राजस्थान में कुछ ही देर में नए सीएम का ऐलान, मंच के पोस्टर से वसुंधरा राजे का चेहरा गायब, जोशी बोले- मैं सीएम रेस में नहीं

BP Shrivastava | Dec 12, 2023, 24:00 IST
Share
 राजस्थान में कुछ ही देर में नए सीएम का ऐलान, मंच के पोस्टर से वसुंधरा राजे का चेहरा गायब, जोशी बोले- मैं सीएम रेस में नहीं
राजस्थान में कुछ ही देर में नए सीएम का ऐलान, मंच के पोस्टर से वसुंधरा राजे का चेहरा गायब, जोशी बोले- मैं सीएम रेस में नहीं

राजस्थान के सीएम चेहरे से सस्पेंस हटने का काउंट डाउन शुरू हो गया है। मंगलवार को कुछ ही देर बाद नए सीएम का ऐलान होने वाला है। इस बीच मंच के पोस्टर से वसुंधरा का चेहरा गायब हो गया है।

JAIPUR. राजस्थान के सीएम चेहरे से सस्पेंस हटने का काउंट डाउन शुरू हो गया है। मंगलवार को कुछ ही देर बाद नए सीएम का ऐलान होने वाला है। इस सब के बीच बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में नए सीएम के लिए सजे मंच के पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चेहरा गायब हो गया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं राजे को एक तरह से नए सीएम की रेस से बाहर कर दिया गया है।

विधायक दल की बैठक

बीजेपी विधायक दल की बैठक आज शाम 4 बजे प्रदेश मुख्यालय में होगी। इसके लिए राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े थोड़ी देर में जयपुर पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह नए मुख्यमंत्री का नाम लेकर आ रहे हैं।

राजस्थान में बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले फोटो शूट के दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ विधायक।

सीएम के सवाल पर बोलने से बच रहे विधायक

इधर, बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। सभी विधायक मुख्यमंत्री के सवाल पर बोलने से बच रहे हैं। प्रदेश कार्यालय के जिस हॉल में विधायक दल की बैठक होगी, उसके मंच पर लगाए गए पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चेहरा गायब है। पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के ही पोस्टर हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मैं सीएम की रेस में नहीं हूं, शाम 5 बजे तक सारी स्थिति साफ हो जाएगी।

अब चर्चा यह भी

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में क्रमशः आदिवासी और ओबीसी वर्ग का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद अब चर्चा इस बात की है कि राजस्थान में सवर्ण या दलित वर्ग से किसी विधायक को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। दोनों राज्यों का ही पैटर्न यदि फॉलो किया जाए तो राजस्थान में भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के स्थान पर किसी नए चेहरे के आने की उम्मीद है। और दोनों ही राज्यों के पैटर्न को फॉलो किया जाए तो राजस्थान में भी दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

इसलिए बीजेपी को सीएम बनाने में लगा समय

राजस्थान में चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित हो गए थे और आज 12 दिसंबर यानी पूरे 9 दिन बाद पार्टी प्रदेश का मुखिया घोषित करने जा रही है। राजस्थान में बीजेपी के जन्म के बाद यह पहला मौका है जब पार्टी बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव मैदान में उतरी थी और यही कारण है कि इस बार मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारों की एक लंबी फौज है और शायद इसीलिए पार्टी को राजस्थान का मुखिया तय करने में इतना समय लगा है।

कोई भी बन सकता है सीएम

राजस्थान में अभी तक मुख्यमंत्री पद के लिए कई दावेदारों के नाम की चर्चा चल रही थी, लेकिन छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जिस तरह के अप्रत्याशित चेहरे प्रदेश के मुखिया बनाए गए हैं। उसे देखते हुए अब राजस्थान में लोगों ने कयास लगाने बंद कर दिए हैं और कहा जा रहा है कि अब तो 115 विधायकों या पार्टी के लंबे चौड़े केडर में से कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है।

सभी तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री के फैसले के लिए आज पार्टी मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में दिल्ली से नियुक्त पर्यवेक्षक जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े शामिल रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे के बाद सीएम चेहरे की तस्वीर साफ हो जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है।

Tags:
  • BJP Rajasthan
  • बीजेपी राजस्थान
  • Who is the CM of Rajasthan
  • राजस्थान का सीएम कौन
  • राजस्थान सीएम का ऐलान
  • Vasundhara Raje's face missing from the stage poster
  • Raje out of CM race
  • announcement of Rajasthan CM
  • वसुंधरा राजे का मंच के पोस्टर से चेहरा गायब
  • सीएम रेस से बाहर राजे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा