'द सूत्र' की खबर पर लगी मुहर: जोधपुर नगर निगम में बागी और निर्दलीय ही बनेंगे 'किंगमेकर'

Ashish Bhardwaj | Sept 14, 2026, 15:25 IST
Share
जोधपुर नगर निगम चुनाव
जोधपुर नगर निगम चुनाव

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर 'द सूत्र' का विश्लेषण सटीक साबित हुआ। चुनाव से पहले निर्दलीय और बागी प्रत्याशियों को बोर्ड गठन में निर्णायक बताया गया था। अब नतीजों और रुझानों में निर्दलीयों की भूमिका अहम नजर आ रही है।

नरेश रमेश@जोधपुर

'द सूत्र' ने जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सबसे पहले और सटीक विश्लेषण के साथ यह बता दिया था कि इस बार नगर निगम में भाजपा या कांग्रेस का बोर्ड बनेगा, इसका अंतिम फैसला निर्दलीय और बागी प्रत्याशी ही तय करेंगे। 'द सूत्र' ने फलोदी सट्टा बाजार द्वारा जारी आंकड़ों के आधार पर निर्दलीय के हाथ में होगी नगर निगम बोर्ड की चाबी को लेकर जो आशंका जताई थी, आज चुनाव के नतीजों और ताजा रुझानों ने उस पर शत-प्रतिशत मुहर लगा दी है।

आंकड़ों की जुबानी: 51 के जादुई आंकड़े का गणित

नगर निगम जोधपुर में अपना मेयर और बोर्ड बनाने के लिए किसी भी दल को कुल सीटों का 50% से अधिक, यानी कम से कम 51 पार्षदों का समर्थन हासिल करना अनिवार्य है। वर्तमान आंकड़ों का गणित कुछ इस प्रकार है।

जोधपुप नगर निगम
जोधपुप नगर निगम



कांग्रेस की दावेदारी सबसे मजबूत, जादुई आंकड़े के बेहद करीब

भले ही दोनों दल 44-44 सीटों पर बराबरी पर खड़े हैं, लेकिन व्यावहारिक समीकरणों के आधार पर कांग्रेस का बोर्ड बनना बेहद आसान दिख रहा है:

कांग्रेस का मजबूत पक्ष

11 निर्दलीय विजेताओं में से 7 प्रत्याशी कांग्रेस के बागी हैं (चेतन-वार्ड 20, विशाल सांखला-वार्ड 5, कासम खान-वार्ड 27, अफसाना बानो-वार्ड 28, मोहन चौधरी-वार्ड 97/17, मोहम्मद इरफान-वार्ड 66, लियाकत रंगरेज-वार्ड 69)। यदि कांग्रेस अपने इन 7 बागियों को वापस साध लेती है, तो उसके पास सीधे 51 पार्षदों का जादुई आंकड़ा आ जाएगा।

भाजपा की मुश्किल राह

भाजपा के खाते में उसके 4 बागी (दिनेश शर्मा-वार्ड 19, दुर्गा मेवाड़ा-वार्ड 48, निर्मल नायक-वार्ड 76, स्वरुप सिंह-वार्ड 81) आए हैं। 51 का आंकड़ा छूने के लिए भाजपा को अपने 4 बागियों के अलावा 2 अन्य निर्दलीयों और वार्ड 6 से जीते आरएलपी उम्मीदवार राजू भाटी को हर हाल में अपने साथ जोड़ना होगा, जो काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

रोचक रिकॉर्ड: रिकॉर्ड जीत और सबसे कम अंतर

* सबसे बड़ी जीत: वार्ड 72 से कांग्रेस के इरफान अब्बासी ने 2,697 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
* सबसे छोटी जीत: वार्ड 11 से कांग्रेस उम्मीदवार शुभलक्ष्मी मात्र 9 वोटों के मामूली अंतर से चुनाव जीतीं।

जोड़-तोड़ का खेल तेज: 'द सूत्र' की भविष्यवाणी सत्य साबित

अब सत्ता की चाबी उन्हीं बागियों के हाथों में है, जिन्हें चुनाव से पहले पार्टियों ने निष्कासित कर दिया था। कांग्रेस एकतरफा बोर्ड बनाने के लिए अपने बागियों की घर वापसी में जुटी है, तो वहीं भाजपा साम-दाम-दंड-भेद अपनाकर निर्दलीयों और आरएलपी को साधने का प्रयास कर रही है। फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़ों से लेकर धरातल के नतीजों तक, 'द सूत्र' का यह आकलन पूरी तरह सटीक साबित हुआ है कि निर्दलीय ही जोधपुर नगर निगम का भावी बोर्ड तय करेंगे।

ये खबर भी पढे़:-

जोधपुर नगर निगम चुनाव: फलोदी सट्टा बाजार का आया अनुमान, जानें किसका पलड़ा भारी

BJP प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, पत्नी-मां-बाप ने भी किया कांग्रेस को वोट

राजस्थान: भाजपा 1401 वार्ड जीती, कांग्रेस को 1211; CM आवास पर रणनीति बनाने जुटे नेता

निकाय चुनाव Live: पाली, बीकानेर, अजमेर में कांग्रेस बहुमत के करीब, भाजपा को 5 नगर-निगम में बढ़त

Tags:
  • राजस्थान
  • फलोदी सट्टा बाजार
  • द सूत्र
  • नगर निगम चुनाव
  • जोधपुर
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?