जीत के अगले दिन निर्दलीय पार्षद की मौत: मारवाड़ जंक्शन में बोर्ड गठन पर फंसा पेच

Saurabh Mishra | Sept 15, 2026, 14:22 IST
Share
निर्दलीय पार्षद की मौत
निर्दलीय पार्षद की मौत

पाली के मारवाड़ जंक्शन में निकाय चुनाव जीतने के अगले दिन निर्दलीय पार्षद अबरार खान की मौत हो गई। उनके निधन से नगरपालिका बोर्ड का गणित भी बदल गया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जीत के एक दिन बाद निर्दलीय पार्षद का निधन।
  • मारवाड़ जंक्शन में पार्षद की मौत से बदला गणित।
  • जीत का जश्न मनाया, अगली सुबह हार्ट अटैक से मौत।
  • निर्दलीय जीते अबरार खान की अचानक हुई मौत।
  • पार्षद के निधन से नगर पालिका बोर्ड गठन की तस्वीर बदली।
राजस्थान निकाय चुनाव में जीत के एक दिन बाद ही पाली के मारवाड़ जंक्शन से दुखी करने वाली खबर आई। वार्ड नंबर-7 से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले अबरार खान मेव (58) की मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

एक दिन पहले यानी सोमवार को ही अबरार खान ने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया था। अगले ही दिन उनकी मौत से परिवार और समर्थकों में मातम पसर गया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा।

निर्दलीय पार्षद की जीत के अगले दिन हुई मौत

अबरार खान की मौत का असर मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका के बोर्ड गठन के समीकरण पर भी पड़ेगा। यहां भाजपा और कांग्रेस ने 11-11 सीटें जीती हैं, जबकि 3 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते थे। किसी दल के पास बहुमत नहीं होने के कारण निर्दलीय ही बोर्ड बनाने में सबसे अहम माने जा रहे थे।

चाय पीते समय अचानक सीने में उठा दर्द

मंगलवार सुबह अबरार खान अपने घर पर थे। एक दिन पहले ही निकाय चुनाव के नतीजे आए थे। जीत के बाद परिचित और समर्थक लगातार उन्हें बधाई देने पहुंच रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे अबरार खान घर पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और तबीयत बिगड़ गई। परिजन और वहां मौजूद लोग उन्हें तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

हॉस्पिटल में निर्दलीय पार्षद की इलाज के दौरान मौत

बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने अबरार खान का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी रही। करीब एक घंटे बाद सुबह 9 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर भी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया कि चुनाव में जीत के बाद एक दिन पहले ही उन्होंने अबरार खान को बधाई दी थी और उनका मुंह मीठा कराया था।

कांग्रेस से टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लड़ा चुनाव

अबरार खान इस निकाय चुनाव में कांग्रेस से टिकट की उम्मीद कर रहे थे। टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने का फैसला किया। मारवाड़ जंक्शन के वार्ड नंबर-7 की जनता ने उन्हें पार्षद चुना। सोमवार को नतीजा आने के बाद उनके समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया था।

अबरार खान क्षेत्र में कोयला कारोबारी के रूप में भी जाने जाते थे। वे मुस्लिम समाज के सदर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और पहले वार्ड पंच भी रह चुके थे। स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी वे सक्रिय थे।

निर्दलीय पार्षद की मौत से फंसा बोर्ड का गणित

मारवाड़ जंक्शन को नगरपालिका बनाए जाने के बाद यहां पहली बार निकाय चुनाव हुए हैं। नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं। चुनाव नतीजों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। दोनों पार्टियों ने 11-11 वार्ड जीते। तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं। किसी भी पार्टी के पास अपने दम पर बोर्ड बनाने के लिए जरूरी 13 पार्षद नहीं थे। ऐसे में तीनों निर्दलीय पार्षद भाजपा और कांग्रेस के लिए बेहद अहम हो गए थे।

अबरार खान की अचानक मौत के बाद मारवाड़ जंक्शन में बोर्ड गठन का गणित भी बदल गया। चुनाव नतीजों के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों निर्दलीयों के समर्थन से बोर्ड बनाने की स्थिति में थीं।

अब एक निर्वाचित निर्दलीय पार्षद की मौत के बाद आगे की चुनावी और बोर्ड गठन की प्रक्रिया पर नजर रहेगी। निर्वाचन नियमों के अनुसार आगे क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसी के आधार पर नगरपालिका की सत्ता का नया समीकरण साफ होगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

निकाय चुनाव Live: पाली, बीकानेर, अजमेर में कांग्रेस बहुमत के करीब, भाजपा को 5 नगर-निगम में बढ़त

जयपुर निगम चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार नहीं जाएंगे काउंटिंग सेंटर, मेयर के चेहरे पर मंथन शुरू

जोधपुर नगर निगम चुनाव: फलोदी सट्टा बाजार का आया अनुमान, जानें किसका पलड़ा भारी

राजस्थान में जीतकर भी क्यों हार गई भाजपा, दस में से चार निगमों में ही बहुमत

Tags:
  • राजस्थान
  • निकाय चुनाव
  • निगम चुनाव
  • पाली
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज