कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव , एसएमएस के आईसीयू में भर्ती
Ashish Bhardwaj | Aug 25, 2026, 23:53 IST
किरोड़ी लाल मीणा
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें SMS अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। प्रदेश में इस साल स्वाइन फ्लू के मामले 8 गुना बढ़ गए हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, SMS अस्पताल में भर्ती।
- मेडिकल ICU में डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी।
- राजस्थान में स्वाइन फ्लू के मामलों में 8 गुना बढ़ोतरी।
- अगस्त में अब तक 129 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।
- विशेषज्ञों ने इसे पुराने H1N1 वायरस का मौसमी असर बताया।
इसी बीच राजस्थान में स्वाइन फ्लू के मामलों में करीब 8 गुना बढ़ोतरी दर्ज हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई नया वायरस नहीं, बल्कि पुराने H1N1 का मौसमी असर है।
पिछले दिनों करवाई थी किरोड़ी लाल मीणा ने जांच
राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में वे स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं... pic.twitter.com/IYKYUnIiAn
— Ashok Shera (@ashokshera94) August 25, 2026
कृषि मंत्री को लोगों से नहीं मिलने की सलाह दी गई
SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि कृषि मंत्री का इलाज स्वाइन फ्लू के प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी जरूरी जांचें लगातार कराई जा रही हैं। मेडिसिन विभाग के एचओडी (Head of Department) डॉ. महेंद्र अग्रवाल की निगरानी में डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।
राजस्थान में आठ गुना बढ़े मामले
पिछले साल इसी अवधि में सिर्फ 16 मामले दर्ज हुए थे। यानी एक साल में मामलों में करीब आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और सर्विलांस बढ़ा दिया है।
पड़ोसी राज्यों में बढ़ोतरी के बाद अलर्ट
जरूरत पड़ने पर मरीजों को अलग रखने के लिए आइसोलेशन बेड और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध रखने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग खासतौर पर पड़ोसी राज्यों में संक्रमण की स्थिति पर भी नजर रखे हुए है।
नया वायरस नहीं, मौसमी पैटर्न: विशेषज्ञ
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
ये खबर भी पढे़:-
कचरे के ढेर के बीच पढ़ने को मजबूर मासूम बच्चे, द सूत्र की ग्राउंड रिपोर्ट
मेयर पद जनरल होते ही बदला दावेदारी का गणित, महिला उमीदवारों ने बनाई पार्षद टिकट से दूरी
चुनाव से पहले जयपुर में पकड़ी गई जाली नोटों की बड़ी खेप, जानिए पूरा मामला
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
By Ashish Bhardwaj
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
By Arun Tiwari
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
By Jageshwar prasad
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
By Arohi Raj
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
By Saurabh Mishra
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
By Sourabh Bhatnagar