राजस्थान विधानसभा के लिए पीछा नहीं छोड़ रही पनौती, 200 सीटों पर सालों से नहीं बदल रहा ये ट्रेंड

Pratibha Rana | Nov 16, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान विधानसभा के लिए पीछा नहीं छोड़ रही पनौती, 200 सीटों पर सालों से नहीं बदल रहा ये ट्रेंड
राजस्थान विधानसभा के लिए पीछा नहीं छोड़ रही पनौती, 200 सीटों पर सालों से नहीं बदल रहा ये ट्रेंड

राजस्थान का चुनाव यहां से जुड़े रिवाजों के चलते भी बाकी राज्यों से अलग हो जाता है। ऐसा ही एक रिवाज यहां बनता दिखाई दे रहा है, पिछले तीन विधानसभा चुनावों से।

JAIPUR. राजस्थान में नई सरकार चुनने के लिए 25 नवंबर को मतदान होंगे। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। यूं तो प्रदेश में 200 सीटे हैं, लेकिन बीते कुछ चुनावों से 199 सीटों पर ही चुनाव हो रहा है। ऐसा लगता है जैसे चुनाव से एक बड़ा ही अजीब इत्तेफाक जुड़ा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान का चुनाव यहां से जुड़े रिवाजों के चलते भी बाकी राज्यों से अलग हो जाता है। एक रिवाज यहां बनता दिखाई दे रहा है। लगातार पिछले तीन विधानसभा चुनावों से...पिछले तीन चुनावों से लगातार 199 सीटों पर मतदान हो रहे है। इस बार भी ऐसा ही होगा। अगर हम साल 2013 और 2018 के चुनावों के साथ 2023 में होने वाले चुनाव पर नजर डालें तो इस बार भी राजस्थान की सभी 200 सीटों पर मतदान नहीं होगा।

पिछले डेढ़ दशक से चला आ रहा ऐसा....

दरअसल करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर का एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। गुरमीत सिंह कूनर, करणपुर से मौजूदा विधायक थे। कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके निधन के बाद अब 200 सीट वाले राजस्थान में इस बार भी लगातार तीसरी बार 199 सीटों पर ही मतदान होगा। बता दें, तीनों चुनाव में किसी न किसी प्रत्याशी की अकाल मौत हुई है। इस बार भी राजस्थान में एक उम्मीदवार के निधन की वजह से एक सीट पर 25 नवंबर को मतदान नहीं होगा। 2013, 2018 के बाद अब 2023 में भी ये देखने को मिल रहा है।

पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड...

  • 2013- चुरू से बसपा प्रत्याशी जगदीश मेघवाल
  • 2018- अलवर की रामगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह
  • 2023- कांग्रेस के उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर

2018 में निर्दलीय चुनाव लड़कर विधायक बने थे कूनर

गुरमीत सिंह ने 2018 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। लेकिन इसके बाद वह कांग्रेस पार्टी के समर्थन में आ गए। इस बार कांग्रेस ने उन्हें करणपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था। लेकिन कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज होने के चलते उन्हें दिल्ली में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Rajasthan Assembly Elections 2023
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  • 200 assembly seats in Rajasthan
  • Rajasthan Voting for 199 seats
  • mathematics not changed in Rajasthan
  • राजस्थान में 200 विधानसभी सीटें
  • राजस्थान में नहीं बदला गण‍ित
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा