पोस्टर विवाद में पुलिस में केस दर्ज, आरोपियों की हुई पहचान, मेवाराम ने भी अपनों पर साधा निशाना
Amit Baijnath Garg | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के पूर्व कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन के खिलाफ अश्लील पोस्टर लगाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू। जैन ने भी कई कांग्रेसियों पर साधा निशाना।
राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में राजनीति में हलचल मचाने वाले मेवाराम जैन ने अपने खिलाफ लगाए गए अश्लील पोस्टर पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शनिवार को जब मेवाराम जैन बाड़मेर पहुंचे, तब उनके फोटो के साथ कई अश्लील पोस्टर और होर्डिंग्स जोधपुर से लेकर बाड़मेर तक लगाए गए थे। इस मामले में उनके वकील सुल्तान सिंह की शिकायत पर बाड़मेर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मेवाराम जैन के आपत्तिजनक पोस्टर से अटा बाड़मेर, लोग जागे तो दिखा यह नजारा
क्या है
पोस्टर में मेवाराम जैन के फोटो को अश्लील रूप में एडिट किया गया था, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि इस मामले में कुछ आरोपियों की पहचान की गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना को लेकर जांच जारी है और कार्रवाई की जाएगी।
अश्लील सीडी विवाद में घिरे पूर्व विधायक मेवाराम जैन समेत छह नेताओं की कांग्रेस में वापसी
पोस्टर के इस विवाद में कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता भी शामिल हुए हैं। जोधपुर से लेकर बाड़मेर तक लगाए गए पोस्टर के बाद बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा के कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने इसे गलत बताते हुए पार्टी से कोई संबंध न होने की बात कही। साथ ही, मेवाराम जैन के स्वागत समारोह से कांग्रेस नेताओं ने दूरी बना ली और कोई भी नेता इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुआ।
कांग्रेस विधायक रतन देवासी पर महिला उद्यमी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाएं तेज
पोस्टर विवाद पर अपनी बात रखते हुए मेवाराम जैन ने कहा कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। जब वे इससे डरने वाले नहीं थे, तो उनके विरोधियों ने शहरभर में यह पोस्टर लगाए। उन्होंने पार्टी के अंदरूनी मुद्दों को उठाते हुए सवाल किया कि बाड़मेर जिले में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 8 में से 7 सीटों पर क्यों हार का सामना करना पड़ा? उन्होंने पार्टी से अपील की कि इस मामले की जांच होनी चाहिए।
मेवाड़ पर सियासी जंग में भाजपा फिलहाल मजबूत, कांग्रेस भी सत्ता की राह पर लौटने की कर रही कोशिश
मेवाराम जैन ने पोस्टर विवाद को मनचले लड़कों की हरकत न बताते हुए कहा कि यह कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर किया गया काम है। उन्होंने कहा कि बाड़मेर की जनता उनके साथ है और वे पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से यह भी कहा कि उन्हें इस मामले पर चुप्पी तोड़नी चाहिए और एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए।
मेवाराम जैन के आपत्तिजनक पोस्टर से अटा बाड़मेर, लोग जागे तो दिखा यह नजारा
क्या है पोस्टर विवाद का कारण?
अश्लील सीडी विवाद में घिरे पूर्व विधायक मेवाराम जैन समेत छह नेताओं की कांग्रेस में वापसी
कांग्रेस जिलाध्यक्षों की विवाद से दूरी
मेवाराम का पार्टी में वापसी पर बयान मेवाराम जैन ने अपनी कांग्रेस में वापसी के बाद पोस्टर विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस और अदालत से पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है, तो अब उनके ही पार्टी के नेताओं द्वारा वापसी का विरोध करना गलत है। जैन ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ लगातार ट्रोलिंग की जा रही है और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
पार्टी को क्यों हुआ नुकसान?
मेवाड़ पर सियासी जंग में भाजपा फिलहाल मजबूत, कांग्रेस भी सत्ता की राह पर लौटने की कर रही कोशिश
यह मनचलों की हरकत नहीं : जैन
FAQ
- 1. पोस्टर विवाद में मेवाराम जैन ने पुलिस में क्या शिकायत दी थी?
मेवाराम जैन ने अपनी छवि को धूमिल करने के लिए उनके फोटो को अश्लील रूप में एडिट कर पोस्टर लगाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। - 2. कांग्रेस के जिलाध्यक्षों ने इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया दी?
कांग्रेस के जिलाध्यक्षों ने इस पोस्टर विवाद से दूरी बनाई और इसे पार्टी से जोड़ने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य उनके द्वारा नहीं किया गया है। - 3. मेवाराम जैन ने पार्टी में वापसी के बाद इस विवाद पर क्या बयान दिया?
मेवाराम जैन ने कहा कि उन्हें पुलिस और अदालत से क्लीन चिट मिल चुकी है और अब पार्टी में उनकी वापसी का विरोध गलत है। उन्होंने पोस्टर विवाद को उनके खिलाफ मानसिक उत्पीड़न का हिस्सा बताया।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari