/sootr/media/media_files/2026/02/03/mukesh-bhakar-2026-02-03-14-16-18.jpg)
Photograph: (the sootr)
News in Short
- विधायक मुकेश भाकर की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़
- विधायक भाकर 9 मार्च 2026 को आरजेएस कोमल मीणा से शादी रचाएंगे
- युवा विधायक ने 5 मार्च 2026 को लाडनूं में रखा शादी का प्रतिभोज
- सोशल मीडिया पर कोई मांग रहा भोज, तो कोई उनके भावी लाइफ पर कर रहा कमेंट्स
- मुकेश भाकर की शादी जैसे जैसे करीब आएगी, सोशल मीडिया पर भी बढ़ेंगे कमेंट्स
News in Detail
जयपुर। राजस्थान में इन दिनों युवा कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर चर्चा में हैं। फिलहाल यह चर्चा उनकी सियासत को लेकर नहीं है, बल्कि उनकी 9 मार्च को होने वाली शादी को लेकर है। सोशल मीडिया पर कुछ दिन से 'सेहराबंदी' का शोर सुनाई दे रहा है। उनके समर्थकों, विरोधियों और मजाकिया नेटिजन्स ने कमेंट बॉक्स को किसी 'कॉमेडी सर्कस' में तब्दील कर दिया।
कमेंट्स पढ़कर भाकर भी नहीं रोक पाएंगे हंसी​
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक लोग राजनीति और निजी जिंदगी के ऐसे-ऐसे तार जोड़ रहे हैं कि पढ़कर खुद विधायक मुकेश भाकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। लाडनूं से दो बार के कांग्रेस विधायक भाकर 9 मार्च को आरजेएस कोमल मीणा के साथ सात फेरे लेंगे। कोमल मीणा राजस्थान में लालसोट के पास खुर्रा गांव की रहने वाली हैं। वे एलएलएम करने के बाद 2019 में राजस्थान न्यायिक सेवा में जज बनीं।
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2026/02/03/mukesh-bhaker-2026-02-03-14-21-27.png)
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2026/02/03/mukesh-bhaker-2026-02-03-14-22-04.png)
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2026/02/03/mukesh-bhaker-2026-02-03-14-22-25.png)
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2026/02/03/mukesh-bhaker-2026-02-03-14-22-46.png)
​आखिरकार विकेट गिर ही गया
विधायक मुकेश भाकर को 'फायरब्रांड' नेता के रूप में देखा जाता है। ऐसे में उनकी शादी को लेकर युवाओं में सबसे ज्यादा उत्साह है। राहुल चौधरी नाम के एक यूजर ने फेसबुक पर लिखा, "भाईसाहब, विधानसभा में तो आप मंत्रियों के छक्के छुड़ा देते हो, लेकिन अब असली 'विपक्ष' घर में मिलेगा। संभलकर बैटिंग करना, क्योंकि यहां 'स्पीकर' का फैसला अटल होगा!" ​वहीं, सुनील जाखड़ ने इंस्टाग्राम पर चुटकी लेते हुए लिखा, "कल तक जो शेर सड़कों पर दहाड़ता था, आज वो घोड़ी पर बैठा मुस्कुरा रहा है। इसे कहते हैं वक्त का पहिया! बधाई हो मुकेश जी, अब आप 'जनता' के साथ-साथ 'मैडम' के प्रति भी जवाबदेह होंगे।"
​भोज और जिमणवार की डिमांड
राजस्थानी शादी हो और खाने-पीने की बात न हो, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है। कमेंट्स में आधे से ज्यादा लोग सिर्फ 'ज्योणार' (दावत) की जुगाड़ में दिखे। ​महेंद्र बिश्नोई ने लिखा, "विधायक जी, बधाई तो ठीक है पर ये बताओ कि ज्योणार में कब आना है। हम तो अभी से ही साफा बांधकर तैयार बैठे हैं।" ​विकास डोटासरा ने मजाकिया लहजे में कहा, "शादी नागौर की और दूल्हा भाकर! भाईसाहब, अगर गुलाब जामुन कम पड़े तो समझ लेना अगले चुनाव में युवा वोटर्स की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। पत्तलें बिछ जानी चाहिए!"
​राजनीतिक तंज और मजेदार तुलनाएं​
कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मुकेश भाकर की शादी को राजस्थान की मौजूदा राजनीति से जोड़कर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ​अमित मील नाम के एक शख्स ने लिखा, "सचिन पायलट जी के सिपाही हो, तो उम्मीद है कि शादी में भी 'शक्ति प्रदर्शन' जोरदार होगा। वैसे, भाभी जी को पहले ही बता देना कि आप ज्यादा वक्त सड़कों पर ही बिताते हो, कहीं वो पहले ही दिन धरना न दे दें!" ​वहीं, पूजा शर्मा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "मुकेश जी, अब तो ्घर बसने वाला है। 'घर' की सरकार चलाना ज्यादा मुश्किल है या राजस्थान की राजनीति? इसका अनुभव हमें छह महीने बाद जरूर दीजिएगा।" वैसे, यह बता दें कि विधायक भाकर ने शादी का प्रतिभोज 5 मार्च को रखा है।
​कुंवारे समर्थकों का दर्द
भाकर की शादी ने उनके कई कुंवारे समर्थकों को भावुक भी कर दिया है। संदीप काला ने कमेंट किया, "हमारे नेता जी तो घर बसा रहे हैं, लेकिन हमारी सेटिंग कब होगी? मुकेश जी, आशीर्वाद दो कि आपकी शादी के बहाने हमारा भी कहीं टांका भिड़ जाए!" ​एक अन्य यूजर दिनेश गोदारा ने लिखा, "भाकर साहब ने तो अपना 'गठबंधन' तय कर लिया, अब हमारे जैसे कार्यकर्ताओं का क्या होगा? हम तो बस आपकी शादी में नाचकर ही खुश हो लेंगे।"
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2026/02/03/mukesh-bhaker-2026-02-03-14-23-36.png)
/filters:format(webp)/sootr/media/media_files/2026/02/03/mukesh-bhaker-2026-02-03-14-24-27.png)
​सोशल मीडिया का यह 'डिजिटल' आशीर्वाद​
लाडनूं विधायक मुकेश भाकर की शादी पर आ रहे ये कमेंट्स केवल मजाक नहीं हैं, बल्कि यह उनकी लोकप्रियता को भी दर्शाते हैं। लोग उन्हें एक नेता के साथ-साथ अपने घर के सदस्य की तरह देखते हैं। जहां रोहित खींचड़ जैसे लोग "भाभी जी को लाडनूं की नई प्रधान" घोषित कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनके पहनावे और शेरवानी की तुलना फिल्मी सितारों से कर रहे हैं। ​एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया, "विधायक जी, शादी के बाद वजन मत बढ़ा लेना, वरना धरने पर बैठने में दिक्कत होगी!"
खबरें यह भी पढ़िए..
वित्त आयोग की रिपोर्ट: इन्फ्रास्ट्रक्चर में पीछे रहा राजस्थान, झारखंड भी निकला आगे
केंद्रीय करों में राजस्थान के हिस्से पर चली कैंची, विकास के समीकरणों पर पड़ेगा असर
केंद्रीय बजट से भजनलाल को उम्मीद, राजस्थान के विकास को मिलेगी अधिक मजबूती
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us