कांग्रेस की एजेंसी का डेटा लीक होने की खबर, 25 से ज्यादा सीट का डाटा बीजेपी के पास पहुंच गया, कंपनी कर रही खंडन

Chandresh Sharma | Oct 13, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस की एजेंसी का डेटा लीक होने की खबर, 25 से ज्यादा सीट का डाटा बीजेपी के पास पहुंच गया, कंपनी कर रही खंडन
कांग्रेस की एजेंसी का डेटा लीक होने की खबर, 25 से ज्यादा सीट का डाटा बीजेपी के पास पहुंच गया, कंपनी कर रही खंडन

अभी तक राजस्थान में पेपर लीक जैसे शब्द प्रचलित थे लेकिन अब सर्वे लीक हो जाने की बात पहली बार सामने आ रही है। कहा तो यह भी जा रहा है कि डाटा 20 लाख रुपए में बिका है।

JAIPUR. अभी तक राजस्थान में पेपर लीक जैसे शब्द प्रचलित थे लेकिन अब सर्वे लीक हो जाने की बात पहली बार सामने आ रही है। दरअसल कांग्रेस द्वारा हायर की गई कंपनी डिजायन बॉक्स द्वारा कई विधानसभा सीटों पर कराए गए सर्वे का डाटा बीजेपी के पास पहुंच गया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि डाटा 20 लाख रुपए में बिका है। पर कंपनी के अधिकारी इस बात का खंडन कर रहे हैं। उधर बीजेपी के नेता दबी जुबान में कह रहे हैं कि डाटा तो पहुंचा है, पर इसके लिए कोई लेन-देन नहीं किया गया।

डाटा लीक की खबर पर कांग्रेस के बड़े नेताओं में विवाद है, उधर बीजेपी को मिले डाटा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी आ चुकी हैं। इस डाटा में विधायकों की उनके क्षेत्र में स्थिति, जातिगत समीकरण और बीजेपी के संभावित उम्मीदवार का नाम तक शामिल है। कंपनी ने हर विधायक का अलग-अलग सर्वे किया था। सर्वे में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, रीटा चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और रफीक खान जैसे विधायकों की कांटे की टक्कर वाली स्थिति बताई है।

Add a heading (32).jpg
Add a heading (32).jpg

कई सीटों पर कांग्रेस की अच्छी स्थिति बताई

डाटा में महेश जोशी और रघु शर्मा जैसे विधायकों की सीट पर कांग्रेस की मजबूत स्थिति बताई जा रही है। सर्वे का डाटा लीक हो जाने से कांग्रेस के खेमे में चुप्पी छाई हुई है। अंदरखाने में सर्वे एजेंसी को हायर करने वाले नेताओं पर भी उंगलियां उठना शुरु हो चुकी हैं।

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का कहना है कि पेपर लीक तो सुना था, यह सर्वे लीक क्या होता है? बताया जा रहा है कि इस सर्वे का उपयोग जानकारी एकत्र करने के लिए बीजेपी ने यूज किया है, हालांकि बीजेपी के पास अपनी एजेंसी का डाटा है। जाहिर से दोनों सर्वे रिपोर्टों का मिलान कर आंकलन किया जा सकता है। उधर कंपनी के अधिकारी नरेश अरोड़ा का कहना है कि मैं कंपनी ने जो पक्ष रखा उस पर कायम हूं। कांग्रेस के सर्वे का डाटा बेचे जाने की सूचना गलत है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Congress survey data leaked
  • Design Box accused of selling data
  • BJP has data of 25 seats
  • कांग्रेस के सर्वे का डाटा लीक
  • डिजायन बॉक्स पर डाटा बेचने का आरोप
  • 25 सीटों का डाटा बीजेपी के पास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं