नाथद्वारा में AAP का बड़ा दांव, किन्नर समुदाय से उतारा उम्मीदवार

Jageshwar prasad | Aug 31, 2026, 18:35 IST
Share
नाथद्वारा निकाय चुनाव 2026: आम आदमी पार्टी ने किन्नर उम्मीदवार पर खेला दांव
नाथद्वारा निकाय चुनाव 2026: आम आदमी पार्टी ने किन्नर उम्मीदवार पर खेला दांव

राजस्थान में आयोजित हो रहे नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत नाथद्वारा नगर पालिका क्षेत्र में AAP ने एक अनूठी पहल की है। पार्टी ने वार्ड नंबर 31 से किन्नर समुदाय की खुशबू को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • नाथद्वारा निकाय चुनाव 2026, आम आदमी पार्टी ने किन्नर उम्मीदवार पर खेला दांव।
  • वार्ड 31 से आप की प्रत्याशी बनीं खुशबू किन्नर, नामांकन के अंतिम दिन भरा पर्चा।
  • मुख्यधारा की राजनीति में किन्नर समुदाय के दस्तक से मुकाबला हुआ दिलचस्प।
  • जनता की सेवा ही प्राथमिकता, नामांकन दाखिल करने के बाद खुशबू किन्नर ने कहा।
  • बीजेपी और कांग्रेस के पारंपरिक गणित के बीच AAP ने दिया साहसिक विकल्प।
राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 में राजसमंद जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी नाथद्वारा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

31 अगस्त को नामांकन के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी (AAP) ने स्थानीय निकाय चुनाव में एक समावेशी संदेश देते हुए किन्नर समुदाय की सदस्य खुशबू को वार्ड नंबर 31 से अपना प्रत्याशी घोषित किया।

ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचीं खुशबू

नाथद्वारा के वार्ड 31 से आप उम्मीदवार खुशबू किन्नर अपने समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक उपखंड कार्यालय पहुंचीं और रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया।

उनके नामांकन दाखिल करने के बाद वार्ड और शहर के राजनीतिक हलकों में इस अनूठे कदम की चर्चा शुरू हो गई है।

बीजेपी और कांग्रेस जैसे पारंपरिक राजनीतिक दलों के बीच आम आदमी पार्टी के इस कदम को एक नए राजनीतिक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

जनता की सेवा और वार्ड के विकास का वादा

नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में खुशबू किन्नर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड 31 में जनसेवा करना और स्थानीय समस्याओं का समाधान करना है।

उन्होंने कहा कि किन्नर समाज हमेशा लोगों के सुख-दुख में शामिल रहा है और यदि वार्ड की जनता उन्हें अवसर देती है, तो वे क्षेत्र के विकास, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

ये भी पढ़ें:-

उदयपुर में नगर निगम चुनाव नामांकन शुरू, भाजपा के दिनेश भट्ट ने भरा पहला नामांकन

निकाय चुनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न

जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस

निकाय चुनाव टिकट: बीजेपी टिकट फॉर्मूला, अब चार परीक्षा से गुजरना होगा

Tags:
  • आम आदमी पार्टी
  • नगरीय निकाय चुनाव
  • किन्नर
  • नाथद्वारा
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड