पीएम मोदी की रैली में चप्पें-चप्पें पर होगी नजर, 5 आईपीएस सहित 5000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का मोर्चा

Ashish Bhardwaj | Feb 26, 2026, 17:01 IST
Share
PM modi
Photograph: (the sootr)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर में 28 फरवरी को जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस रैली में सुरक्षा के लिए करीब 5000 जवानों को तैनात किया जायेगा। इस रैली की सुरक्षा के लिए 5 आईपीएस को जिम्मेदारी दी गई है।

News In Short

  • पीएम नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर में करेंगे जनसभा को सम्बोधित।
  • रैली में सुरक्षा के लिए 5000 पुलिसकर्मी संभालेगे मोर्चा।
  • 5 आईपीएस के हाथों रहेगा सुरक्षा का जिम्मा।
  • रैली में 23,500 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा करेंगे।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद भी रैली की तैयारियों का ले चुके हैं मोर्चा।

News In Detail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान में अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली के लिए करीब 5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसकी निगरानी पांच आईपीएस अधिकारियों के हाथों में रहेगी। इनमें डीआईजी विकास शर्मा, बारां एसपी अभिषेक अंदासु, ब्यावर एसपी रतन सिंह, टोंक एसपी राजेश मीणा और नागौर एसपी मृदुल कच्छावा शामिल हैं।

कई योजना की करेंगे घोषणा

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी 23,500 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। वे राजस्थान के युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस बड़े कार्यक्रम के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। किशनगढ़ से अजमेर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। यानी पीएम मोदी के कार्यक्रम के समय चप्पे-चप्पे पर पहरा होगा।

पीएम मोदी का एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर सफर

प्रधानमंत्री मोदी 28 फरवरी को किशनगढ़ एयरपोर्ट आएंगे। यहां उनका विशेष विमान बॉइंग 707 लैंड करेगा। इसके बाद वह सेना के हेलिकॉप्टर से कायड़ विश्राम स्थली पहुंचेंगे, जहां बड़ी जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। एयरपोर्ट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बिना अधिकृत पास के किसी को भी एयरपोर्ट या आसपास के इलाके में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

ट्रैफिक का खास इंतजाम

अजमेर एसपी वंदिता राणा और कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि 2 लाख लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए शहर में कई ट्रैफिक डायवर्जन किए गए हैं। जयपुर-अजमेर हाईवे और कायड़ की ओर जाने वाले रास्तों पर पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। आम जनता के लिए जल्द ही विस्तृत रूट मैप जारी किया जाएगा, ताकि लोगों को असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ले चुके हैं तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 24 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान पीने का पानी, मेडिकल सुविधा, और बिजली की सप्लाई में कोई कमी न हो।

ये भी पढे़:-

राजस्थान में आज उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ का दौरा भी करेंगे

Weather Update: एमपी और सीजी में हो सकती है हल्की बारिश, राजस्थान में मौसम रहेगा शुष्क

भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ बोले, महंगी बिजली के कारण राजस्थान में नहीं हो रहा निवेश

होली पर मिलेगी ट्रेनों में वेटिंग से राहत, राजस्थान को मिली एक और स्पेशल ट्रेन

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • पुलिसकर्मी
  • जनसभा
  • स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप
  • अजमेर
  • किशनगढ़ एयरपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा