गहलोत सरकार के पायलट समर्थक मंत्री हेमाराम चौधरी ने राजनीति से लिया संन्यास, कहा- हर वरिष्ठ नेता को युवा पीढ़ी को देना चाहिए मौका
Chandresh Sharma | Oct 26, 2023, 24:00 IST
गहलोत सरकार के पायलट समर्थक मंत्री हेमाराम चौधरी ने राजनीति से लिया संन्यास, कहा- हर वरिष्ठ नेता को युवा पीढ़ी को देना चाहिए मौका
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने आने वाला विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है और सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है।
मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने आने वाला विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है और सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि आने वाले चुनाव में मैं प्रत्याशी के रूप में नहीं बल्कि कांग्रेस के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहूंगा।
हेमाराम चौधरी इस समय गुड़ामालानी से विधायक हैं और 5 बार यहां सेविधायक रह चुके हैं। उन्होंने कुछ समय पहले भी सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की मंशा जाहिर की थी। आज उन्होंने इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेज कर इसका एलान कर दिया है। अपने पत्र में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को इस बात के लिए धन्यवाद दिया है कि उन्हें राजनीति में इतने लंबे समय तक पार्टी ने लगातार मौका दिया और आगे बढ़ने का अवसर दिया।
![WhatsApp Image 2023-10-26 at 1.58.57 PM.jpeg]()
पायलट समर्थक हैं हेमाराम
हेमाराम चौधरी कांग्रेस में सचिन पायलट के समर्थक माने जाते हैं। जुलाई 2020 के राजनीतिक संकट के दौरान वे पायलट के साथ मानेसर भी गए थे। बाद में नवंबर 2021 के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें सरकार ने मंत्री बनाया गया। अपने पत्र में हेमाराम ने कहा है कि पार्टी ने मुझे काफी कुछ दिया है इसके लिए मैं पार्टी को धन्यवाद देता हूं और मैं मानता हूं कि वरिष्ठ और उम्र दराज नेताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे को युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दें। इस अहसास के साथ, यदि मैं चुनाव लड़ना जारी रखता हूं तो यह सही नहीं होगा इसलिए आने वाले चुनाव में मैं प्रत्याशी के रूप में नहीं बल्कि एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। माना जा रहा है कि पत्र में अपनी भावना व्यक्त कर हेमाराम ने कहीं न कहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी एक संदेश दिया है।
विधायक पद से दे दिया था इस्तीफा
हेमाराम ने अभी सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है लेकिन मौजूदा कार्यकाल में ही उन्होंने विधायक पद से त्यागपत्र भी दे दिया था और यह कहा था कि मैं अपनी जनता की मांगों पर कार्रवाई नहीं करवा पा रहा हूं इसलिए मुझे विधायक बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। यह तब की बात है जब राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर थी।
हेमाराम चौधरी इस समय गुड़ामालानी से विधायक हैं और 5 बार यहां सेविधायक रह चुके हैं। उन्होंने कुछ समय पहले भी सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की मंशा जाहिर की थी। आज उन्होंने इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र भेज कर इसका एलान कर दिया है। अपने पत्र में उन्होंने कांग्रेस पार्टी को इस बात के लिए धन्यवाद दिया है कि उन्हें राजनीति में इतने लंबे समय तक पार्टी ने लगातार मौका दिया और आगे बढ़ने का अवसर दिया।
WhatsApp Image 2023-10-26 at 1.58.57 PM.jpeg
पायलट समर्थक हैं हेमाराम
हेमाराम चौधरी कांग्रेस में सचिन पायलट के समर्थक माने जाते हैं। जुलाई 2020 के राजनीतिक संकट के दौरान वे पायलट के साथ मानेसर भी गए थे। बाद में नवंबर 2021 के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें सरकार ने मंत्री बनाया गया। अपने पत्र में हेमाराम ने कहा है कि पार्टी ने मुझे काफी कुछ दिया है इसके लिए मैं पार्टी को धन्यवाद देता हूं और मैं मानता हूं कि वरिष्ठ और उम्र दराज नेताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे को युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दें। इस अहसास के साथ, यदि मैं चुनाव लड़ना जारी रखता हूं तो यह सही नहीं होगा इसलिए आने वाले चुनाव में मैं प्रत्याशी के रूप में नहीं बल्कि एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। माना जा रहा है कि पत्र में अपनी भावना व्यक्त कर हेमाराम ने कहीं न कहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी एक संदेश दिया है।
विधायक पद से दे दिया था इस्तीफा
हेमाराम ने अभी सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया है लेकिन मौजूदा कार्यकाल में ही उन्होंने विधायक पद से त्यागपत्र भी दे दिया था और यह कहा था कि मैं अपनी जनता की मांगों पर कार्रवाई नहीं करवा पा रहा हूं इसलिए मुझे विधायक बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। यह तब की बात है जब राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर थी।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari