मोदी ने कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरा और दे गए नारा 'कमल चुनेगा राजस्थान', पीएम ने उदयपुर से शुरू किया प्रचार अभियान
Jitendra Shrivastava | Nov 09, 2023, 24:00 IST
मोदी ने कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरा और दे गए नारा 'कमल चुनेगा राजस्थान', पीएम ने उदयपुर से शुरू किया प्रचार अभियान
राजस्थान में विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही पीएम मोदी ने प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत कर दी।
मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत कर दी। इसके लिए उस मेवाड़ अंचल को चुना जिसे राजस्थान में सत्ता का प्रवेश द्वार माना जाता है। गुरुवार को प्रत्याशियों की नाम वापसी के चार घंटे बाद ही मोदी उदयपुर पहुंचे और यहां बालीचा कृषि मंडी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस को आतंकियों की हमदर्द बता गए। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को कमल चुनेगा राजस्थान जैसा नया नारा भी दिया। मोदी ने खुद को लोगों से जोड़ते हुए यह आव्हान किया कि मोदी का प्रणाम वे हर घर तक पहुंचा दे क्योंकि हर देशवासी का आशीर्वाद ही उनके लिए उर्जा की जड़ी बूटी है।
भ्रष्टाचार और प्रश्न पत्र लीक मामलों पर घेरा
मध्य प्रदेश में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करने के बाद शाम करीब सात बजे उदयपुर आए मोदी ने करीब पौन घंटे जनता को सम्बोधित किया। पीएम ने अपने भाषण में चुनाव के मुद्दे तय करते हुए कहा की कांग्रेस सरकार को धार्मिक आधार पर तुष्टीकरण, कानून व्यवस्था, महिलाओं के साथ अपराध, भ्रष्टाचार और प्रश्न पत्र लीक जैसे मामलों पर जम कर घेरा। इसके साथ ही मोदी ने अपनी सरकार की योजनाएं भी गिनाई और यह बताने की प्रयास किया उनकी सरकार राजस्थान की जनता के लिए क्या कर रही है और यहां भाजपा की सरकार बनी तो क्या किया जाएगा।
कांग्रेस की नजर लगी तो स्वाभिमान पर चोट लगी
मोदी ने कहा कि मेवाड़ की माटी, भारतमाता के मस्तक पर तिलक की तरह है, लेकिन इस धरती को जब-जब कांग्रेस की नजर लगी है, तब-तब इसके स्वाभिमान को गहरी चोट पहुंची है।
आतंकियों की हमदर्द कांग्रेस
उन्होंने उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए कांग्रेस को आतंकियों की हमदर्द बताया और कहा कि कांग्रेस की सरकार में राजस्थान के लोगों के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली वारदातें हो रही है। उदयपुर में कन्हैयालाल के साथ आंतकी घटना कांग्रेस सरकार पर बहुत बड़ा दाग है। ऐसी वारदात उदयपुर में इसलिए हुई क्योंकि यहां आतंकियों के साथ सहानुभूति रखने वाली कांग्रेस की सरकार है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति ने राजस्थान की संस्कृति, विरासत गौरव को खतरे में डाल दिया है। मोदी ने कहा कि आज जैसे हालात राजस्थान में पहले कभी नही बने। किसने सोचा था कि राजस्थान में कभी रामनवमी की शोभायात्रा पर प्रतिबंध लग सकता है, लेकिन यह पाप कांग्रेस सरकार ने किया है। आज यहां कांग्रेस सरकार है, इसलिए पीएफआई जैसे आतंकी संगठन बेखौफ होकर रैलियां निकालते हैं। आतंकियों की हमदर्द कांग्रेस सरकार राजस्थान को तबाह करके मानेगी।
डूब मरो कांग्रेस के लोगों
मोदी ने कहा कि आज राजस्थान में न दलित, पिछड़े और गरीब सुरक्षित हैं और ना ही हमारी बहन बेटियां सुरक्षित हैं। कांग्रेस ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में राजस्थान को नम्बर बन बना दिया है। कांग्रेस इसे काबू कर पाने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने सरकार के मंत्री शांति धारीवाल के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि शर्मनाक यह है कि सरकार के मंत्री इसे मर्दों का प्रदेश बताते है। मोदी ने कहा कि डूब मरो कांग्रेस के लोगों कि आपके मुंह से ऐसे शब्द निकलते हैं। आपने महिलाओं का ही नहीं मर्दों का भी अपमान किया हैं क्योंकि यहां के मर्द माता बहनों की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं। इनके मंत्री बेशर्मी से ऐसी भाषा बोलते हैं। यही कांग्रेस की सोच है। इसलिए कांग्रेस के राज में बहन बेटियों की ऐसी स्थिति बन गई है।
महिला की सुरक्षा मोदी की गारंटी है
मोदी ने महिला सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि राजस्थान में कोई छात्रा खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती। उन्होने कहा कि मै राजस्थान की बेटियों, माताओं बहनों का दर्द और आक्रोश समझता हूं और यह तभी रूकेगा जब यहां से कांग्रेस की विदाई होगी। राजस्थान से बीजेपी गुंडा राज और अपराध पूरी तरह से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। बीजेपी यह विश्वास दिलाती है कि हर महिला को सम्मान और निडरता से जीने का अवसर मिलेगा और यह मोदी की गारंटी है।
कुर्सी का खेल
राजस्थान में कांग्रेस में चली खींचतान का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजसथान के पांच साल बर्बाद किए हैं। पांच साल तक सरकार इसी में उलझी रही कि कांग्रेस पर कौन बैठेगा, अब कुर्सी बचाने के लिए क्या करना पड़ेगा। कुर्सी की लड़ाई में कांग्रेस ने जनता की परवाह नहीं की। ये कुर्सी के लिए लड़ते रहे। चुनाव आने पर झूठे वादों को लेकर आए हैं।
भ्रष्टाचार कांग्रेस के लिए हवा पानी की तरह
मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की हर योजना में एक-एक घोटाला जरूर होता है। यहां पेट्रोल अन्य राज्यों से महंगा है। कांग्रेस ने राजस्थान में गरीबों को राशन देने का वादा किया, लेकिन यहां की सरकार बच्चों का राशन भी खा गई। बिजली बिलों पर सब्सिडी देने का वादा किया था, लेकिन बकाया बिलों के नाम पर दोगुने पैसे वसूले जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस का एक ही काम है कि लोगों को लूटो अपनी तिजोरी भरो भ्रष्टाचार कांग्रेस के लिए हवा पानी की तरह है, इसके बिना इनका काम नहीं चलता।
जिन्होंने लूटा है उन्हें लौटाना होगा
मोदी ने कहा कि यहां बीजेपी सरकार आने के बाद हर भ्रष्टाचारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। जिन्होंने राजस्थान को लूटा है, उन्हें लौटाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करता हूं तो जमानत वाले नेताओं को बुखार आ जाता है और यह सुबह शाम मोदी मोदी करते है। किसी ने कहा था कि राजस्थान में बड़ी मछलियों पर कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि छोटी बड़ी हर मछली पर कार्रवाई होगी और फिर मगरमच्छ भी छोड़े नहीं जाएंगे। यहां राजस्थान में सिर्फ एक लाल डायरी कांग्रेस के जी का जंजाल बन गई है। लाल डायरी में कांग्रेस के काले कारनामे छुपे हैं। सरका आई तो हर लाल डायरी बाहर आएगी।
युवाओं की सिर्फ एक युवराज की चिंता है
मेदी ने कहा कि यहां की सरकार ने युवाओं के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। दर्जन भर से परीक्षाओं के पेपर लीक हुए कांग्रेस की सररकार को युवाओं को चिंता नहीं है। वो तो एक ही युवराज के लिए मरे पड़े हैं। भ्रष्टाचार की आदी कांग्रेस पेपर लीक माफिया को बढ़ावा दिया है। बीजेपी सरकार छात्र-छत्राओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। बीजेपी पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराएगी।
महिला बनेगी घर की मालकिन
उन्होंने इस क्षेत्र में आदिवासी जनसंख्या को सम्बोधित करते हुए आदिवासियों के लिए सरकार की योजनाएं गिनाई और कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का हर घर अब महिलाओं के नाम से होगा। इस पर काम किया जा रहा है। इसके साथ ही पशुओं के टीकाकरण के लिए भी 15 हजार करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।
तीसरे टर्म में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तीसरी बार आप मुझे सेवा का मौका देने वाले हैं और गारंटी देता हूं कि तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीन टॉप इकोनॉमी मे आना तय है। तेज विकास का लाभ राजस्थान को मिले इसके लए यहां राजस्थान में बीजेपी सरकार जरूरी है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari