संतो का अनूठा विरोध-प्रदर्शन, भरी गर्मी में प्रदूषण के खिलाफ हो रहा अग्नि तप

Ashish Bhardwaj | Apr 24, 2026, 12:59 IST
Share
agni tap
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के दूदू जिले में दादू तपोवन को औद्योगिक प्रदूषण से बचाने के लिए साधु-संतों ने भीषण गर्मी में अग्नि तप शुरू कर दिया है। ये संत रीको की विस्तार योजना के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से औद्योगिक विस्तार को रोकने की अपील कर रहे है।

News In Short

  • राजस्थान के दूदू जिले में साधु-संतों ने औद्योगिक प्रदूषण के खिलाफ अग्नि तप शुरू किया।
  • साधु-संतों का कहना है कि दादू तपोवन को प्रदूषण से बचाना जरूरी है।
  • आंदोलन में स्थानीय लोग और पर्यावरण प्रेमी भी सक्रिय रूप से शामिल हैं।
  • साधु-संतों ने सरकार से औद्योगिक विस्तार को रोकने की अपील की।
  • तपती धूप और जलती धूणी में साधु सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं।

News In Detail

राजस्थान में पारा 43 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। इस प्रचंड गर्मी में दूदू जिले के भैराणा में साधु-संत एक अनोखा विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। यहां के साधु-संत अपने धार्मिक स्थल दादू तपोवन को औद्योगिक प्रदूषण से बचाने के लिए विरोध कर रहे हैं। वे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अग्नि तप (धूणी) लगा कर बैठ गए है।

तपती धूप और जलती अग्नि के बीच विरोध

साधु-संतों का कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ एक विरोध नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक और प्राकृतिक संघर्ष है। तपती धूप और जलती धूणी के बीच संत जलती अग्नि के सामने बैठकर रीको (RIICO) के औद्योगिक विस्तार का विरोध कर रहे हैं। उनका विश्वास है कि तप में शक्तियों का संचार होगा और सरकार को जागरूक कर सकेंगे।

क्यों हो रहा है विरोध

दादू पालकां भैराणा धाम को औद्योगिक प्रदूषण से बचाने की मांग को लेकर साधु-संतों का यह आंदोलन चल रहा है। उनका कहना है कि यह क्षेत्र एक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है जो अब औद्योगिक प्रदूषण के कारण संकट में पड़ चुका है। प्रदूषण की वजह से यहां हजारों पेड़ और वन्य जीव प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोग और श्रद्धालु इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

कैसे हुआ घटना क्रम

संतो ने 5 अप्रैल को मौजमाबाद एसडीएम को ज्ञापन दिया और सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दे दिया। लेकिन सरकार के तरफ से कोई जवाब नहीं आया । 15 अप्रैल से संतों ने अग्नि तप शुरू कर दिया । 23 अप्रैल को दादू संप्रदाचार्य गोपालदास महाराज सहित रेण, बीकानेर, सुरसुरा और सालासर धाम के महंत मौके पर पहुंचे। सभी ने स्पष्ट कहा कि औद्योगिक क्षेत्र निरस्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी बीच उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी धरना स्थल पहुंचे और संतों से बातचीत की। लेकिन कोई भी हल नहीं निकला

image-1776591785828
image-1776591785828

संतों की पुकार

आंदोलन कर रहे साधु-संतों का कहना है, जब विकास के नाम पर प्रकृति का विनाश हो, तो साधु मौन नहीं रह सकते। हम यह तप इसलिए कर रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और पानी मिल सके। सरकार को यह जहरीला विस्तार तुरंत रोकना होगा।"

agni tap
agni tap

ये भी पढे़:-

गहलोत ने पीसीआई को भेजा जवाब, पत्रकार झालानी को हिरासत में लेने का है मामला

राजस्थान हाईकोर्ट का कड़ा रुख: डिस्कॉम चेयरमैन आरती डोगरा के खिलाफ ACB जांच के आदेश

पहले गांव में राहुल ने दोस्त की पत्नी से की दरिंदगी, फिर दिल्ली में IRS की बेटी की हत्या, 7 लाख का कर्ज उतारने के लिए था लूट का प्लान

कर्मचारियों को मिला 2 प्रतिशत DA बढ़ोतरी का तोहफा, अब 60% मिलेगा महंगाई भत्ता

Tags:
  • प्रेमचंद बैरवा
  • साधु-संत
  • रीको
  • औद्योगिक प्रदूषण
  • दादू तपोवन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा