पुलिस को ट्रेनिंग की जरूरत, महेश जोशी की गिरफ्तारी में हाई कोर्ट की फटकार
Mukesh Sharma | Published:
राजस्थान हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी में ACB और विशेष न्यायाधीश दोनों की गंभीर चूक मानी
राजस्थान हाई कोर्ट ने पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी में ACB गंभीर चूक मानी। हैबियस कॉर्पस याचिका खारिज की, लेकिन कहा कि ACB को ग्राउंड ऑफ अरेस्ट की अवधारणा ही पता नहीं।
समझें क्या है पूरा मामला
- हाईकोर्ट ने महेश जोशी की गिरफ्तारी में एसीबी की गंभीर चूक मानी।
- एसीबी गिरफ्तारी के आधार और कारण का अंतर नहीं समझ पाई।
- विशेष न्यायाधीश ने 31 दिन तक गिरफ्तारी की वैधता का आवेदन लंबित रखा।
- कोर्ट ने कहा- एसीबी के जवाब में तथ्यों में हेरफेर किया गया।
- हाईकोर्ट ने पुलिस और न्यायिक अधिकारियों को ट्रेनिंग की सिफारिश की।
लेकिन जस्टिस उमाशंकर व्यास और जस्टिस अशोक कुमार जैन की खंडपीठ ने अपने विस्तृत आदेश में माना कि इस मामले में एसीबी (Anti Corruption Bureau) और विशेष न्यायाधीश दोनों के स्तर पर गंभीर चूक हुई हैं।
कोर्ट ने कहा कि ACB को गिरफ्तारी के आधार यानी ग्राउंड ऑफ अरेस्ट की मूलभूत अवधारणा ही नहीं पता। प्रदेश की पुलिस और न्यायिक अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की ट्रेनिंग की जरूरत है।
याचिका खारिज, लेकिन ACB को फटकार
लेकिन कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता के पास विशेष न्यायाधीश के आदेश को कानून के अनुसार चुनौती देने का रास्ता अभी भी खुला है।
ACB को ग्राउंड ऑफ अरेस्ट की अवधारणा ही नहीं पता
लेकिन ACB रिकॉर्ड पर ऐसा कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सकी जिससे यह साबित हो कि महेश जोशी को वास्तविक गिरफ्तारी के आधार बताए गए थे।
ACB ने केवल अपराध की धाराएं बताईं। कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी के आधार और गिरफ्तारी के कारण, ये दोनों अलग-अलग अवधारणाएं हैं। ACB इस मूलभूत अंतर को ही नहीं समझ पाई।
तथ्यों में हेरफेर
कोर्ट ने कहा कि ये दोनों बातें परस्पर विरोधाभासी हैं। बाद में दाखिल जवाब में कई तथ्य जोड़े गए जो प्रथम दृष्टया हेरफेर किए गए प्रतीत होते हैं।
विशेष जज पर भी कड़ी टिप्पणी
उस आपत्ति पर उसी वक्त निर्णय लेना विशेष जज का संवैधानिक दायित्व था। लेकिन उन्होंने आवेदन लंबित रखा और करीब 31 दिन बाद उसे खारिज किया।
खंडपीठ ने कहा कि यह देरी बिल्कुल अस्वीकार्य है।
पुलिस और जजों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की ट्रेनिंग जरूरी
खंडपीठ ने आदेश की प्रति हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भेजी है ताकि वे इसे मुख्य न्यायाधीश के सामने रख सकें। साथ ही आदेश की कॉपी एसीएस (Additional Chief Secretary) होम को भी भिजवाने के निर्देश दिए हैं।
FAQ
- ग्राउंड ऑफ अरेस्ट और रीजन ऑफ अरेस्ट में क्या फर्क है?
रीजन ऑफ अरेस्ट मतलब वह सामान्य कारण जिसके लिए गिरफ्तारी हुई जैसे धारा बताना। ग्राउंड ऑफ अरेस्ट मतलब उन विशेष तथ्यों और परिस्थितियों का विवरण जिनके आधार पर उस व्यक्ति विशेष को गिरफ्तार किया गया। संविधान के अनुच्छेद 22(1) के तहत यह विवरण लिखित में देना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें:-
JJM घोटाला: पूर्व मंत्री महेश जोशी के घर सुबह 5 बजे ACB की दबिश, हुए गिरफ्तार
पूर्व मंत्री महेश जोशी की फिर बढ़ी मुश्किलें, राज्यपाल ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी
जल जीवन मिशन घोटाला : पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी की जमानत याचिका खारिज, जानें राजस्थान हाईकोर्ट ने क्या कहा
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav