेले सत्ता बनाने की स्थिति में नहीं है।यही वजह है कि जोधपुर का चुनाव परिणाम किसी एक दल की स्पष्ट जीत के बजायकड़े मुकाबले और नए राजनीतिक समीकरणकी तस्वीर पेश कर रहा है।
11 निर्दलीयों की भूमिका सबसे अहम
आचार्य देव नवल के मुताबिक, 11 निर्दलीयों का यह आंकड़ा आने वाले राजनीतिक घटनाक्रम में उनकी अहम भूमिका की ओर संकेत करता। वहीं राजनीतिक गणित के हिसाब से भी इन पार्षदों की स्थिति बेहद मजबूत हो गई।
भाजपा और कांग्रेस दोनों 44-44 सीटों पर हैं। ऐसे में निर्दलीयों का समर्थन जिस दल के पक्ष में जाएगा, उसके लिए बोर्ड गठन का रास्ता आसान हो सकता। यही कारण है कि अब दोनों प्रमुख दलों की नजर इन निर्दलीय पार्षदों पर टिकी है।
44+44+11 का योग भी दिलचस्प
अंक ज्योतिष में 9 कोमंगल का अंकमाना जाता। मंगल को साहस, ऊर्जा, संघर्ष और त्वरित निर्णयों से जोड़ा जाता। आचार्य के अनुसार इस गणना को संकेत के तौर पर देखें तो जोधपुर में आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो सकती और मेयर चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ का दौर देखने को मिल सकता।
किसके सिर सजेगा मेयर का ताज?
आचार्य देव नवल पंडित के अनुसार ग्रहों की स्थिति को अंक ज्योतिष के साथ जोड़कर देखने पर मुकाबला कूटनीति और रणनीति का बनता नजर आता। उनके मुताबिक बुध को कूटनीति और संवाद से जोड़ा जाता है, जबकि राहु अप्रत्याशित परिस्थितियों का संकेत माना जाता है।
ऐसे में जो दल निर्दलीय पार्षदों को अपने साथ जोड़ने और अपने खेमे को एकजुट रखने में सफल रहेगा, उसके लिए मेयर की कुर्सी तक पहुंचने की संभावना मजबूत हो सकती है।
जनता ने दिया मिला-जुला जनादेश
अब चुनावी मुकाबला मतदान और नतीजों से आगे बढ़कर बोर्ड गठन तक पहुंच गया है। वार्ड नंबर 50 की रिपोलिंग के बाद अंतिम तस्वीर सामने आएगी। इसके बाद मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
फिलहाल जोधपुर नगर निगम की सियासत44-44-11 के त्रिकोणमें फंसी हुई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच बराबरी है, जबकि 11 निर्दलीयों के हाथ में सत्ता की चाबी नजर आ रही। ऐसे में अब देखना होगा कि कौन सा दल बेहतर रणनीति और कूटनीति के दम पर मेयर की कुर्सी अपने नाम करता है।
यह खबरें भी पढ़ें...
जयपुर का अगला मेयर कौन? BJP में कर्णावट-कोठारी समेत 3 दावेदार जीते, ज्योति रेस से बाहर
जोधपुर नगर निगम चुनाव: फलोदी सट्टा बाजार का आया अनुमान, जानें किसका पलड़ा भारी
जोधपुर नगर निगम: गहलोत के वार्ड में खिला कमल, केंद्रीय मंत्री के गढ़ में जीती कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव: गोवा तक पहुंची पार्षदों की बाड़ाबंदी, आने-जाने के लिए हेलिकॉप्टर
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain