जयपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, ग्रेनाइट की खदान हड़पने का आरोप

Chandresh Sharma | Sept 21, 2023, 24:00 IST
Share
जयपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, ग्रेनाइट की खदान हड़पने का आरोप
जयपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, ग्रेनाइट की खदान हड़पने का आरोप

राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट और चार अन्य लोगों के खिलाफ भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाने में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट और चार अन्य लोगों के खिलाफ भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाने में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह केस कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया हुआ है। मामले में सीआईडी सीबी अब आगे की जांच करेगी।

डरा-धमकाकर खदान हड़पने का आरोप

पुलिस के अनुसार रामलाल जाट के अलावा पूरणमल गुर्जर, महिपाल सिंह, सूरज जाट और महावीर प्रसाद चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक होने के कारण इसकी जांच सीआईडी सीबी करेगी। दर्ज रिपोर्ट में राजस्व मंत्री रामलाल जाट और उनके करीबियों पर डरा धमका कर बिना कीमत दिए ग्रेनाइट की खदान (माइंस) हड़पने और खदान से मशीन चुराने के आरोप लगे हैं।

रसूख के बल पर किया प्रताड़ित

राजसमंद जिले के झीलवाड़ा हाल में मुंबई निवासी परमेश्वर जोशी ने आरोप लगाया कि मंत्री और उनके करीबियों ने उनकी खदान पर अवैध खनन कर पार्टनरशिप का दबाव बनाया। परिवादी ने साल 2014 में ग्रेनाइट की खान लीज पर ली थी. परिवादी का कहना है कि मंत्री जाट के करीबियों ने इस दौरान खदान पर अवैध रूप से खनन करना भी शुरू कर दिया। जब उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने राजस्व मंत्री का नाम लेकर उसे डराया धमकाया। जिसकी लिखित शिकायत साल 2022 में पुलिस महानिदेशक, अजमेर रेंज के आईजी और भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को दी थी।

ये खबर भी पढ़ें...

राहुल गांधी बने ‘कुली’, लाल शर्ट पहनी, बाजू में बैज लगाया और यात्रियों का सामान भी उठाया

अदालत के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर

शिकायत के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने पर परिवादी ने पहले अदालत में गुहार लगाई. उसके बाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई, जिसमें मंत्री पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश का आग्रह किया गया। हाई कोर्ट ने 1 अगस्त 2023 को अधीनस्थ अदालत को निर्देश दिया कि संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज किया जाए। न्यायालय के आदेश पर भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र में मंत्री समेत उनके करीबियों के खिलाफ धारा 406, 420, 384, 379, 120 बी में मामला दर्ज हुआ है।

Tags:
  • case of fraud registered
  • धोखाधड़ी का मामला दर्ज
  • Revenue Minister Ramlal Jat
  • minister of Gehlot government
  • accused of grabbing mine
  • राजस्व मंत्री रामलाल जाट
  • गहलोत सरकार के मंत्री
  • खदान हड़पने का आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं