कोटा में एक साथ बनने जा रहे कई रिकॉर्ड, रिवर फ्रंट के उद्घाटन में आएंगे 25 देशों के राजदूत, दीपिका-रणवीर करेंगे प्रमोशन

Chandresh Sharma | Sept 12, 2023, 24:00 IST
Share
कोटा में एक साथ बनने जा रहे कई रिकॉर्ड, रिवर फ्रंट के उद्घाटन में आएंगे 25 देशों के राजदूत, दीपिका-रणवीर करेंगे प्रमोशन
कोटा में एक साथ बनने जा रहे कई रिकॉर्ड, रिवर फ्रंट के उद्घाटन में आएंगे 25 देशों के राजदूत, दीपिका-रणवीर करेंगे प्रमोशन

कोटा में चंबल नदी पर 1400 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट बनकर तैयार है, आज इसका उद्घाटन होने जा रहा है। उद्घाटन के साथ ही यहां एक साथ कई रिकॉर्ड भी बनेंगे।

KOTA. कोटा में चंबल नदी पर 1400 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट बनकर तैयार है, आज इसका उद्घाटन होने जा रहा है। करीब साढ़े 5 किलोमीटर लंबे इस रिवर फ्रंट में चंबल माता की विशालकाय संगमरमर की मूर्ति, प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का चेहरे समेत अनेक आकर्षक चीजें रहेंगी। दावा किया जा रहा है कि रिवर फ्रंट के उद्घाटन के साथ ही यहां एक साथ कई रिकॉर्ड भी बनेंगे।

22 घाट हैं रिवर फ्रंट में

इस रिवर फ्रंट को वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर तैयार किया गया है, जिसमें 22 घाट हैं। सभी घाटों की अलग-अलग कहानी है। रिवर फ्रंट को देखने 25 देशों के राजदूतों को भी आमंत्रित किया गया है। यहां चंबल माता की 242 फीट की संगमरमर से बनी मूर्ति स्थापित की गई है। दावा है कि विश्व में संगमरमर से बनी इतनी बड़ी मूर्ति नहीं है। इस मूर्ति के कलश से हर घंटे 7 लाख लीटर पानी गिरेगा।

नेहरू की आंख से देख सकेंगे रिवर फ्रंट

यहां स्थित जवाहर घाट पर पं जवाहर लाल नेहरू का गन मेटल से बना मुखौटा लगाया गया है। दावा किया जा रहा है कि 12 मीटर चौड़ा यह फेसमास्क विश्व में नेहरू का सबसे बड़ा मास्क है। बता दें कि पं. नेहरू ने ही कोटा बैराज का लोकार्पण किया था। इस मुखौटे की आंख से रिवर फ्रंट का पश्चिमी छोर देखा जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

जयपुर में 436 मीटर लंबा रोप-वे बनकर तैयार, अत्याधुनिक रोप-वे में सुरक्षा संबंधी कई खूबियां, पावर कट होने पर भी चलता रहेगा

नंदी घाट पर नंदी विराजमान

नंदी घाट पर जोधपुर के पत्थर से 1 हजार टन वजन वाली 20 फिट ऊंची नंदी की प्रतिमा स्थापित की गई है। दावा है कि पूरी प्रतिमा एक ही चट्टान को तराशकर बनाई गई है। 15 फिट चौड़ी और 20 फिट ऊंची यह प्रतिमा काफी दूर से नजर आएगी।

ब्रम्हाघाट में लगी घंटी भी सबसे बड़ी

यहां स्थित ब्रम्हा घाट में विशालकाय घंटी लगाई गई है। इसे बनाने वाले इंजीनियर देवेंद्र आर्य का दावा है कि इससे 6 रिकॉर्ड बनेंगे। दावा है कि इस घंटी की आवाज 8 किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी। इसके अलावा जॉइंट लेस चौन की कास्टिंग, नॉन फेरस की एक बार में कास्टिंग, सबसे बड़ा घंटा होने का रिकॉर्ड बनेगा।

रिवरफ्रंट से शहर में नहीं आएगा बाढ़ का पानी

इस रिवर फ्रंट के बन जाने के बाद चंबल नदी के किनारे बसी सभी बस्तियां बाढ़ से मुक्त हो गई हैं। इस प्रोजेक्ट के जरिए चंबल में गिर रहे सभी गंदे नालों को ट्रैप किया गया है। जिनके पानी को एसटीपी के जरिए रिसाइकिल किया गया है। इसके लिए 2 किलोमीटर की दूरी पर एसटीपी स्थापित किया गया है। जिसका पंपिंग स्टेशन नयापुरा स्थित छोटी पुलिया के पास बनाया गया है। यहां से गंदा पानी एसटीपी में दाखिल होकर क्लीन होगा।

रणवीर-दीपिका बने ब्रांड एंबेसडर, करेंगे प्रमोशन

दुनिया में कोटा को पर्यटन नक्शे पर लाने के लिए यूआईटी कोटा का प्रचार प्रसार कराने जा रही है। बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को इसका ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। दोनों का यूआईटी से 1 साल का अनुबंध हो चुका है। 13 सितंबर को दोनों कोटा आ रहे हैं। दोनों साल भर तक कोटा का प्रमोशन करेंगे। जिसकी थीम होगी कोटा नहीं देखा तो क्या देखा?

Tags:
  • Chambal River Front
  • ambassadors of 25 countries will come for the inauguration
  • Deepika-Ranveer will promote
  • many records are going to be made
  • चम्बल रिवर फ्रंट
  • उद्घाटन में आएंगे 25 देशों के राजदूत
  • दीपिका-रणवीर करेंगे प्रमोशन
  • बनने जा रहे कई रिकॉर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा