चार बार विधायक रहे नवनीत लाल निनामा ने दुनिया से कहा अलविदा, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
Ashish Bhardwaj (63)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान भाजपा के आदिवासी समाज का चेहरा और घाटोल से चार बार के विधायक नवनीत लाल निनामा का निधन हो गया है। इससे पूरी भाजपा और बांसवाड़ा जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

News In Short

  • भाजपा के आदिवासी समाज के प्रमुख नेता नवनीत लाल निनामा का 87 वर्ष की आयु में हुआ निधन।
  • निनामा का अंतिम संस्कार 24 अप्रैल 2026 को उनके पैतृक गांव गननावट में किया गया।
  • 1963 से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय निनामा ने गरीबों और आदिवासी समाज के लिए की कई पहल ।
  • वे राजस्थान आदिवासी संघ के अध्यक्ष के रूप में आदिवासी समाज की आवाज को करते रहे बुलंद।
  • निनामा का दिया हुआ योगदान राजनीति और समाज में हमेशा याद रखा जाएगा।

News In Detail

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और आदिवासी समाज के प्रमुख नेता नवनीत लाल निनामा का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही बांसवाड़ा जिले में शोक की लहर दौड़ गई। निनामा लंबे समय से अस्वस्थ थे और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

जीवन की अंतिम यात्रा

नवनीत लाल निनामा की शवयात्रा 24 अप्रैल 2026 बुधवार को उनके पैतृक गांव गननावट में निकली गई । इस अंतिम यात्रा में भाजपा के कई नेता और आदिवासी समाज के हजारों लोग शामिल हुए। उनका निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।

नवनीत लाल निनामा का राजनीतिक सफर

नवनीत लाल निनामा ने 1963 में सार्वजनिक जीवन में कदम रखा था और उन्हें बांसवाड़ा जिले में पहले जनसंघ (Janata Party) से और फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव लड़े और जीते। उन्होंने जनसंघ और भाजपा को बांसवाड़ा से पार्टी को मजबूत करने में अहम् भूमिका निभाई। उन्होंने न केवल राजनीति में योगदान दिया, बल्कि आदिवासी समाज की आवाज भी उठाई।

निनामा की समाज सेवा और संघर्ष

निनामा ने 1963 में अपने करियर की शुरुआत पंचायत पडौली गोर्धन, तहसील घाटोल के सचिव के रूप में की थी। यहां से उन्होंने गरीबों के हक की लड़ाई शुरू की और राजनीति के शीर्ष तक पहुंचे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्होंने जनवरी 1976 से जुलाई 1977 तक मीसा के तहत जेल में भी गए। उन्होंने अपने जीवनकाल में घाटोल की 50 बेटियों का कन्यादान किया और लगभग 100 निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा का जिम्मा भी उठाया।

आदिवासी समाज के लिए उनका योगदान

नवनीत लाल निनामा केवल एक राजनीतिक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि आदिवासी समाज के प्रमुख नेता भी थे। उन्होंने पिछले 45 वर्षों से आदिवासी समाज की आर्थिक और धार्मिक समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया। 1979 से 1990 तक उन्होंने राजस्थान आदिवासी संघ के अध्यक्ष के रूप में आदिवासियों की आवाज को जयपुर और दिल्ली तक पहुंचाया।

राजनीतिक कद: एक नजर में

नवनीत निनामा का राजनीतिक कद बहुत बड़ा था। उन्होंने 1985 में पहली बार घाटोल विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक का पद हासिल किया। इसके बाद उन्होंने 1990, 2003 और 2013 में भी भाजपा से चुनाव जीतकर विधायक के रूप में कार्य किया।

1968 से 1975 तक: जनसंघ पार्टी, बांसवाड़ा के जिला अध्यक्ष

1977 से 1998 तक: भारतीय जनता पार्टी, बांसवाड़ा के जिला अध्यक्ष (विभिन्न कार्यकाल)


2001 में: मण्डल अध्यक्ष, भाजपा घाटोल और प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा


2011 में: जिला अध्यक्ष, जनजाति मोर्चा, भाजपा, बांसवाड़ा

ये भी पढे़:-

संतो का अनूठा विरोध-प्रदर्शन, भरी गर्मी में प्रदूषण के खिलाफ हो रहा अग्नि तप

एसओजी ने पकड़ा शिक्षा विभाग का यूडीसी, ताइक्वांडो के नाम पर ऐसे बेची जा रही थीं सरकारी नौकरियां

गहलोत ने पीसीआई को भेजा जवाब, पत्रकार झालानी को हिरासत में लेने का है मामला

राजस्थान हाईकोर्ट का कड़ा रुख: डिस्कॉम चेयरमैन आरती डोगरा के खिलाफ ACB जांच के आदेश

Tags:
  • आदिवासी समाज
  • भारतीय जनता पार्टी
  • जनसंघ
  • बांसवाड़ा
  • नवनीत लाल निनामा
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम