11 साल बाद नारायण साईं और आसाराम मिले, मुलाकात में दोनों फफक पड़े

Jinesh Jain | Jun 26, 2025, 14:55 IST
Share
narayan-sai-and-asaram-meet-after-11-years-jodhpur-prison-visit
narayan-sai-and-asaram-meet-after-11-years-jodhpur-prison-visit

गुजरात में उम्रकैद की सजा काट रहे नारायण साईं ने 11 साल बाद गुरुवार को जोधपुर में अपने पिता आसाराम से मुलाकात की। नारायण साईं को गुजरात हाईकोर्ट से पांच दिन की पैरोल मिली है।

जोधपुर। गुजरात में उम्रकैद की सजा काट रहे नारायण साईं ने 11 साल के अंतराल के बाद गुरुवार को यहां अपने पिता आसाराम से मुलाकात की। गुजरात हाईकोर्ट से पांच दिन की पैरोल मिलने के बाद नारायण साईं आज सुबह जोधपुर पहुंचे। वह जोधपुर में पाल रोड स्थित आश्रम में अपने पिता से मिले। दोनों बाप-बेटे आपस में मिलकर फफक पड़े और उनकी आंखों में से आंसू बहने लगे।

कड़ी सुरक्षा में मेल-मिलाप

आसाराम और नारायण साईं दोनों यौन शोषण के अलग-अलग मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। पैरोल के बाद जोधपुर पहुंचे नारायण साईं कुछ देर एक होटल में रुके। इसके बाद उन्हें कड़े सुरक्षा प्रतिबंधों के बीच आश्रम ले जाया गया, जहां आसाराम पुणे में आयुर्वेदिक उपचार कराने के बाद अंतरिम जमानत पर समय गुजार रहे हैं। गुजरात हाईकोर्ट ने आसाराम की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए 30 जून तक के लिए अंतरिम जमानत बढ़ा दी है।
खबर यह भी...हाईकोर्ट ने आसाराम की जमानत 1 जुलाई तक बढ़ाई, जानें क्या है पूरा मामला

आसाराम का आयुर्वेद इलाज

आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट में प्रोस्टेट की समस्या और हृदय की दो नसों में ब्लॉकेज पाया गया है। वह आयुर्वेदिक और नेचुरोपैथी से उपचार प्राप्त कर रहे हैं। सूरत की लाजपोर जेल में सजा काट रहे नारायण साईं को गुजरात हाई कोर्ट ने पांच दिन की अंतरिम जमानत दी है। यह जमानत उसे जोधपुर में अपने पिता से मिलने के लिए दी गई।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Rajasthan News | hindi news | जोधपुर न्यूज़ | आसाराम न्यूज

Tags:
  • Rajasthan News
  • गुजरात
  • जोधपुर न्यूज़
  • आसाराम न्यूज
  • आसाराम
  • hindi news
  • नारायण साईं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा