पार्षदों पर पुलिस का 'पहरा'? मंडावा से नीमराना तक कांग्रेस के आरोप, बाड़ेबंदी वाले होटल में पहुंचे 50 पुलिसकर्मी
Raghvendra Singh Rathore | Updated:
पार्षदों पर सियासी पहरा
राजस्थान में निकाय बोर्ड गठन से पहले कांग्रेस ने मंडावा, नीमराना, धोद, लोसल और दूनी में पार्षदों पर पुलिस के जरिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। मंडावा के होटल में 50 पुलिसकर्मियों की तलाशी को लेकर विवाद, पुलिस ने आरोप खारिज किए।
समझें क्या है पूरा मामला
- पार्षदों पर पुलिस का पहरा? कांग्रेस के गंभीर आरोप
- मंडावा होटल में पहुंचे 50 पुलिसकर्मी, विवाद गहराया
- कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी दबाव का आरोप
- गहलोत-डोटासरा का हमला, भाजपा ने आरोप नकारे
- 21 सितंबर से पहले तेज हुई बोर्ड बनाने की जंग
सबसे ज्यादा विवाद झुंझुनूं में सामने आया है। यहां मलसीसर नगरपालिका के कांग्रेस पार्षदों की बाड़ेबंदी वाले मंडावा के एक होटल में 16 सितंबर को 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी पहुंचे और कमरों की तलाशी ली। कांग्रेस ने इसे बोर्ड गठन से पहले पार्षदों पर दबाव बनाने की कोशिश बताया।
हालांकि पुलिस ने राजनीतिक दबाव के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि एक पार्षद के परिजनों की शिकायत और एसडीएम के सर्च वारंट के आधार पर कार्रवाई की गई थी।
पहले समझिए मंडावा का गणित
इसी बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मंडावा में उसके और कांग्रेस समर्थित पार्षदों के घरों पर पुलिस पहुंच रही है। पार्टी ने चार थानों की पुलिस द्वारा दबिश दिए जाने का आरोप लगाया है।
मलसीसर के पार्षद, होटल मंडावा में
16 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी होटल पहुंचे। पुलिस ने एक-एक कमरे को खुलवाकर तलाशी ली। इस दौरान मंडावा विधायक रीटा चौधरी भी होटल में मौजूद थीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार के दबाव में पुलिस कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों को होटल से उठाने पहुंची थी। चौधरी ने इसे जनादेश को प्रभावित करने की कोशिश बताया।
वार्ड-3 के पार्षद की तलाश में पहुंची थी पुलिस
शिकायत में अलग-अलग संभावित जगहों की जानकारी दी गई थी। इसके बाद मलसीसर एसडीएम ने सर्च वारंट जारी किया और उसी के आधार पर पुलिस ने मंडावा के होटल की तलाशी ली।
दिलचस्प यह रहा कि जिस संतु नाई की तलाश में पुलिस होटल पहुंची थी, वे वहां मिले ही नहीं। पुलिस के मुताबिक किसी दूसरे पार्षद को भी हिरासत में नहीं लिया गया। पुलिस अब शिकायत में बताई गई दूसरी जगहों की जांच कर रही है।
कांग्रेस बोली- पुलिस को राजनीतिक हथियार मत बनाइए
नरेंद्र मोदी जी.. राजस्थान के निकाय चुनावों में आपके कथित "प्रचंड बहुमत" की सच्चाई आज जयपुर की जनता ने फिर सामने रख दी।
जयपुर शहर के जिन चार वार्डों 9, 18, 25 और 34 में पुनर्मतदान कराया गया, वहां कांग्रेस ने चारों सीटें जीत लीं। कांग्रेस के विजयी पार्षदों को हार्दिक बधाई।
अब… pic.twitter.com/qBRCGl1ezx
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) September 17, 2026
राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट हो रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय से एक IAS अधिकारी कलेक्टरों और SDMs को धमका रहा है कि कैसे भी भाजपा का बोर्ड बनाएं। चेयरमैन और मेयर बनने के लिए भाजपा निर्दलीय और दूसरे दलों के पार्षदों को करोड़ों रुपए की रिश्वत बांट रही है, जो नहीं मानते उन्हें…
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 17, 2026
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी आरोप लगाया है कि अलग-अलग निकायों में कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों को डराकर भाजपा के पक्ष में लाने की कोशिश की जा रही है।
नीमराना में थाने तक पहुंचा मामला
कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस थाने का घेराव किया। विधायक ललित यादव भी धरने पर बैठे। कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को भी पार्षदों पर दबाव बनाने के आरोपों से जोड़ा है।
धोद-लोसल और दूनी में भी आरोप
दूनी में कांग्रेस ने अपनी अध्यक्ष प्रत्याशी और निर्वाचित पार्षदों को पुलिस के जरिए परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं अलग-अलग मामलों में पुलिस और प्रशासन की ओर से कार्रवाई को शिकायत या कानूनी प्रक्रिया से जुड़ा बताया गया है।
भाजपा ने आरोपों को किया खारिज
21 सितंबर से पहले असली लड़ाई संख्या की
कहीं पार्षदों की बाड़ेबंदी हो रही है तो कहीं निर्दलीयों का समर्थन जुटाया जा रहा है। इसी बीच पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
मंडावा में मामला इसलिए और दिलचस्प है क्योंकि कांग्रेस के पास 25 में से 16 पार्षद हैं, जबकि बहुमत के लिए सिर्फ 13 की जरूरत है। ऐसे में कांग्रेस का सवाल है कि स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद उसके पार्षदों और समर्थकों पर कथित दबाव क्यों बनाया जा रहा है।
ये भी पढे़:-
राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव: OBC आरक्षण पर सरकार बोली- 50% सीमा में दिए गए पद
जयपुर डिजिटल अरेस्ट केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग दंपती से ठगे थे 76 लाख
बीड़ पापड़ वन भूमि पर RIICO का कब्जा अवैध, NGT ने दिए 30 दिन में वापसी के आदेश
रायपुर मास्टर प्लान में फिर हुआ बदलाव, 11 सड़कें दोबारा शामिल, 23 सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ेगी
By Harrison Masih
28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर
By Ashish Bhardwaj
रेत का चूल्हा, दाल-बाटी का भोग और हर-हर नर्मदे की गूंज, कार्तिक पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के घाटों पर उतरा आस्था का सैलाब!
By
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में हिसाब-किताब, टिकट दिलाने वालों से भी मांगा जाएगा जवाब
By Ashish Bhardwaj
द सूत्र फिर 100% सही: 20 दिन आगे बढ़ी MP पुलिस भर्ती परीक्षा, ESB ने जारी की नई तारीख
By Aman Vaishnav
बाबा बालकनाथ पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पूर्व विधायक बलजीत यादव को 6 महीने की जेल
By Ashish Bhardwaj
आज भिलाई-दुर्ग के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, साइबर थाने का करेंगे लोकार्पण
By Harrison Masih