कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार राजस्थान आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, भीलवाड़ा में करेंगे किसान सम्मेलन को संबोधित

Pratibha Rana | Sept 06, 2023, 24:00 IST
Share

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक किसान सम्मेलन को संबोधित करने आएंगे।

JAIPUR. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज (6 सितंबर) राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक किसान सम्मेलन को संबोधित करने आएंगे। पार्टी के अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति के बाद यह उनका पहला राजस्थान दौरा होगा। भीलवाड़ा के गुलाबपुरा में आयोजित इस किसान सम्मेलन में खड़गे के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा सहित सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सभा स्थल पर छाछ का इंतजाम किया गया था, जिसका सभी ने भरपूर लुत्फ उठाया। साथ ही कई यह सवाल करते भी नजर आए कि कार्यकर्ताओं को तो छाछ का इंतजाम कर दिया गया है, लेकिन टिकट रूपी मक्खन किसके हिस्से आएगा।

वीडियो देखें

— TheSootr (@TheSootr) September 6, 2023

दुग्ध उत्पादक संघ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

इस दौरे में खड़गे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भीलवाड़ा दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के नवीन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान जिले की कई योजनाओं के साथ ही सवाई भोज मंदिर में बनने वाले पैनोरमा का भी शिलान्यास किया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली से विशेष विमान में सवार होकर 12बजे किशनगढ़ हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए गुलाबपुरा पहुंचेंगे, जहां विशाल किसान सम्मेलन का भी आयोजन होगा। इस किसान सम्मेलन में जिले के पशुपालकों, किसानों व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा यहीं पर प्रदेश स्तरीय "मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना" की भी शुरुआत होगी। इससे प्रदेश की 80 लाख पशुपालक लाभान्वित होंगे।

कांग्रेस की दूसरी सभा

राजस्थान में भीलवाड़ा जिला भारतीय जनता पार्टी का मजबूत किला रहा है। ऐसे में यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह बड़ी सभा पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। राजस्थान में अभी तक कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे बहुत ज्यादा नहीं हुए हैं। बीजेपी में जहां पार्टी के केंद्रीय नेताओं की कई सभाएं हो चुकी है। वहीं कांग्रेस में अभी तक सिर्फ राहुल गांधी की एक सभा हुई है और अब दूसरी सभा खड़गे की होने जा रही है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • National President Mallikarjun Kharge
  • राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
  • Mallikarjun Kharge Rajasthan tour
  • Farmers Conference
  • मल्लिकार्जुन खड़गे का राजस्थान दौरा
  • किसान सम्मेलन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा