बेनीवाल ने किया ओवैसी के साथ गठबंधन, ओवैसी बोले- कांग्रेस ने हमेशा दिया धोखा
Jageshwar prasad | Updated:
ओवैसी-बेनीवाल गठबंधन: राजस्थान में तीसरा विकल्प
असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल ने जयपुर में गठबंधन का ऐलान कर राजस्थान में तीसरा विकल्प खड़ा करने का दावा किया। दोनों नेताओं ने कहा कि यह गठबंधन निकाय चुनाव से आगे विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में तीसरे राजनीतिक विकल्प का शंखनाद।
- ओवैसी और हनुमान बेनीवाल ने मिलाया हाथ।
- निकाय चुनाव से लेकर विधानसभा तक साथ लड़ने का ऐलान।
- जाट-मुस्लिम-दलित-किसान समीकरण से नींद उड़ाने की तैयारी।
- ओवैसी ने कहा- कांग्रेस ने मुसलमानों को समझा सिर्फ वोट बैंक।
यह गठबंधन निकाय चुनाव से आगे विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा। बेनीवाल ने कहा कि जाट-मुस्लिम एकजुट होकर दोनों बड़ी पार्टियों को 40 सीटों पर सिमटा देंगे। ओवैसी ने भजनलाल सरकार पर जमकर निशाना साधा।
क्या है गठबंधन?
दोनों नेताओं ने आने वाले विधानसभा चुनावों में भी साथ लड़ने के संकेत दिए हैं। उनका लक्ष्य भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ एक मजबूत तीसरा विकल्प खड़ा करना है।
आज जयपुर में AIMIM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोक सभा में मेरे साथी सांसद श्री असदुद्दीन ओवैसी साहब के साथ विशाल जन- सभा को सम्बोधित किया |
जनसभा में उमड़े अपार जनसमूह का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि जनता अब अपने अधिकारों, सम्मान और मजबूत लोकतांत्रिक आवाज के लिए एकजुट होकर… pic.twitter.com/znMiVyRlmq
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) September 6, 2026
ओवैसी का हमला
उन्होंने कहा कि CAG की रिपोर्ट ने सरकार की कमियां गिनाई हैं। हजारों स्कूल जर्जर हैं, बच्चियों के स्कूलों में टॉयलेट की व्यवस्था सही नहीं है। NCRB के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में रेप की घटनाएं अत्यधिक हैं।
बेनीवाल का दावा
अब जनता के सामने तीसरी ताकत का विकल्प खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यदि मुसलमान, जाट और एससी-एसटी साथ आ गए, तो भाजपा और कांग्रेस 40 सीटों पर सिमट जाएंगी।
क्या है आगे की रणनीति?
ओवैसी ने कहा कि जब तक लोगों को संविधान से मिला उनका जायज हक नहीं मिलेगा, तब तक दोनों पार्टियां मिलकर संघर्ष करती रहेंगी।
ये भी पढ़ें:-
उदयपुर में नगर निगम चुनाव नामांकन शुरू, भाजपा के दिनेश भट्ट ने भरा पहला नामांकन
निकाय चुनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न
जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
By Sumit Kumar
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
By Sandeep Kumar
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
By Ratan Kumar Mishra
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
By Sumit Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
By Umeshwari Baghel
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi