आमेर गाइड हत्याकांड: स्थानीय विधायक की गैरमौजूदगी पर सवाल, भाजपा MLA बालमुकुंद ने कसा तंज
Saurabh Mishra | Sept 08, 2026, 21:06 IST
आमेर में गाइड मनीष सोनी की हत्या पर सियासत हो रही है।
आमेर गाइड हत्याकांड के विरोध प्रदर्शन में स्थानीय विधायक प्रशांत शर्मा की गैरमौजूदगी पर सवाल उठे। हवामहल के भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने इस पर राजनीतिक टिप्पणी की।
समझें क्या है पूरा मामला
- आमेर गाइड हत्याकांड में स्थानीय विधायक की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल।
- हवामहल MLA बालमुकुंद ने विधायक प्रशांत शर्मा पर कसा तंज।
- स्थानीय लोगों के मन में भी आमेर विधायक को लेकर गुस्सा।
- नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क की घटना से हुई तुलना।
- पारिवारिक शोक बताई जा रही स्थानीय MLA की गैरहाजिरी की वजह।
धरनास्थल पर उठे स्थानीय विधायक की गैरमौजूदगी पर सवाल
बालमुकुंद आचार्य ने प्रशांत शर्मा पर साधा निशाना
इस दौरान जब उनसे आमेर विधायक प्रशांत शर्मा की गैरमौजूदगी को लेकर द सूत्र ने सवाल किया गया तो उन्होंने उन पर राजनीतिक तंज कसा। बालमुकुंद आचार्य ने आरोप लगाया कि प्रशांत शर्मा की भावनाएं एक समुदाय विशेष के लोगों से जुड़ी हैं और इसी वजह से वे ऐसी घटनाओं में सामने नहीं आते। इस संबंध में हमने आमेर विधायक से उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
जयपुर के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल आमेर में एक टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की चाकूबाजी की घटना में मौत के बाद हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे आमेर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी को एपीओ कर दिया गया है। परिवार को संविदा पर नौकरी मिलेगी। pic.twitter.com/4BmwxRqdR4
— test test (@TestT12452) September 8, 2026
नाहरगढ़ की घटना का भी दिया गया उदाहरण
इसी आधार पर लोगों ने सवाल उठाया कि मनीष सोनी की हत्या के बाद विधायक घटनास्थल पर क्यों नहीं पहुंचे? हालांकि, दोनों घटनाओं की परिस्थितियां अलग हैं। इसलिए एक घटना में विधायक की मौजूदगी के आधार पर दूसरी घटना में उनकी गैरमौजूदगी की वजह तय करना उचित नहीं होगा।
अत्यन्त दुख के साथ सूचित करना चाहता हूँ कि मेरी भाभी श्रीमती आशा शर्मा धर्मपत्नि स्व. श्री सुनील शर्मा जी का निधन कल साँय हो गया है,दाह संस्कार आज ११ बजे के लगभग होगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवँगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
।। ओम शांति…
— Prashant Sahdev Sharma आमेर (@PrashantSAmer) September 8, 2026
पुलिस-प्रशासन पर भी बालमुकुंद ने उठाए सवाल
मनीष सोनी हत्याकांड के बाद आमेर विधायक की गैरमौजूदगी राजनीतिक बहस का मुद्दा जरूर बनी। एक तरफ स्थानीय लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए, वहीं बालमुकुंद आचार्य ने इस पर राजनीतिक टिप्पणी की।
दूसरी तरफ, विधायक प्रशांत शर्मा के परिवार में शोक की बात भी सामने आई है। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी की वजह और उन पर लगाए गए राजनीतिक आरोपों को अलग-अलग देखना जरूरी है।
यह खबरें भी पढ़ें...
आमेर गाइड हत्याकांड: प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन, न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
आमेर में गाइड की हत्या पर उबाल: बाजार-महल बंद, सड़क पर धरना; 50 लाख की मदद पर बनी सहमति
आमेर में टूरिस्ट गाइड की मौत पर बवाल, बाजार बंद: किले तक जीप ले जाने से रोका तो मारा था चाकू
बालमुकुंद आचार्य का बड़ा आरोप, देश विरोधी ताकतों के लिए काम रहे है असदुद्दीन ओवैसी
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari