किरीट भाई पहुंचे खाटू श्याम, टिप्पणी के लिए दरबार में मांगी माफी

Ashish Bhardwaj | Jul 22, 2026, 20:48 IST
Share
किरीट भाई ने खाटूश्याम जी मांगी माफी
किरीट भाई ने खाटूश्याम जी मांगी माफी

राजस्थान के अजमेर में कथा के दौरान बाबा श्याम पर विवादित टिप्पणी के बाद कथावाचक किरीट भाई खाटूश्यामजी पहुंचे। उन्होंने दर्शन कर माफी मांगी और भक्तों से शांति की अपील की।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अजमेर की कथा में बाबा श्याम पर विवादित टिप्पणी हुई।
  • बयान से श्याम भक्तों में भारी नाराजगी फैल गई।
  • विवाद बढ़ने पर किरीट भाई ने टिप्पणी वापस ली।
  • वह खाटूश्यामजी दरबार पहुंचे और माफी मांगी।
  • मंदिर कमेटी ने मामला शांत होने की बात कही।
अजमेर में कथावाचक किरीट भाई ने बाबा श्याम पर विवादित टिप्पणी की थी। इस बयान से श्याम भक्तों में भारी नाराजगी और आक्रोश फैल गया। विवाद बढ़ने पर कथावाचक को अपनी टिप्पणी वापस लेनी पड़ी। बुधवार को किरीट भाई खाटूश्यामजी दरबार पहुंचे और माफी मांगी। मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मामला शांत हो गया है।

कथा के दौरान क्या कहा था

यह विवाद अजमेर में हुई एक कथा के दौरान शुरू हुआ। कथावाचक किरीट भैया ने कहा था कि बाबा श्याम का भगवान कृष्ण से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि बाबा श्याम राक्षस कुल से हैं। साथ ही उनका दावा था कि वेदों में भी बाबा श्याम को कोई जगह नहीं दी गई है।

इस टिप्पणी में उन्होंने बाबा श्याम की पूजा करने को भी गलत बताया था। इस बयान के सामने आते ही श्याम भक्तों में गुस्सा भड़क गया।

भक्तों में क्यों मचा आक्रोश

बयान वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। श्याम भक्तों ने इस टिप्पणी को आस्था पर सीधा हमला बताया।

कथावाचक को लगातार ट्रोल किया जाने लगा। कई भक्तों ने इस बयान के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई।

विवाद इतना बढ़ गया कि किरीट भाई को अपनी टिप्पणी पर सफाई देनी पड़ी। आखिरकार उन्होंने अपना बयान वापस लिया और माफी मांगने का फैसला किया।

खाटू पहुंचकर मांगी माफी

बुधवार, 22 जुलाई को किरीट भाई खुद खाटूश्यामजी दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन किए और विधिवत क्षमा याचना की।

उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद किसी की भावना आहत करना नहीं था। दर्शन के बाद उन्होंने भक्तों से भी शांति बनाए रखने की अपील की।

उनके इस कदम के बाद माहौल धीरे-धीरे शांत होने लगा। कई भक्तों ने उनकी माफी को सकारात्मक तरीके से स्वीकार किया।

मंदिर कमेटी ने क्या कहा

खाटू श्याम मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहनदास सिंह चौहान ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि विवाद अब शांतिपूर्ण ढंग से खत्म हो गया है।

उन्होंने सभी श्याम भक्तों से अपील की कि इस मामले को अब ज्यादा न बढ़ाया जाए। उनके इस बयान के बाद उम्मीद है कि विवाद पूरी तरह थम जाएगा।

ये खबर भी पढे़:-

स्कूल शिक्षिका ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, ग्रामीणों ने प्रिंसिपल का किया मुंह काला

जयपुर में मेट्रो फेज-2 का काम शुरू, सीएम ने किया भूमि पूजन

ललित मोदी को मिली ED से बड़ी राहत, 16 साल बाद लौटेंगे भारत

जेल में कैदियों तक मोबाइल, तंबाकू-बीड़ी पहुंचाने की कोशिश, पुलिस ने की जांच शुरू

Tags:
  • सोशल मीडिया
  • अजमेर
  • खाटूश्यामजी
  • खाटू श्याम मंदिर कमेटी
  • कथावाचक किरीट भाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई