मंत्रिमंडल के साथ ही अब नए मुख्य सचिव को लेकर भी उत्सुकता, 31 को रिटायर हो जाएंगी उषा शर्मा

Chakresh | Dec 29, 2023, 24:00 IST
Share
मंत्रिमंडल के साथ ही अब नए मुख्य सचिव को लेकर भी उत्सुकता, 31 को रिटायर हो जाएंगी उषा शर्मा
मंत्रिमंडल के साथ ही अब नए मुख्य सचिव को लेकर भी उत्सुकता, 31 को रिटायर हो जाएंगी उषा शर्मा

राजस्थान में नई सरकार के मंत्रिमंडल के साथ ही अब नए मुख्य सचिव को लेकर भी उत्सुकता है। मौजूदा मुख्य सचिव उषा शर्मा का कार्यकाल 31 दिसंबर को पूरा हो जाएगा।

JAIPUR. राजस्थान में नई सरकार के मंत्रिमंडल के साथ ही अब नए मुख्य सचिव को लेकर भी उत्सुकता है। मौजूदा मुख्य सचिव उषा शर्मा का कार्यकाल 31 दिसंबर को पूरा हो जाएगा। आगे चूंकि दो दिन अवकाश है इसलिए आज उनका अंतिम कार्य दिवस है। मुख्य सचिव की रेस में वरिष्ठता क्रम के लिहाज से 10 आईएएस अफसरों के नाम चर्चा में हैं।

ये नाम सबसे आगे

मुख्य सचिव की दौड़ में वरिष्ठता के आधार पर 1988 बैच के आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल, 1989 बैच के वी. श्रीनिवास, शुभ्रा सिंह, राजेश्वर सिंह, रोहित कुमार सिंह हैं। इनमें से रोहित कुमार सिंह मार्च और राजेश्वर सिंह जुलाई 2024 में रिटायर हो जाएंगे। इनके अलावा 1990 बैच के संजय मल्होत्रा, 1991 बैच के सुधांश पंत, 1992 बैच के अभय कुमार सिंह और रजत कुमार मिश्रा भी के नाम हैं।

राजस्थान में वरिष्ठता नहीं है पैमाना

वैसे तो मुख्य सचिव का पद वरिष्ठता के आधार पर तय होता लेकिन पिछले वर्षों में देखा गया है कि मुख्य सचिव की नियुक्ति में वरिष्ठता का ज्यादा महत्व नहीं रहा है। हर सरकार अपने हिसाब से मुख्य सचिव का चयन करती है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की वरिष्ठता की अनदेखी कर निरंजन आर्य को मुख्य सचिव बना दिया था। माना जा रहा है कि इस बार भी वरिष्ठता लांघ कर किसी अधिकारी को इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है। इनमें सुधांश पंत, संजय अग्रवाल और शुभ्रा सिंह के नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है।

मौजूदा मुख्य सचिव उषा शर्मा का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो गया था, लेकिन केंद्र सरकार से 6 माह का एक्सटेंशन मिलने से गहलोत सरकार ने उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया था। अब शुक्रवार को सरकारी कामकाज के हिसाब से सप्ताह का आखिरी दिन है, हालांकि उषा शर्मा दो दिन और इस पद पर रहेंगी।

Tags:
  • CM Bhajanlal Sharma
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • Rajasthan News
  • राजस्थान समाचार
  • NEW CHIEF SECRETARY RAJASTHAN
  • CS USHA SHARMA
  • राजस्थान के मुख्य सचिव
  • सीएस उषा शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा