सूचना के अधिकार में हुए चौंकाने वाले खुलासे, ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में फेल पाए गए उत्तर पश्चिम रेलवे के लोको पायलट

Jageshwar Prasad | Oct 24, 2026, 12:03 IST
Share
रेल सुरक्षा पर सवाल: शराब जांच में 239 मामले, जयपुर मंडल टॉप पर
रेल सुरक्षा पर सवाल: शराब जांच में 239 मामले, जयपुर मंडल टॉप पर

ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही की जिम्मेदारी संभालने वाले रेलकर्मियों की शराब जांच में चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। उत्तर पश्चिम रेलवे में वर्ष 2025 से अक्टूबर 2026 की शुरुआत तक शराब जांच में कुल 239 मामले दर्ज हुए। इनमें 185 मामले ड्यूटी शुरू होने से पहले की जांच में सामने आए। यानी 77 प्रतिशत मामले ड्यूटी संभालने से पहले के हैं।

इनमें लोको पायलट व सहायक लोको पायलट की विभिन्न श्रेणियों के 141 मामले शामिल हैं। सबसे ज्यादा 121 मामले जयपुर मंडल में दर्ज हुए। यह जानकारी नीमच निवासी चंद्रशेखर गौड़ द्वारा मांगे गए सूचना के अधिकार में सामने आई है।

सबसे ज्यादा मामले जयपुर मंडल में

सबसे ज्यादा 121 मामले जयपुर मंडल में दर्ज हुए। यह जानकारी नीमच निवासी चंद्रशेखर गौड़ द्वारा मांगे गए सूचना के अधिकार (RTI – Right to Information) में सामने आई है। रेलवे में कर्मचारियों को ड्यूटी शुरू करने से पहले और खत्म होने पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन में जांच करानी होती है।

उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के 4 मंडल जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर हैं। इसका कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से राजस्थान में है। हरियाणा, पंजाब और गुजरात के कुछ रेलमार्ग भी इसके अधीन हैं।

दिवाली पर जयपुर-बेंगलुरु के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत | Special train to run between Jaipur-Bengaluru on Diwali, passengers will get great relief
दिवाली पर जयपुर से बेंगलुरु जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन; यात्रियों को मिलेगी राहत
22 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे यशवंतपुर-जयपुर-बेंगलुरु कैंट के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन अक्टूबर से नवंबर तक दोनों दिशाओं में छह-छह फेरे करेगी और दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें फर्स्ट-कम-सेकेंड एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी के कोच शामिल हैं।

ड्यूटी शुरू करने से पहले के 185 मामले

ड्यूटी शुरू करने से पहले की जांच को 'साइन ऑन' कहा जाता है। साल 2025 में इस जांच में असफलता के 100 मामले दर्ज हुए। साल 2026 में अक्टूबर की शुरुआत तक ऐसे 85 मामले थे। दोनों अवधियों में यह संख्या 185 हो गई।

यह आंकड़ा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये जांच ड्यूटी संभालने से पहले की जाती है। ऐसे में कर्मचारियों की शराब जांच में असफलता सीधे रेल सुरक्षा से जुड़ा विषय है। ड्यूटी खत्म होने के समय की जांच में भी 42 मामले दर्ज हुए। इनमें 2025 के 28 और 2026 के 14 मामले शामिल हैं।

इसके अलावा 12 प्रविष्टियां अलग टेस्ट श्रेणी में दर्ज हैं। ये जयपुर मंडल के वरिष्ठ सहायक लोको पायलट की श्रेणी से संबंधित हैं।

कोहरे का कहर: दिसंबर से फरवरी तक 6 ट्रेनें रद्द, अजमेर-अमृतसर रूट पर बड़ा बदलाव | Fog's Fury: 6 Trains Cancelled from December to February, Major Change on Ajmer-Amritsar Route
सर्दियों में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, अजमेर-अमृतसर समेत 6 ट्रेनों के संचालन में बदलाव
18 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
कोहरे के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे ने दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। अजमेर-अमृतसर की दोनों दिशाओं की ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि अजमेर-सियालदह और लालगढ़-डिब्रूगढ़ की ट्रेनों के फेरे कम होंगे। यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख और स्टेटस की जांच करने की सलाह दी गई है।

लोको पायलट के 141 मामले

शराब जांच में असफलता के कुल मामलों में 141 लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की विभिन्न श्रेणियों से जुड़े हैं। इनमें मालगाड़ी, मेल-एक्सप्रेस और यात्री ट्रेन चलाने वाले लोको पायलट शामिल हैं। साथ ही सहायक और वरिष्ठ सहायक लोको पायलट की श्रेणियां भी इनमें आती हैं।

ट्रेन मैनेजर की विभिन्न श्रेणियों में भी 98 मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2025 के 128 और वर्ष 2026 में अक्टूबर की शुरुआत तक 111 मामले दर्ज हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि रेल संचालन से जुड़े कर्मचारियों में शराब सेवन की समस्या गंभीर है।

दिवाली पर ट्रेन में सीट की चिंता खत्म! 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें और 824 फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत | Diwali train seat worries over! 13 new special train pairs and 824 trips, passengers to get relief
दिवाली पर ट्रेन में सीट मिलने की बढ़ेगी उम्मीद, 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेन चलेगी; 824 फेरे होंगे
13 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में सीट मिलने में राहत मिल सकती है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 13 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनों सहित कुल 38 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के 824 फेरे चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा 48 जोड़ी नियमित ट्रेनों में 150 अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा यात्रियों को सीट मिल सके।

मंडलवार ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में फेल मामले

जयपुर मंडल में 2025 में 64 और 2026 में 57 मामले दर्ज हुए। यानी कुल 121 मामले। जोधपुर मंडल में 2025 में 27 और 2026 में 16 मामले दर्ज हुए। कुल 43 मामले।

अजमेर मंडल में 2025 में 16 और 2026 में 25 मामले दर्ज हुए। कुल 41 मामले। बीकानेर मंडल में 2025 में 21 और 2026 में 13 मामले दर्ज हुए। कुल 34 मामले। इस तरह सभी मंडलों में शराब जांच में असफलता के मामले सामने आए हैं।

ज़िला (District)20252026कुल (Total)
जयपुर6457121
जोधपुर271643
अजमेर162541
बीकानेर211334
कुल योग (Total)128111239
दिल्ली में प्रदर्शन के कारण 28 ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित, यात्रियों के लिए जरूरी सूचना | 28 Trains Cancelled Due to Protest in Delhi, Including Rajdhani Express, Important Information for Passengers
दिल्ली में प्रदर्शन के चलते 28 ट्रेनें रद्द, राजधानी एक्सप्रेस भी शामिल, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट
09 Oct 2026 ,
By Manya Jain
Delhi Train Cancelled: दिल्ली में 10 अक्टूबर को ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द की हैं। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। अब तक एमपी सहित अन्य राज्यों से 28 अलग-अलग ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी सामने आई है।

क्या कहते हैं नियम?

नियम के अनुसार ड्यूटी शुरू होने से 8 घंटे पहले और ड्यूटी के दौरान शराब पीने पर रोक है। ऐसा होने पर ड्यूटी से रोकने और शराब की मात्रा के अनुसार विभागीय दंड के प्रावधान हैं। गंभीर मामलों में बर्खास्तगी तक हो सकती है।

रेल संचालन में छोटी चूक भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए जांच में असफलता के इतने मामले सामने आना रेल सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर है। यह सवाल उठाता है कि रेलवे प्रशासन इन कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई कर रहा है।
Tags:
  • ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट
  • जयपुर मंडल
  • चंद्रशेखर गौड़
  • सूचना के अधिकार
  • RTI
  • Right to Information
  • ड्यूटी के दौरान शराब पीने पर रोक
  • उत्तर पश्चिम रेलवे
  • North Western Railway
MP छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का नोटिस: 9 साल से छात्रसंघ चुनाव बंद, हाईकोर्ट ने पूछा- सितंबर में क्यों नहीं कराए चुनाव?

By Manya Jain

MP छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का नोटिस: 9 साल से छात्रसंघ चुनाव बंद, हाईकोर्ट ने पूछा- सितंबर में क्यों नहीं कराए चुनाव?
एक साल में 54 विधायक अपने शहर का मास्टर प्लान फाइनल करा चुके, यूडीएच मंत्री का मास्टर प्लान दूसरी बार भी रद्द

By Jageshwar Prasad

एक साल में 54 विधायक अपने शहर का मास्टर प्लान फाइनल करा चुके, यूडीएच मंत्री का मास्टर प्लान दूसरी बार भी रद्द
डिप्टी CM के पूर्व OSD दीपम रायपुरा की चार्जशीट पर सवाल! एक करोड़ की कथित रिश्वत का जिक्र नहीं, लोकायुक्त ने मांगी रिपोर्ट

By Kaushiki

डिप्टी CM के पूर्व OSD दीपम रायपुरा की चार्जशीट पर सवाल! एक करोड़ की कथित रिश्वत का जिक्र नहीं, लोकायुक्त ने मांगी रिपोर्ट
चूरू में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 7 माह की बच्ची घायल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

चूरू में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; 7 माह की बच्ची घायल
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में मतदान, सरपंच पद के लिए 16,795 प्रत्याशी मैदान में

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में मतदान, सरपंच पद के लिए 16,795 प्रत्याशी मैदान में
देवास में 20 दिन में 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, परिजन बोले-जहरीली शराब पीने से पहले आंखों की रोशनी गई, फिर जान, प्रशासन का आरोपों से इनकार

By Manya Jain

देवास में 20 दिन में 13 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, परिजन बोले-जहरीली शराब पीने से पहले आंखों की रोशनी गई, फिर जान, प्रशासन का आरोपों से इनकार
जयपुर में 10 हजार कर्मचारियों के बावजूद सड़कों पर कचरे के ढेर, महापौर बोले- कमी वाले इलाकों में करेंगे व्यवस्था

By Jageshwar Prasad

जयपुर में 10 हजार कर्मचारियों के बावजूद सड़कों पर कचरे के ढेर, महापौर बोले- कमी वाले इलाकों में करेंगे व्यवस्था