राजस्थान में रिश्तों पर चुनाव भारी, कहीं पति के सामने पत्नी, कहीं मैदान में जीजा-साली
Rahul Garhwal | Nov 07, 2023, 24:00 IST
राजस्थान में रिश्तों पर चुनाव भारी, कहीं पति के सामने पत्नी, कहीं मैदान में जीजा-साली
राजस्थान में रिश्तों पर चुनाव भारी है। कहीं पति के सामने पत्नी तो कहीं जीजा-साली चुनाव लड़ेंगे।
मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार 4 सीटों पर बेहद रोचक मुकाबला होता दिख रहा है। ये मुकाबला रोचक इस मायने में है कि यहां चुनाव मैदान में दिख रहे प्रत्याशी आपस में नजदीकी रिश्तेदार हैं। एक सीट पर तो पति-पत्नी आपस में चुनाव लड़ रहे हैं। राजस्थान के विधानसभा चुनाव में खेतड़ी, दातारामगढ़, नागौर और धौलपुर सीट पर इस बार रोचक मुकाबला होता दिख रहा है। इसका कारण ये है कि इन सीटों पर बेहद नजदीकी रिश्तेदार आमने-सामने चुनाव लड़ते दिख रहे हैं।
दातारामगढ़ सीट पर मैदान में पति-पत्नी
सबसे रोचक मुकाबला दातारामगढ़ सीट पर है। सीकर जिले की इस सीट पर कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह चुनाव मैदान में है। वहीं उनकी पत्नी रीता सिंह को चौटाला परिवार की पार्टी जेजेपी ने टिकट दे दिया है। रीता सिंह जिला प्रमुख रह चुकी हैं और वीरेंद्र सिंह अभी कांग्रेस के विधायक हैं। ऐसे में यहां मुकाबला पति-पत्नी के बीच ही हो गया है।
धौलपुर
राजस्थान की धौलपुर सीट पर मुकाबला 2 मायने में रोचक है। पहले तो ये है कि बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार आपस में जीजा-साली लगते हैं और दूसरा ये कि दोनों ने इस बार पार्टी बदल ली है। इस सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार शोभा रानी कुशवाहा पिछली बार बीजेपी की उम्मीदवार थी। वहीं बीजेपी के उम्मीदवार शिवचरण कुशवाहा पिछली बार कांग्रेस की उम्मीदवार थे। शिवचरण और शोभा रानी आपस में जीजा-साली लगते हैं।
खेतड़ी
झुंझुनू जिले की खेतड़ी सीट पर चाचा और भतीजी आमने-सामने हैं। यहां से बीजेपी से इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, उनके चचेरे भाई दाताराम गुर्जर और दाताराम की बेटी मनीषा गुर्जर टिकट मांग रही थी। बीजेपी ने धर्मपाल को टिकट दे दिया। इससे नाराज मनीषा ने बगावत कर दी। कांग्रेस ने मनीषा गुर्जर को टिकट दे दिया। धर्मपाल गुर्जर चाचा हैं और प्रधान मनीषा गुर्जर उनकी भतीजी हैं।
ये खबर भी पढ़िए..
राजस्थान में हर दलबदलू की पूरी नहीं हो पाई टिकट की आस, कुछ को बुला कर सिर्फ बैठा लिया, अब ये असमंजस में आखिर क्या करें?
नागौर
नागौर सीट पर भी मुकाबला रोचक है। यहां से कांग्रेस ने हरेंद्र मिर्धा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने मिर्धा परिवार की ही बेटी ज्योति मिर्धा को चुनाव मैदान में उतारा है। ये भी आपस में रिश्तेदार हैं।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari