नीट परीक्षा में अच्छे नंबर दिलवाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, कहा-OMR शीट खाली छोड़ देना
Amit Baijnath Garg | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के कोटा में NEET परीक्षा में अच्छे नंबर दिलवाने के नाम पर छात्र से 8 लाख रुपए की ठगी, झांसे में आ गया था छात्र। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी।
राजस्थान केकोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में एक कोचिंग छात्र के साथ करीब 8 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र बिहार का रहने वाला है, जिसने कोटा में रहकर NEET (नीट) की तैयारी की थी। आरोपियों ने उसे अच्छे नंबर दिलवाने का झांसा देकर ठगी की।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बिहार के दो युवकों ने उसे NEET परीक्षा में अच्छे अंक दिलवाने का भरोसा दिलाया था। इसके बदले में उनसे 8 लाख रुपए ले लिए गए। हालांकि परीक्षा के परिणाम के बाद जब छात्र ने पैसे की मांग की, तो दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस अब इन आरोपियों की तलाश कर रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
NEET-UG में री–टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका खारिज, कहा– काउंसलिंग शुरू हो चुकी अब री–टेस्ट संभव नहीं
NEET-UG में रिटेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगी 52 याचिकाएं, इस पर शुक्रवार को होगी सुनवाई
MP NEET UG Counselling: मेडिकल छात्रों के लिए जरूरी खबर, बीडीएस सीट के लिए भी काउंसलिंग शुरू
इंदौर में छात्रा ने नीट एग्जाम में 200 में से 161 प्रश्न हल किए थे, नतीजे में शून्य मिला, OMR शीट ब्लैंक बताई
पीड़ित छात्र ने बताया कि आरोपियों ने उसे NEET परीक्षा में ओएमआर शीट को खाली छोड़ने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि हमारी अच्छी सेटिंग है, हम परीक्षा में तुम्हारे लिए अच्छे अंक ला देंगे, बस तुम शांति से बैठो और OMR शीट को खाली छोड़ दो। आरोपी युवकों ने यह भी बताया था कि वे अन्य छात्रों से भी पैसे लेकर उन्हें पास करवा चुके हैं।
पुलिस का कहना है कि इन दोनों युवकों ने अन्य छात्रों के साथ भी ठगी की है। जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस नीट परीक्षा के आरोपियों को पकड़ पाएगी?
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित छात्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बिहार के दो युवकों ने उसे NEET परीक्षा में अच्छे अंक दिलवाने का भरोसा दिलाया था। इसके बदले में उनसे 8 लाख रुपए ले लिए गए। हालांकि परीक्षा के परिणाम के बाद जब छात्र ने पैसे की मांग की, तो दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस अब इन आरोपियों की तलाश कर रही है।
पैसे की मांग पर आरोपियों ने की आनाकानी पीड़ित छात्र ने बताया कि जब उसने अमन और सत्यम से अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की, तो उन्होंने आनाकानी करना शुरू कर दिया। बाद में दोनों आरोपी फरार हो गए। इसके बाद छात्र ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के फरार होने से पहले एक लाख रुपए वापस कराए हैं।
NEET-UG में री–टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका खारिज, कहा– काउंसलिंग शुरू हो चुकी अब री–टेस्ट संभव नहीं
NEET-UG में रिटेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगी 52 याचिकाएं, इस पर शुक्रवार को होगी सुनवाई
MP NEET UG Counselling: मेडिकल छात्रों के लिए जरूरी खबर, बीडीएस सीट के लिए भी काउंसलिंग शुरू
इंदौर में छात्रा ने नीट एग्जाम में 200 में से 161 प्रश्न हल किए थे, नतीजे में शून्य मिला, OMR शीट ब्लैंक बताई
ओएमआर शीट खाली छोड़ने का निर्देश
आरोपियों के खिलाफ पुलिस की जांच जारी
FAQ
- 1. नीट में अच्छे नंबर दिलवाने के नाम पर ठगी कैसे की गई?
आरोपियों ने पीड़ित छात्र से अच्छे अंक दिलवाने का भरोसा दिलाया और इसके बदले में उससे 8 लाख रुपये की ठगी की। - 2. ओएमआर शीट को लेकर क्या निर्देश दिए गए थे?
आरोपियों ने छात्र को कहा था कि ओएमआर शीट खाली छोड़ दो, बाकी हम सब संभाल लेंगे। - 3. पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जांच जारी है। अब तक एक लाख रुपये वापस कराए गए हैं।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari