फलोदी सट्टा बाजार कह रहा राजस्थान में बनेगी बीजेपी सरकार, वसुंधरा के सीएम बनने के भी प्रबल आसार

Chandresh Sharma | Dec 02, 2023, 24:00 IST
Share
फलोदी सट्टा बाजार कह रहा राजस्थान में बनेगी बीजेपी सरकार, वसुंधरा के सीएम बनने के भी प्रबल आसार
फलोदी सट्टा बाजार कह रहा राजस्थान में बनेगी बीजेपी सरकार, वसुंधरा के सीएम बनने के भी प्रबल आसार

देश में सट्टे के लिए मशहूर राजस्थान के फलोदी का भी अपना अलग आंकड़ा है। फलोदी सट्टा बाजार का गणित बता रहा है कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार आने वाली है। CM पद की दौड़ में भी वसुंधरा को ज्यादा तगड़ा माना जा रहा है।

PHALODI. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए तमाम एजेंसियों और मीडिया संस्थानों ने एग्जिट पोल्स कराए हैं। जिनके नतीजे सामने आ चुके हैं। ज्यादातर बीजेपी की सरकार बनने के पक्ष में हैं तो कुछ कांग्रेस को बहुमत के कगार तक पहुंचा रहे हैं। वहीं देश में सट्टे के लिए मशहूर राजस्थान के फलोदी का भी अपना अलग आंकड़ा है। फलोदी सट्टा बाजार का गणित बता रहा है कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार आने वाली है। यही नहीं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भी वसुंधरा को ज्यादा तगड़ा माना जा रहा है। सट्टा बाजार का आंकलन है कि यदि बीजेपी बहुमत से थोड़ा पीछे रहती है तो वसुंधरा को ही सरकार की कमान सौंपी जाएगी।

कुछ महीने पहले कांग्रेस की थी चर्चा

फलोदी सट्टा बाजार कुछ माह पहले तक राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनते दिखा रहा था। टिकट वितरण के बाद मामला 50-50 हो गया और मतदान के बाद सट्टा बाजार के भाव में करेक्शन किया गया है। यह सट्टा बाजार बीजेपी को 115-18 और कांग्रेस को 68-70 सीटें मिलती दिखा रहा है।

बीजेपी-कांग्रेस के भाव में जमीन आसमान का अंतर

फलोदी सट्टा बाजार बीजेपी की सत्ता में वापसी होने पर 30 पैसे का भाव दे रहा है। वहीं कांग्रेस की सरकार बनने का भाव 4-5 रुपए के बीच है। बता दें कि सट्टा बाजार में जिसका जितना कम भाव होता है, उसकी जीत की संभावना उतनी ज्यादा होती है।

कौन बनेगा मुख्यमंत्री इस पर भी लग रहा सट्टा

फलोदी बाजार में महज सरकार बनने ही नहीं बल्कि अगला सीएम कौन होगा इस बात पर भी सट्टा लग रहा है। इस दौड़ में सबसे आगे वसुंधरा राजे और दूसरे नंबर पर अर्जुनराम मेघवाल चल रहे हैं।

बागियों की हार-जीत पर भी दांव

वहीं बागियों की बात की जाए तो सट्टा बाजार बाड़मेर में रविंद्र सिंह भाटी और प्रियंका चौधरी की जीत सुनिश्चित बता रहा है। वहीं कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे बीडी कल्ला और भंवर सिंह भाटी की हार सुनिश्चित मानकर चल रहा है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • फलोदी सट्टा बाजार
  • This time BJP government in Rajasthan
  • assessment of betting market
  • Phalodi betting market
  • राजस्थान में अबकी बार बीजेपी सरकार
  • सट्टा बाजार का आंकलन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा