एक ही जमीन की कई बार करा दी रजिस्ट्री, अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्ज
Jageshwar prasad | Published:
एक ही जमीन की कई बार रजिस्ट्री कर 6 से अधिक लोगों ने ऐंठे लाखों, अलवर में FIR दर्ज
राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले में एक ही जमीन का बार-बार सौदा कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस जमीन पर सड़क का मुआवजा भी उठा लिया। अब पुलिस ने अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्ज की है।
समझें क्या है पूरा मामला
- खैरथल-तिजारा जिले में एक ही जमीन का बार-बार सौदा कर दिया।
- जमीन पर बनी सरकारी सड़क का मुआवजा भी खुद डकार गए।
- अदालत के आदेश पर पर तिजारा पुलिस ने दर्ज किया मामला।
- एफआईआर में 6 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है।
इतना ही नहीं, जमीन पर बनी सरकारी सड़क का मुआवजा भी खुद डकार गए। इस संबंध में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तिजारा के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसमें 6 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया है।
क्या है पूरा मामला?
रहीसन का कहना है कि उसने जमीन का पूरा भुगतान कर दिया था। इसके बाद राजस्व रिकॉर्ड में उसके नाम नामांतरण दर्ज हो गया। उसने भूमि पर कब्जा लेकर खेती करना शुरू कर दिया।
फर्जीवाड़े का ऐसे हुआ पर्दाफाश
मुनफेद ने दावा किया कि इस जमीन का एक हिस्सा वह काफी पहले ही खरीद चुका है। संदेह होने पर रहीसन ने तहसील कार्यालय पहुंचकर रजिस्ट्री दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल कराई।
दस्तावेजों के अनुसार जिस जमीन को रहीसन को बेचा गया था, उसी जमीन की रजिस्ट्री आरोपी पक्ष वर्ष 2013 और 2014 में कई अन्य लोगों के नाम भी कर चुका था। इनमें कमालुद्दीन, मुनफेद, फरमीना तथा खुर्शीद समेत अन्य खरीदार शामिल थे।
सरकारी सड़क का मुआवजा भी हड़पा
आरोपियों ने यह जानते हुए भी कि वे जमीन पहले ही दूसरों को बेच चुके हैं, पीडब्ल्यूडी से सड़क निर्माण का मुआवजा खुद प्राप्त कर लिया। उन्होंने सरकारी विभाग को गुमराह किया।
रहीसन के अनुसार जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने साफ कह दिया कि पैसे सभी से ले लिए हैं, अब न रुपए लौटाएंगे और न ही कोई रजिस्ट्री निरस्त कराएंगे।
इसके बाद पीड़िता ने स्थानीय तिजारा थाने और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी। कोई कार्रवाई न होने पर उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
अदालत के निर्देश पर मामला दर्ज
अदालत के कड़े रुख के बाद तिजारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज जांच शुरू की है। जिन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनमें छह लोगा शामिल हैं।
उधर, तिजारा के तहसीलदार ने स्पष्ट किया है कि यह गंभीर प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:-
सिनेमा के लिए मिला भूखंड, जेडीए ने रद्ध किया आवंटन, 30 साल बाद आया कोर्ट में
द्रव्यवती नदी की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, जेडीए सचिव ने मंगवाया रिकार्ड
अफसरों से मिलकर तैयार की फर्जी सैटलमेंट डीड, फिर लोक अदालत से करा लिया अवार्ड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
By Sandeep Kumar
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
By Umeshwari Baghel
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
By Amresh Kushwaha
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
By Umeshwari Baghel
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
By Umeshwari Baghel
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
By Amresh Kushwaha