कोटा में वोट डालने पहुंचे ओम बिरला, मतदाताओं से की बूथ पहुंचने की अपील

Jageshwar prasad | Updated:
Share
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लाइन में लगकर किया वोट
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लाइन में लगकर किया वोट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा नगर निगम चुनाव में वार्ड 83 के मतदान केंद्र पर लाइन में लगकर वोट डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लाइन में लगकर किया वोट।
  • कोटा में ओम बिरला ने किया मतदान, लोकतंत्र की मजबूती पर दिया जोर।
  • ओम बिरला बोले- जनता की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र।
  • लोकसभा अध्यक्ष ने की मतदाताओं से अपील, कहा- सक्रिय रूप से करें मतदान।
  • कोटा में ओम बिरला ने वोट डालने के बाद युवाओं से की बातचीत।
कोटा नगर निगम के चुनाव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी वार्ड नंबर 83 में मतदान करने के लिए पहुंचे। उनके घर से दो मकान आगे ही स्थित स्प्रिंग डेल्स स्कूल में उनका मतदान केंद्र था। वे अकेले ही घर से पैदल मतदान के लिए निकले। पुलिस जाप्ता और सिक्योरिटी स्टाफ भी उनके साथ था।

उन्होंने लाइन में लगकर अपना मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अधिकतम मतदान करने की अपील की।

मतदाताओं से की बातचीत

बिरला ने लाइन में लगे हुए अन्य लोगों से बातचीत की। उन्होंने पूछा कि मतदान में कितना समय लग रहा है। उन्होंने यह भी पूछा कि लोग कितनी देर से मतदान केंद्र पर मौजूद हैं और प्रक्रिया कितनी लंबी चलती है। युवा वोटर्स से भी उन्होंने बातचीत की।

लोकतंत्र पर क्या कहा

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बिरला ने कहा कि मतदाता मतदान करके लोकतंत्र को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि जितनी लोकतंत्र के अंदर जनता की भागीदारी होगी, उतना ही लोकतंत्र सशक्त और मजबूत होगा। लोकतांत्रिक संस्थाएं उतनी ही उत्तरदायी और जवाबदेह बनेंगी।

प्रदेश की जनता से अपील

उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि अधिकतम और सक्रिय रूप से मतदान करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पंचायत राज, विधानसभा और लोकसभा की तरह नगरीय निकाय की व्यवस्था भी जुड़ी हुई है।

अलग-अलग संस्थाओं के लिए चुनाव होते हैं। उन्होंने कहा कि आशा है कि प्रदेश भर में मतदाता अधिकतम मतदान करेंगे, ताकि उनका चुना हुआ जनप्रतिनिधि उनकी समस्याएं और आवाज उठा सके।

ये भी पढ़ें:-

उदयपुर में नगर निगम चुनाव नामांकन शुरू, भाजपा के दिनेश भट्ट ने भरा पहला नामांकन

निकाय चुनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न

जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस

निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा



Tags:
  • मतदान
  • मतदान केंद्र
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
  • कोटा नगर निगम
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब