राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में सामने आई लापरवाही, कमरे में शॉर्ट सर्किट, अलार्म के बाद भी सुरक्षा कर्मी नहीं पहुंचे

BP Shrivastava | Jan 18, 2024, 11:49 IST
Share
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में सामने आई लापरवाही, कमरे में शॉर्ट सर्किट, अलार्म के बाद भी सुरक्षा कर्मी नहीं पहुंचे
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में सामने आई लापरवाही, कमरे में शॉर्ट सर्किट, अलार्म के बाद भी सुरक्षा कर्मी नहीं पहुंचे

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है।16 जनवरी को दिल्ली दौरे में सीएम के कमरे में शॉर्ट सर्किट हो गया, अलार्म के बावजूद सुरक्षा कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।

JAIPUR. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है। मंगलवार, 16 जनवरी को दिल्ली दौरे में सीएम के कमरे में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके बाद सीएम शर्मा ने कई बार अलार्म बजाया, इसके बावजूद सुरक्षा कर्मी मौके पर मौजूद नहीं हुए। इस मामले में प्रशासन की ओर से जांच शुरू करा दी गई है।

कमरे में शॉर्ट सर्किट, सीएम बजाते रहे अलार्म

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर हाउस के जिस रूम में ठहरे हुए थे, उसमें लगे हीटर को जैसे ही सीएम भजनलाल शर्मा ने चालू किया तो शॉर्ट सर्किट होने के चलते हीटर और दीवार में लगा इलेक्ट्रिक सॉकेट जलने लगा। शॉर्ट सर्किट होता देख सीएम शर्मा के बार-बार अलार्म बजाने के बाद भी कुछ देर तक कोई सुरक्षाकर्मी वहां नहीं पहुंचा। सीएम की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही पर अब जांच की जा रही है और सीएम के सुरक्षा दस्ते से पूछताछ की बात सामने आ रही है।

जेल से मिली धमकी

इस घटना के बाद सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने का मामला भी सामने आया था। मामले में जयपुर पुलिस ने जयपुर सेंट्रल जेल से तीन बंदियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बंदी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल करके सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस और जेल महकमा यह जांच करने में जुटा है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद जेल में मोबाइल और सिम कैसे पहुंचा। जेल प्रशासन ने इस मामले में लापरवाही सामने आने पर एक हेड वार्डन और एक वार्डन को सस्पेंड कर दिया है।

कंट्रोल रूम पहुंचा था धमकी भरा कॉल

पुलिस के सूत्रों के अनुसार, कंट्रोल रूम पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस लोकेशन के आधार पर जयपुर सेंट्रल जेल पहुंची, जहां सामने आया कि मुकेश नाम के बंदी ने कंट्रोल रूम पर धमकी भरा कॉल किया था। वह पॉक्सो के मामले में पांच साल से जेल में बंद है।

Tags:
  • CM Bhajanlal Sharma
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • Rajasthan News
  • Jaipur News
  • राजस्थान न्यूज
  • जयपुर समाचार
  • Negligence in security of Rajasthan CM
  • Short circuit in the hair of CM Bhajanlal Sharma
  • राजस्थान सीएम की सुरक्षा में लापरवाही
  • सीएम भजनलाल शर्मा के कमने में शॉर्ट सर्किट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा