कौन है कोमल मीणा, जिसके साथ युवा विधायक मुकेश भाकर लेंगे सात फेरे

राजस्थान में युवा विधायक सियासत के साथ ही जीवन की नई पारी खेलने जा रहे हैं। वे मार्च में आरजेएस कोमल मीणा से मैरिज रचाएंगे। यह एक तरह से 'पावर वेडिंग' होगी।

author-image
Purshottam Kumar Joshi
एडिट
New Update
mukesh bhakar

Photograph: (the sootr)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

News in Short

—युवा कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर करेंगे लव मैरिज
—जीवन संगनी बनेगी आएजेएस कोमल मीणा
—कोमल मीणा दौसा में खुर्रा गांव की हैं रहने वाली
—कोमल मीणा का 2019 में हुआ था आरजेएस में चयन 
—दोनों की है यह इंटरकास्ट मैरिज, मार्च में लेंगे फेरे

News in Detail

राजस्थान की राजनीति में इन दिनों शादियों का सीजन सिर्फ शहनाइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव की नई इबारत लिख रहा है। लाडनूं से कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी जीवनसंगिनी बनने जा रही हैं कोमल मीणा, जो वर्तमान में राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) में सिविल जज के पद पर कार्यरत हैं।

इसलिए खास है यह मैरिज

​यह शादी इसलिए भी खास है क्योंकि यह एक 'लव मैरिज' के साथ-साथ 'अंतरजातीय विवाह' भी है, जो प्रदेश की रूढ़िवादी बेड़ियों को तोड़ते हुए आधुनिक और प्रगतिशील राजस्थान का संदेश दे रही है। मुकेश भाकर जाट समुदाय से हैं, जबकि उनकी होने वाली कोमल यहां के मीणा समुदाय से ताल्लुक रखती हैं।

mukesh
Photograph: (the sootr)

​कौन हैं कोमल मीणा​

कोमल के पिता स्वर्गीय कैलाश चंद्र मीणा का सपना था कि उनकी बेटी ऊंचे मुकाम पर पहुंचे, जिसे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से सच कर दिखाया। वह राजस्थान के उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो मेहनत के दम पर मुकाम हासिल करना चाहते हैं। उनका परिचय सिर्फ एक 'विधायक की पत्नी' के तौर पर नहीं, बल्कि एक सफल न्यायिक अधिकारी के रूप में है। 

मूल निवास: कोमल मूल रूप से दौसा जिले की लालसोट तहसील के खुर्रा गांव की रहने वाली हैं।

​शिक्षा: उन्होंने जोधपुर से एलएलबी पूरी की। इसके बाद कानून की बारीकियों को समझने के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय (जयपुर) से एलएलएम की डिग्री हासिल की।

करियर की शुरुआत: जज बनने से पहले कोमल ने जयपुर हाई कोर्ट में वकालत की। इस दौरान उन्होंने कानून के व्यावहारिक पक्ष को बेहद करीब से समझा।

​सफलता का साल: वर्ष 2019 उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट रहा, जब उनका चयन RJS (राजस्थान न्यायिक सेवा) में हुआ।


​मुकेश भाकर: छात्र राजनीति से विधानसभा तक का सफर

​मुकेश भाकर राजस्थान कांग्रेस के उन चुनिंदा युवा चेहरों में शामिल हैं, जिनकी पकड़ जमीन और संगठन दोनों पर मजबूत है।

​राजनीतिक कद: लाडनूं विधायक मुकेश भाकर विधानसभा सीट लाडनूं से लगातार दूसरी बार विधायक हैं।

​संगठन का अनुभव: वे राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले वह एनएसयूआई(NSUI) में राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

​व्यक्तित्व: 1988 में जन्मे मुकेश (37 वर्ष) अपनी बेबाकी और छात्र हितों के लिए लड़ने वाले नेता के तौर पर जाने जाते हैं।

​क्यों चर्चा में है यह विवाह?​

यह शादी केवल दो रसूखदार परिवारों का मिलन नहीं है, बल्कि इसके कई सामाजिक और राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं:

अंतरजातीय विवाह: राजस्थान जैसे राज्य में, जहाँ जातिगत समीकरण राजनीति को तय करते हैं, वहां एक जाट विधायक और एक मीणा अधिकारी का विवाह सामाजिक समरसता की मिसाल पेश कर रहा है।

​सियासत और न्यायपालिका: एक पक्ष जनता की आवाज उठाने वाली 'विधायिका' से है, तो दूसरा पक्ष न्याय करने वाली 'न्यायपालिका' से। इन दोनों का साथ आना एक 'पावर कपल' की छवि पेश करता है।

​युवाओं के लिए संदेश 

9 मार्च को होने जा रहा यह विवाह दर्शाता है कि आधुनिक दौर में योग्यता और प्रेम, परंपराओं से ऊपर हैं। ​जैसे ही मुकेश भाकर और कोमल मीणा के विवाह की खबरें सार्वजनिक हुईं, सोशल मीडिया पर समर्थकों और राजनेताओं की ओर से शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। युवाओं के बीच लोकप्रिय भाकर की इस 'नई पारी' को लेकर उनके विधानसभा क्षेत्र लाडनूं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

खबरें यह भी पढ़िए...

केंद्रीय बजट से भजनलाल को उम्मीद, राजस्थान के विकास को मिलेगी अधिक मजबूती

एमपी, सीजी और राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट... सर्द हवाओं के साथ बरसेगा पानी

राजस्थान रोडवेज में 'ऑपरेशन क्लीन राइड',फ्लाइंग टीम की बताते थे लोकेशन, 8 गिरफ्तार

विधानसभा में रविंद्र सिंह भाटी का आरोप: पश्चिम राजस्थान में 50 लाख खेजड़ी काटने की तैयारी

राजस्थान NSUI जाट लाडनूं विधायक मुकेश भाकर कोमल मीणा अंतरजातीय विवाह
Advertisment