आखिर डॉक्टर महेश मंगल को जाना ही पड़ा, इस्तीफा हुआ मंजूर, लंबे समय से थे विवादों में
Purshottam Kumar Joshi | Jan 17, 2026, 16:07 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान सरकार ने डॉ. महेश मंगल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और नए अधीक्षकों की नियुक्ति की। डॉ. अनिल गुप्ता को आरयूएचएस का अतिरिक्त अधीक्षक नियुक्त किया गया।
News In Short
- राजस्थान सरकार ने जयपुरिया हॉस्पिटल और आरयूएचएस अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर महेश मंगल का इस्तीफा स्वीकार किया।
- डॉ. महेश मंगल ने चार बार इस्तीफा दिया था, लेकिन हर बार यह नामंजूर किया गया था।
- प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ के निरीक्षण में डॉ. मंगल की कार्यशैली में कई अनियमितताएं पाई गईं।
- डॉक्टर अनिल गुप्ता को आरयूएचएस का अतिरिक्त अधीक्षक नियुक्त किया गया।
- जयपुरिया हॉस्पिटल में डॉक्टर राजाराम बसीरा को अधीक्षक का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया।
News In Detail
अब आरयूएचएस अस्पताल के नए अधीक्षक के रूप में डॉक्टर अनिल गुप्ता की नियुक्ति की गई हैं। जयपुरिया अस्पताल में डॉक्टर राजाराम बसीरा को अधीक्षक का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया।
लंबे विवाद के बाद इस्तीफा मंजूर
अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
नए अधीक्षकों की नियुक्ति
जयपुरिया हॉस्पिटल और राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) के अधीक्षक डॉ. महेश मंगल के इस्तीफे और उससे जुड़े विवादों का तारीख-वार पूरी जानकारी
डॉक्टर महेश मंगल और विवाद
- 27 मई 2024: तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) शुभ्रा सिंह ने जयपुरिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्थाएं जैसे कूलर की कमी, मरीजों के लिए बैठने की जगह न होना मिलने पर डॉक्टर मंगल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
- 29–30 मई 2024: डॉक्टर मंगल ने नोटिस के जवाब में अपना पहला इस्तीफा भेजा और सरकार से कोई दूसरा विकल्प तलाशने को कहा।
- अक्टूबर 2024: एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें डॉक्टर मंगल की सरकारी कार का ड्राइवर इमरजेंसी में मरीज को इंजेक्शन लगाते नजर आया। इस घटना से अस्पताल प्रशासन की काफी किरकिरी हुई।
- 08–09 नवंबर 2024: डॉक्टर मंगल ने आरयूएचएस (RUHS) के कार्यवाहक कुलपति डॉक्टर धनंजय अग्रवाल की कार्यशैली और गलत बयानबाजी से आहत होकर फिर से इस्तीफा दिया।
- 16 अप्रैल 2025: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर आरयूएचएस अस्पताल में एसी खराब होने के कारण बिना एसी के ऑपरेशन की शिकायत के चलते तत्कालीन अधीक्षक डॉक्टर महेंद्र बैनाड़ा को हटा दिया गया। डॉक्टर महेश मंगल को आरयूएचएस का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।
- 09 जनवरी 2026: जयपुरिया अस्पताल में डॉक्टर मंगल पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई।
- 16 जनवरी 2026: प्रमुख शासन सचिव आईएएस गायत्री राठौड़ के औचक निरीक्षण में भारी अनियमितताएं और कुप्रबंधन पाए जाने के बाद, राज्य सरकार ने डॉक्टर महेश मंगल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
वर्तमान स्थिति (17 जनवरी 2026)
- डॉ. महेश मंगल के हटने के बाद अस्पतालों की कमान नए हाथों में सौंपी गई है।
- डॉ. अनिल गुप्ता: आरयूएचएस अस्पताल के नए अधीक्षक (अतिरिक्त प्रभार) बनाए गए हैं।
- डॉ. राजाराम बसीरा: जयपुरिया अस्पताल के नए अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava