कोटा में सामने आया अजीबो-गरीब मामला, वोटर लिस्ट में हनुमान जी बने मतदाता!

Jageshwar prasad | Sept 06, 2026, 14:28 IST
Share
जगदीश के नाम के आगे छपी हनुमान जी की फोटो।
जगदीश के नाम के आगे छपी हनुमान जी की फोटो।

कोटा नगर निगम चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में एक अजीब गड़बड़ी सामने आई है। एक मतदाता (जगदीश) के नाम के सामने हनुमानजी महाराज की फोटो लगी है। बीएलओ 10 दिन से इस वोटर को ढूंढ रहे हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • कोटा नगर निगम चुनाव की वोटर लिस्ट में बड़ा अजूबा।
  • जगदीश के नाम के आगे छपी हनुमान जी की फोटो।
  • प्रेमनगर के मकान नंबर 6 में दर्ज है मतदाता का नाम।
  • बीएलओ भी हैरान, घर-घर जाकर ढूंढ रहे जगदीश को।
  • अब मतदाता सूची से गलती सुधारने की कवायद शुरू।
कोटा नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है। वार्ड संख्या 29 की वोटर लिस्ट में एक मतदाता के नाम के सामने हनुमानजी महाराज की फोटो लगी है।

यह फोटो वोटर सूची में कैसे पहुंची, इसकी जांच अब तक नहीं हो पाई है। बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) 10 दिन से इस मतदाता को खोज रहे हैं, लेकिन वह नहीं मिल रहा है।रिटर्निंग ऑफिसर को मामले की सूचना दे दी गई है।

क्या है मामला?

वार्ड नंबर 29 में भाग संख्या 12 की वोटर लिस्ट में क्रमांक 1294 पर 35 वर्षीय जगदीश पुत्र रामचंद्र का नाम दर्ज है। इनका पता प्रेम नगर सेकंड कंसुआ इलाके में मकान नंबर 6 बताया गया है।

लेकिन इस नाम के सामने हनुमानजी महाराज की फोटो लगी है। बीएलओ राजेश गुप्ता इस मतदाता को 10 दिन से खोज रहे हैं, लेकिन वे नहीं मिल पाए हैं।

वोटर लिस्ट में 'बालाजी जी' की फोटो
वोटर लिस्ट में 'बालाजी जी' की फोटो

बीएलओ का क्या कहना है

बीएलओ राजेश गुप्ता का कहना है कि उन्होंने यह वेरिफिकेशन नहीं किया है। उन्होंने बताया कि सारी वोटर लिस्ट की गलतियों को दुरुस्त कर दिया था। एसआईआर के बाद यह नाम वोटर लिस्ट में जुड़ा है, लेकिन उन्होंने यह नाम नहीं जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि कुछ फॉर्म सीधे ऑफिस में आए थे और उनका फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं किया गया। इस मतदाता का मोबाइल नंबर भी दर्ज नहीं है।

2018 में भी हुई थी ऐसी गलती

बीएलओ ने बताया कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह की गड़बड़ी हुई थी। तब एक व्यक्ति की जगह अलमारी की फोटो लग गई थी।

वह भी मानवीय गलती ही बताई गई थी और बाद में उसे सुधार दिया गया था। बीएलओ ने रिटर्निंग ऑफिसर को इस मामले की सूचना दे दी है।

चुनावी मुद्दा बनेगा?

वार्ड 29 से भाजपा प्रत्याशी बद्री आर्य का कहना है कि उन्हें भी इस संबंध में जानकारी नहीं थी। कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क के दौरान ही इस बारे में बताया है।उन्होंने कहा कि हो सकता है यह कोई वोटर हो और गलत फोटो उनकी लग गई हो।

अब यह देखना होगा कि क्या इस गड़बड़ी को चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा या नहीं।

ये भी पढ़ें:-

उदयपुर में नगर निगम चुनाव नामांकन शुरू, भाजपा के दिनेश भट्ट ने भरा पहला नामांकन

निकाय चुनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न

जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस

निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा

Tags:
  • वोटर लिस्ट
  • हनुमान जी
  • नगर निगम चुनाव
  • कोटा नगर निगम
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा