वर्ल्ड अर्थराइटिस डे: राजस्थान में बढ़ रहे है घुटनों के दर्द के मामले, देश में है दूसरे नंबर पर

Ashish Bhardwaj | Oct 12, 2026, 15:57 IST
Share
राजस्थान में ऑस्टियोआर्थराइटिस की बढ़ती समस्या
राजस्थान में ऑस्टियोआर्थराइटिस की बढ़ती समस्या

राजस्थान में ऑस्टियोआर्थराइटिस के मामले हर एक लाख आबादी में 5,500 से अधिक हैं। महिलाओं में यह समस्या पुरुषों की तुलना में अधिक देखी जाती है। घुटनों का दर्द इस बीमारी का सबसे सामान्य लक्षण है, जो रोजमर्रा की गतिविधियों में बाधा डालता है। बुजुर्गों की बढ़ती संख्या के कारण इस बीमारी के मामलों में वृद्धि हो रही है।

वर्ल्ड अर्थराइटिस डे पर राजस्थान में चिंता बढ़ाने वाली तस्वीर सामने आई है। राज्य में हर लाख आबादी पर 5,500 से ज्यादा लोग इस समस्या प्रभावित हैं। यानी हर 100 में से 5 से ज्यादा लोग। महिलाओं में यह समस्या पुरुषों से ज्यादा है। घुटनों का दर्द इस बीमारी का सबसे आम है।

ऑस्टियोआर्थराइटिस क्या है?

ये आंकड़े जीबीडी (GBD – Global Burden of Disease) स्टडी से सामने आया हैं। ऑस्टियोआर्थराइटिस क्या है, इसे आसान भाषा में समझते हैं। ऑस्टियोआर्थराइटिस (osteoarthritis) में जोड़ों के बीच का कार्टिलेज धीरे-धीरे खराब होने लगता है। कार्टिलेज (हड्डियों के सिरों पर चढ़ी नरम परत) घर्षण कम करता है।

यह परत कमजोर हो तो दर्द और अकड़न शुरू हो जाती है। बीमारी बढ़ने पर जोड़ों को हिलाना मुश्किल हो जाता है। फिर रोज के काम करना भी भारी हो जाते है।

महिलाओं पर ज्यादा है बीमारी

आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में महिलाओं में यह दर प्रति लाख 6,113 है। पुरुषों में यह आंकड़ा 4,487 है। आसान भाषा में हर 100 महिलाओं में करीब 6 महिलाएं प्रभावित हैं। पुरुषों में यह संख्या करीब साढ़े 4 है।

तीन-चौथाई मामले सिर्फ घुटनों के

बीमारी सबसे ज्यादा घुटनों में दिखती है। कुल मामलों में करीब तीन-चौथाई मामले घुटनों से जुड़े हैं। हाथ, कूल्हे और दूसरे जोड़ भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

घुटने की बीमारी के लक्षण क्या हैं?

घुटने की बीमारी के लक्षण रोजमर्रा के कामों में साफ दिखते हैं। लंबे समय तक खड़े रहने में परेशानी होती है। सीढ़ियां चढ़ना और बाजार जाना मुश्किल लगने लगता है। सामान्य रफ्तार से चलना भी भारी पड़ता है।

बढ़ती बुजुर्ग आबादी से बढ़ा दबाव

राजस्थान में बुजुर्गों की आबादी लगातार बढ़ रही है। 1990 में 65 साल से ज्यादा उम्र वालों की हिस्सेदारी 3.8 प्रतिशत थी। अब यह बढ़कर 6.4 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है।

उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों में घिसावट का खतरा बढ़ता है। मोटापा, पुरानी चोट और कम शारीरिक गतिविधि भी खतरा बढ़ाते हैं। लंबे समय तक बैठकर काम करना जोड़ों का दर्द बढ़ा सकता है। नियमित व्यायाम न करना भी जोड़ों पर असर डालता है।

सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं

ऑस्टियोआर्थराइटिस केवल बुजुर्गों को नहीं होता। कम उम्र में भी इसके लक्षण दिख सकते हैं। पुरानी चोट और ज्यादा वजन इसकी वजह बन सकते हैं।

डॉ. राजीव भार्गव के अनुसार

सीनियर ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. राजीव भार्गव ने जांच के अनुसार। इस बीमारी की गंभीरता जानने के लिए एक्स-रे किया जाता है। जरूरत पड़ने पर सीटी (CT – Computed Tomography) स्कैन की सलाह दी जाती है। कुछ मामलों में एमआरआई (MRI – Magnetic Resonance Imaging) भी करवाई जाती है।

राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग का छापा: वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की गहन जांच | Income Tax Department Raids Three Hospitals in Rajasthan: Thorough Investigation of Financial Records and Digital Data
राजस्थान में तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की रेड, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच
12 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में आयकर विभाग की टीमों ने सोमवार सुबह तीन अस्पतालों पर छापेमारी की, कार्रवाई जयपुर, सीकर और बहरोड़ के अस्पतालों में की गई, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की जांच जारी है, झुंझुनूं के आरआर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भी टीम पहुंची, पुलिस की मौजूदगी में कंप्यूटर और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं

क्या हर मरीज को सर्जरी चाहिए?

जवाब है, नहीं। शुरुआती और मध्यम अवस्था में दूसरे उपाय भी इस समस्या को कम कर सकते है। डॉक्टर की सलाह से व्यायाम और वजन नियंत्रण मददगार होते हैं। फिजियोथेरेपी और दर्द कम करने वाले उपचार भी काम आते हैं। इलाज का तरीका मरीज की उम्र और दर्द पर निर्भर करता है। चलने-फिरने की क्षमता और जांच के नतीजे भी देखे जाते हैं।

जयपुर: CBI-RBI अधिकारी बनकर ठगों ने 90 वर्षीय पूर्व जज से ठगे 2.5 करोड़, असम से एक गिरफ्तार | Jaipur: 90-year-old former judge defrauded of 2.5 crore by thugs posing as CBI-RBI officers, one arrested from Assam
जयपुर में 90 साल के पूर्व जज से 2.5 करोड़ की ठगी, CBI-RBI अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट
12 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
जयपुर में ठगों ने एक 90 वर्षीय पूर्व जिला जज को CBI और RBI अधिकारी बनकर ठगा। पीड़ित को मुंबई में 50 करोड़ रुपए के हवाला ट्रांजेक्शन में शामिल होने की धमकी दी गई। इसी डर के चलते उन्होंने कई बार पैसे अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए। पुलिस ने असम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और 42 लाख रुपए होल्ड करवाए हैं।

कब पड़ती है ज्वाइंट रिप्लेसमेंट की जरूरत?

बीमारी गंभीर हो और दर्द लगातार बना रहे, तब यह विकल्प सोचा जाता है। दवा और फिजियोथेरेपी से राहत न मिलने पर ही सर्जरी पर विचार होता है। इसमें खराब जोड़ की सतह को कृत्रिम जोड़ से बदला जाता है।

एसएमएस अस्पताल आईपीडी टावर में 1.62 करोड़ की जीआईएस बिजली व्यवस्था: ICU-OT को मिलेगी 24x7 सप्लाई | SMS Hospital IPD Tower to get 1.62 Crore GIS Power System: ICU-OT to get 24x7 Supply
SMS अस्पताल के 24 मंजिला IPD टावर में बनेगी GIS बिल्डिंग, बिजली व्यवस्था पर खर्च होंगे ₹1.62 करोड़
09 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एसएमएस अस्पताल के लिए जीआईएस आधारित बिजली व्यवस्था की निर्माण प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस परियोजना पर जयपुर विकास प्राधिकरण 1.62 करोड़ रुपये खर्च करेगा। जीआईएस सब-स्टेशन हाई-वोल्टेज उपकरणों के लिए एक सुरक्षित समाधान प्रस्तुत करेगा। यह परियोजना सैकड़ों मरीजों की चिकित्सा सेवाओं के लिए 24x7 बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

आदतें बदलें, जोड़ों को बचाएं

जोड़ों के लिए नियमित शारीरिक व्यायाम जरूरी है। वजन पर नियंत्रण और पुरानी चोटों का सही इलाज भी अहम है। उम्र के हिसाब से पैदल चलना और हल्का व्यायाम मदद करता है। मांसपेशियां मजबूत करने वाली गतिविधियां भी फायदेमंद हो सकती हैं।

लगातार घुटनों का दर्द (knee pain), सूजन या अकड़न को सामान्य नहीं लें। कोई भी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लें। इससे बीमारी की स्थिति समझने और सही इलाज शुरू करने में मदद मिलती है।

FAQs

  1. राजस्थान में ऑस्टियोआर्थराइटिस के मामले कितने गंभीर हैं?
    राजस्थान में हर लाख आबादी पर 5,500 से ज्यादा लोग ऑस्टियोआर्थराइटिस से प्रभावित हैं, जिससे यह समस्या गंभीर हो गई है।
  2. क्या ऑस्टियोआर्थराइटिस केवल बुजुर्गों को होता है?
    नहीं, ऑस्टियोआर्थराइटिस केवल बुजुर्गों को नहीं होता, कम उम्र में भी इसके लक्षण दिख सकते हैं। पुरानी चोट और ज्यादा वजन इसके कारण बन सकते हैं।
  3. ऑस्टियोआर्थराइटिस के इलाज के क्या विकल्प हैं?
    ऑस्टियोआर्थराइटिस के इलाज के लिए दवाइयाँ, फिजियोथेरेपी, व्यायाम, और यदि आवश्यक हो तो जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।
Tags:
  • राजस्थान ऑस्टियोआर्थराइटिस
  • घुटनों का दर्द
  • जोड़ों का दर्द
  • ऑस्टियोआर्थराइटिस क्या है
  • घुटने की बीमारी के लक्षण
  • डॉ. राजीव भार्गव
  • osteoarthritis
  • knee pain
छग के वोट चोरी की शिकायत पर हाईकोर्ट सख्त, आदेश को दबाकर बैठा है स्वास्थ्य विभाग, सचिव के खिलाफ अवमानना की तैयारी

By VINAY VERMA

छग के वोट चोरी की शिकायत पर हाईकोर्ट सख्त, आदेश को दबाकर बैठा है स्वास्थ्य विभाग, सचिव के खिलाफ अवमानना की तैयारी
बांसवाड़ा में 40 हजार की रिश्वत लेते होमगार्ड ड्राइवर गिरफ्तार, CJM कोर्ट का रीडर भी पकड़ा गया

By Ashish Bhardwaj

बांसवाड़ा में 40 हजार की रिश्वत लेते होमगार्ड ड्राइवर गिरफ्तार, CJM कोर्ट का रीडर भी पकड़ा गया
एमपी में 235 पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के प्रमोशन की तैयारी, पीएचक्यू ने मांगी विभागीय जांच, नोटिस, चालान की जानकारी

By Sanjay Gupta

एमपी में 235 पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के प्रमोशन की तैयारी, पीएचक्यू ने मांगी विभागीय जांच, नोटिस, चालान की जानकारी
छत्तीसगढ़ की राजनीति में धर्म का तड़का, संतों की शरण में बीजेपी सरकार,चुनाव से पहले राम का काम

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ की राजनीति में धर्म का तड़का, संतों की शरण में बीजेपी सरकार,चुनाव से पहले राम का काम
जोधपुर नगर निगम का 21 लाख का टेंडर निरस्त, जांच के बाद आयुक्त राहुल जैन ने लिया फैसला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर नगर निगम का 21 लाख का टेंडर निरस्त, जांच के बाद आयुक्त राहुल जैन ने लिया फैसला
NEET UG Counselling: छत्तीसगढ़ में MBBS की 206 और BDS की 225 सीटें खाली, चूके तो जब्त होगी सिक्योरिटी राशि

By Umeshwari Baghel

NEET UG Counselling: छत्तीसगढ़ में MBBS की 206 और BDS की 225 सीटें खाली, चूके तो जब्त होगी सिक्योरिटी राशि
मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएडी ने हटाई अफसरों की कुर्सी, कुछ बदले तो पुराने आदेश में भी हुआ संशोधन

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएडी ने हटाई अफसरों की कुर्सी, कुछ बदले तो पुराने आदेश में भी हुआ संशोधन