निकाय चुनावों के नतीजों पर मंथन, नितिन नवीन ने सांसद-विधायकों को दिया नया टास्क
Saurabh Mishra | Sept 25, 2026, 16:24 IST
नितिन नवीन बैठक
राजस्थान में निकाय चुनाव में जीत के बाद भाजपा का फोकस पंचायत चुनाव पर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में सांसद-विधायकों से गांवों में सक्रिय होकर संगठन मजबूत करने को कहा है।
समझें क्या है पूरा मामला
- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की मुख्यमंत्री आवास में अहम बैठक।
- मुख्यमंत्री आवास पर सांसदों, विधायकों और संगठन के नेताओं से की बात।
- निकाय चुनाव के नतीजों की समीक्षा के साथ ही पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा।
- नितिन नवीन ने नेताओं को अभी से ही पंचायत चुनाव के लिए मैदान पकड़ने के दिए निर्देश।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को साफ संदेश दिया कि उनकी सक्रियता सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। लगातार जनता के बीच रहें और पंचायत चुनाव में नगरीय निकाय से भी बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ अभी से मैदान पकड़ लें।
नितिन नवीन की CM आवास में पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक
नवीन का संदेश- चुनाव खत्म, जनता से संपर्क खत्म नहीं होना चाहिए
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @NitinNabin एवं मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती @VasundharaBJP, राष्ट्रीय महामंत्री व… pic.twitter.com/8FWuRmXWsE
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) September 25, 2026
मंत्री जोगाराम बोले- अध्यक्ष ने जनता के बीच एक्टिव रहने का कहा
यानी पार्टी निकाय चुनाव के नतीजों को अंतिम पड़ाव मानने के बजाय पंचायत चुनाव की तैयारी का आधार बना रही। शहरों में चुनाव खत्म होने के साथ ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को अब गांवों में सक्रिय होने का संदेश दिया गया।
इसी इरादे से दादिया में भी एक कार्यक्रम रखा गया था और भाजपा का फोकस निकाय चुनाव की गलतियों को पंचायत चुनाव में नहीं दोहराने पर है। इसलिए विधायकों, सांसदों को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का संदेश पार्टी अध्यक्ष की तरफ से दिया गया है।
जहां प्रदर्शन कमजोर, वहां पंचायत से पहले कमियां दूर होंगी
बीकानेर में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया और नवीन कल्ला महापौर बने। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह जिले झालावाड़ में भी नतीजे मिले-जुले रहे। जिले के 8 निकायों में से 4 में कांग्रेस ने जीत हासिल की। इन नतीजों को देखते हुए पार्टी ने पंचायत चुनाव से पहले स्थानीय स्तर पर कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने पर जोर दिया है।
सीएम के गृह जिले भरतपुर के नतीजों पर भी पार्टी की नजर
हालांकि बैठक में कमजोर नतीजों को लेकर किसी नेता के खिलाफ कार्रवाई की बात सामने नहीं आई। फिलहाल फोकस कमियों को दूर करने और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर है।
सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बढ़ाने पर जोर
पूर्व मंत्री सैनी बोले- पंचायत चुनाव में भी अच्छा करेंगे
निकाय के अनुभव से पंचायत चुनाव की तैयारी
नितिन नवीन की बैठक का संदेश भी इसी दिशा में रहा। जनप्रतिनिधियों को चुनाव खत्म होने के बाद भी अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने, कमजोर इलाकों में संगठन की पकड़ मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।
निकाय चुनाव के बाद अब भाजपा का अगला फोकस पंचायत चुनाव पर है। पार्टी ने अपने सांसदों, विधायकों और संगठन के नेताओं को अभी से गांवों में सक्रिय होने का टास्क दे दिया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
निकाय चुनाव का रिपोर्ट कार्ड, पंचायत की तैयारी: CM आवास पर फीडबैक लेंगे नितिन नवीन
भजनलाल शर्मा नितिन नवीन के साथ करेंगे जनसभा को संबोधित, शाम को युवाओं से संवाद
निकाय चुनाव में जीत के बाद BJP मुख्यालय पहुंचे CM भजनलाल, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
राजस्थान में पूर्व विधायक पर हमले की साजिश का खुलासा, लॉरेंस गैंग के शूटरों से हथियार बरामद
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel